Home Trending यमुनोत्री मार्ग पर सबसे अच्छे होटल, रेसोर्ट और कॉटेज | Best Hotels,...

यमुनोत्री मार्ग पर सबसे अच्छे होटल, रेसोर्ट और कॉटेज | Best Hotels, Resorts and Cottages booking on Barkot to Yamunotri road | How to book |

0

यमुनोत्री मार्ग पर बड़कोट के सबसे अच्छे होटल रेसोर्ट और कॉटेज | Barkot to Yamunotri road Best Hotels, Resorts and Cottages Booking |

यमुनोत्री मंदिर, उत्तराखंड चार धाम यात्रा का सबसे पहला और प्रमुख मंदिर है। हर साल लाखों लोग यमुनोत्री से ही उत्तराखंड चार धाम यात्रा की शुरुआत करते हैं। यमुनोत्री मंदिर के लिए जानकीचट्टी से 5 किलोमीटर का पैदल ट्रेक करना होता है। यही वजह है कि यमुनोत्री मंदिर पहुँचने के लिए यात्रियों को सबसे पहले बड़कोट पहुंचना चाहिए। बड़कोट, यमुनोत्री से लगभग 49 किलोमीटर पहले पड़ने वाला एक प्रमुख स्थान है। देहरादून से बड़कोट की सड़क मार्ग दूरी लगभग 129 किलोमीटर है इसे पूरा करने में 5-6 घंटे का समय लग सकता है। यमुनोत्री मंदिर दर्शन के बाद गंगोत्री – केदारनाथ और बद्रीनाथ पहुंचा जाता है।

यमुनोत्री यात्रा के दौरान बड़कोट में रुकना यात्रियों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। बड़कोट, पहाड़ों के बीच बसा  एक सुन्दर क़स्बा और नगर पालिका है जहां यात्रियों के रुकने की हर सुविधा उपलब्ध है।
बड़कोट क्षेत्र में काफी अच्छे होटल, रेसोर्ट और कॉटेज कैंप हैं जहाँ यात्री प्राकृतिक सुंदरता का लुफ्त उठा एक शानदार रात बिता सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम बड़कोट में रुकने के सबसे अच्छे होटल, रेसोर्ट और कॉटेज कैम्प्स के बारे में जानेंगे।

1: गणेशा रिसोर्ट | Ganesha Resort booking | Best hotel, resort and cottage to stay in Barkot Yamunotri road |

बड़कोट मार्किट से लगभग 7 किलोमीटर की दूर यमुनोत्री रोड पर बना गणेशा रिसोर्ट सुन्दर पहाड़ी वादियों के बीच रुकने का एक अच्छा विकल्प है। शहर के शोरगुल से दूर शांत जगह पर बना यह रिसोर्ट पर्यटकों को काफी पसंद आ रहा है।  गणेशा रिसोर्ट में 16 कंकरीट कॉटेज बने हैं जहाँ पर्यटक का बड़ा ग्रुप एक साथ रुक सकता हैं। अच्छे कमरे, खाना और सर्विस के साथ यहाँ पार्किंग की भी अच्छी सुविधा है।

 

2: माउंटेन बर्ड कॉटेज सरूखेत, बड़कोट | Mountain Bird Cottage booking | Best hotel, resort and cottage to stay in Barkot Yamunotri road |

best places hotel, resort, cottage to stay in barkot yamunotri road

 बड़कोट के सरुखेत में स्थित माउंटेन बर्ड रिसोर्ट यमुनोत्री सड़क मार्ग से मात्र 50 मीटर की दूरी पर है। यहाँ 15 कॉटेज उपलब्ध हैं। चारों तरफ से खेतों से घिरा यह रिसोर्ट सुन्दर हिमालय बन्दरपूँछ चोटी का नजारा देता है।

MUST READ यमुनोत्री से गंगोत्री की दूरी और जाने का सही रास्ता | Best Way To Reach Gangotri From Yamunotri

3: दिया राज होटल सरुखेत, बड़कोट | Diya Raj Hotel booking | Best hotel, resort and cottage to stay in Barkot Yamunotri road |

होटल दिया राज, बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर सरुखेत में है। होटल डायरेक्ट यमुनोत्री रोड से लगा हुआ है। होटल काफी पुराना और विश्वसनीय है जहाँ अच्छी सुविधाओं के साथ अलग तरह के कमरे उपलब्ध हैं। पार्किंग की सुविधा और खाने की सुविधा भी उपलब्ध है।

4: होटल शिवा बड़कोट | Hotel Shiva booking | Best hotel, resort and cottage to stay in Barkot Yamunotri road |

होटल शिवा, बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर बड़कोट से 1 किलोमीटर पहले पड़ता है। होटल डायरेक्ट यमुनोत्री हाईवे से लगा हुआ है जहाँ आपको पार्किंग की सुविधा मिल जाएगी। होटल में यात्रियों को रहने के लिए साफ़ कमरे, अच्छी सर्विस और खाना मिल जाता है। होटल शिवा से पीछे बह रही यमुना नदी और उत्तर दिशा में खूबसूरत हिमालय बन्दरपूँछ चोटी का नजारा देखने को मिलता है।

होटल शिवा से यमुना नदी का नजारा
होटल शिवा से हिमालय बन्दरपूँछ चोंटी का व्यू

5: होटल पारस पैलेस, बड़कोट मार्केट | Hotel Paras booking | Best hotel, resort and cottage to stay in Barkot Yamunotri road |

होटल पारस पैलेस, डायरेक्ट यमुनोत्री हाईवे से लगा हुआ अच्छी सुविधाओं से लेस मेन मार्केट बड़कोट में स्थित है। कमरों में हर तरह की जरूरी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

6: गढ़वाल मंडल विकास निगम GMVN बड़कोट | Best hotel, resort and cottage to stay in Barkot Yamunotri road |

बड़कोट में गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा भी रुकने की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यह GMVN रेस्ट हाउस मेन मार्केट बड़कोट में ही है।

पहाड़ की और भी झलकियां और जानकारियां देखें।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

पहाड़ीGlimpse के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

NO COMMENTS

Exit mobile version