देहरादून से बद्रीनाथ मंदिर की दूरी और सही रास्ता | Dehradun to Badrinath Distance and how to reach by best way | Hindi |

0
1247

देहरादून से बद्रीनाथ मंदिर यात्रा दूरी | Dehradun to Badrinath Temple Distance and travel guide in Hindi |

बद्रीनाथ मंदिर, उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों में से एक है। बद्रीनाथ मंदिर, जिसके कुछ अन्य नाम “बदरिकाश्रम”, “बद्री विशाल”, “बद्री नारायण मंदिर” हैं, भगवान विष्णु को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु बद्रीनाथ मंदिर पहुँचते हैं जिसमें ऋषिकेश और हरिद्वार से अधिकतर यात्री बद्रीनाथ मंदिर यात्रा की शुरुआत करते हैं। देहरादून से ऋषिकेश की सड़क मार्ग दूरी लगभग 45 किलोमीटर है। देहरादून से बद्रीनाथ की दूरी कैसे तय करते हैं, इसकी हर तरह की जानकारी आपको आज यहाँ मिल जाएगी। 

बद्रीनाथ मंदिर समुद्र तल से 3300 मीटर की ऊंचाई पर अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है, जो एक हिमालयी नदी है जो पवित्र गंगा नदी की प्रमुख धाराओं में से एक है। बद्रीनाथ मंदिर तक सड़क मार्ग की सुविधा उपलब्ध है और किसी भी प्रकार का पैदल ट्रेक करने की आवश्यकता नहीं होती।

बद्रीनाथ मंदिर के बारे में एक प्रमुख रोचक तथ्य यह है कि बद्रीनाथ मंदिर उत्तराखंड चार धाम मंदिरों में से एक होने के साथ ही भारत के चार प्रमुख धामों में से भी एक है।

how to complete badrinath temple yatra distance from dehradun in hindi

MUST READ बद्रीनाथ मंदिर के बारे में अन्य 21 रोचक तथ्य जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

देहरादून से बद्रीनाथ की दूरी | Dehradun to Badrinath Distance in Hindi |

देहरादून से बद्रीनाथ की सड़क मार्ग दूरी लगभग 328 किलोमीटर है। देहरादून से बद्रीनाथ की दूरी सड़क मार्ग द्वारा तय करने में लगभग 8-10 घंटे तक का समय लग जाता है। देहरादून शहर, उत्तराखंड की राजधानी होने के साथ ही एक प्रमुख शहर भी है। देहरादून शहर, देश के अन्य प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग, रेलवे मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा है। काफी श्रद्धालु चार धाम यात्रा के लिए देहरादून पहुंचा करते हैं।

 देहरादून से बद्रीनाथ मंदिर जाने वाले यात्रियों के लिए, सड़क मार्ग, बस सेवा, टैक्सी सेवा और अन्य हर तरह की जानकारी यहाँ पर दी जाएगी।

पहाड़ीGlimpse के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

देहरादून-बद्रीनाथ दूरी चार्ट | Badrinath Distance from Major Cities |

देहरादून से बद्रीनाथ की दूरी | Badrinath Distance from Dehradun : 328 Kms

हरिद्वार से बद्रीनाथ की दूरी | Badrinath Distance from Haridwar : 315 Kms

ऋषिकेश से बद्रीनाथ की दूरी | Badrinath Distance from Rishikesh : 291 Kms

केदारनाथ से बद्रीनाथ की दूरी | Badrinath Distance from Kedarnath : 245 Kms

सोनप्रयाग से बद्रीनाथ की दूरी | Badrinath Distance from Sonprayag : 222 Kms

https://amzn.to/3Y4ocmK

दिल्ली से बद्रीनाथ की दूरी | Badrinath Distance from Delhi : 555Kms

मेरठ से बद्रीनाथ की दूरी | Badrinath Distance from Meerut : 450 Kms

आगरा से बद्रीनाथ की दूरी | Badrinath Distance from Agra : 701 Kms

अहमदाबाद से बद्रीनाथ की दूरी | Badrinath Distance from Ahmedabad : 1461 Kms

कानपुर से बद्रीनाथ की दूरी | Badrinath Distance from Kanpur : 965 Kms 

BADRINATH WEATHER

देहरादून से बद्रीनाथ कैसे जाएं | How to reach Badrinath distance from Dehradun |

देहरादून से बद्रीनाथ कैसे जाएं, इसके लिए यात्री को सबसे पहले यह तय करना होगा कि वो किस माध्यम से बद्रीनाथ पहुंचना चाहता है। देहरादून से बद्रीनाथ जाने के लिए सड़क मार्ग सबसे अच्छा विकल्प है। हालाँकि देहरादून के सहस्त्रधारा हेलिपैड से हेलीकाप्टर द्वारा भी बद्रीनाथ पहुंचा जा सकता है। 

बद्रीनाथ पहुँचने के लिए यात्रियों को देहरादून से बस, टैक्सी, शेयर कैब आदि आसानी से मिल जाती है। हालाँकि टैक्सी द्वारा बद्रीनाथ पहुंचना सबसे अच्छा विकल्प माना जा सकता है। 

सड़क मार्ग द्वारा देहरादून से बद्रीनाथ कैसे जाएँ | How to reach Badrinath distance from Dehradun by road |

देहरादून से बद्रीनाथ की दूरी को अगर आप सड़क मार्ग द्वारा पूरा करना चाहते हैं तो देहरादून से बद्रीनाथ मार्ग पर कई विकल्प उपलब्ध हैं। बद्रीनाथ, देहरादून से केवल 328 किमी दूर है। बद्रीनाथ मंदिर, चमोली जिले की जोशीमठ तहसील में स्थित है। देहरादून से जोशीमठ के लिए पर्याप्त बसें हैं जो देहरादून बस स्टेशन से दैनिक आधार पर आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं।

जोशीमठ एक खूबसूरत शहर है और बद्रीनाथ मार्ग पर आखिरी बस स्टेशन है। एक बार जोशीमठ पहुंचने के बाद यात्री यहाँ से टैक्सी, जीप या अन्य स्थानीय परिवहन द्वारा आसानी से बद्रीनाथ मंदिर पहुँच सकते हैं। जोशीमठ के नजदीक मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर प्रमुख पर्यटक केंद्र औली भी स्थित है।

देहरादून से औली जाने की सही जानकरी के लिए यहाँ क्लिक करें।

जोशीमठ से बद्रीनाथ की सड़क मार्ग दूरी लगभग 45 किलोमीटर है। बद्रीनाथ शहर पहुंचने के बाद शहर से बद्रीनाथ मंदिर की दूरी लगभग 700 मीटर – 1 किमी के बीच है।

देहरादून से बद्रीनाथ की बस बुकिंग | Dehradun to Badrinath bus booking |

देहरादून बस स्टेशन से जोशीमठ के लिए पर्याप्त बसें उपलब्ध रहती है। उत्तराखंड रोडवेज की बसें भी उपलब्ध होती हैं। बस की बुकिंग ऑनलाइन भी की जा सकती है।

Click here to book bus tickets for Badrinath from Rishikesh

देहरादून से बद्रीनाथ की टैक्सी बुकिंग | Dehradun to Badrinath taxi booking |

देहरादून से बद्रीनाथ टैक्सी द्वारा पहुंचना एक अच्छा विकल्प है। आप देहरादून से अपनी सुविधा अनुसार कोई टैक्सी बुक कर सकते हैं जो सीधा आपको बद्रीनाथ तक छोड़ देगी। देहरादून से बद्रीनाथ टैक्सी बुकिंग 5000 रुपये से 12000 रुपये तक हो जाती है। इसके अलावा यात्री देहरादून से जोशीमठ तक भी टैक्सी बुकिंग करवा सकते है । जोशीमठ के बाद लोकल शेयर टैक्सी द्वारा बद्रीनाथ पहुंचा जा सकता है।

 ************यात्रा सीजन में वाहनों का भाड़ा अलग भी हो सकता है। ************

देहरादून से बद्रीनाथ के बीच प्रमुख स्थान | Major destinations between Rishikesh and Badrinath |

देहरादून- जॉलीग्रांट- ऋषिकेश➜ शिवपुरी ➜ ब्यासी ➜ तीन धारा ➜ देवप्रयाग➜ काराकोट➜ मलेथा ➜ कीर्तिनगर➜ श्रीनगर ➜ खांकड➜ रुद्रप्रयाग➜ लुगई➜ नागरस➜ गौचर➜ कर्णप्रयाग➜ सोनल➜ नंदप्रयाग➜ गोपेश्वर➜ पीपलकोटि➜ गुलाबकोट➜ जोशीमठ➜ गोविंद घाट➜ लंबागड़ ➜ बद्रीनाथ

रेलवे मार्ग द्वारा देहरादून से बद्रीनाथ कैसे जाएँ | How to reach Badrinath distance from Dehradun by train |

देहरादून से बद्रीनाथ के बीच अभी किसी भी प्रकार की रेलवे सुविधा उपलब्ध नहीं है।

हवाई मार्ग द्वारा देहरादून से बद्रीनाथ कैसे जाएँ | How to reach Badrinath distance from Dehradun by flight booking |

देहरादून से बद्रीनाथ के बीच अभी किसी भी प्रकार की हवाई सुविधा उपलब्ध नहीं है। हालाँकि देहरादून में सहस्त्रधारा हेलिपैड से हेलीकाप्टर द्वारा आसानी से बद्रीनाथ हेलिपैड तक पहुंचा जा सकता है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों से फ्लाइट द्वारा देहरादून के जॉलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचा जा सकता है। इसके बाद देहरादून से बद्रीनाथ मात्र हेलीकॉप्टर और सड़क मार्ग द्वारा ही पहुंचा जा सकता है।

हेलीकाप्टर द्वारा देहरादून से बद्रीनाथ कैसे जाएँ | How to reach Badrinath from Dehradun by Helicopter |

देहरादून के सहस्त्रधारा हेलिपैड से बद्रीनाथ के लिए हेलीकाप्टर सुविधा मिल जाती है। हेलीकाप्टर बुकिंग आसानी से ऑनलाइन की जा सकती है। 

******यात्री कृपया ध्यान दें कि किसी भी तरह की ऑनलाइन बुकिंग्स सरकारी पोर्टल पर ही करें। अन्य किसी के झांसे में न आएं।******

For Online Bookings Of Helicopter Service, CLICK HERE

***यात्री कृपया ध्यान दें कि ऊपर बताए गए सभी स्थान पहाड़ी हैं और ऐसे स्थान आमतौर पर ठंडे रहते हैं तो कृपया पूरी तैयारी के साथ ही ऐसे स्थानों पर पहुंचे। इसके साथ ही कोशिश करें कि बरसात में पहाड़ी पर्यटक स्थानों पर घूमने न जाएं क्योंकि बरसात के मौसम में पहाड़ी सड़कें आमतौर पर खतरनाक हो जाया करती है। साथ ही सुंदरता का पूरा लुफ्त उठाएं लेकिन कृपया गंदगी न करें और स्थानीय लोगों की निजता का ध्यान रखें।***

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।