Home पहाड़ी पर्यटक स्थान यमुनोत्री से गंगोत्री की दूरी और जाने का सही तरीका | Yamunotri...

यमुनोत्री से गंगोत्री की दूरी और जाने का सही तरीका | Yamunotri To Gangotri Distance and How to reach in Hindi |

9

 यमुनोत्री से गंगोत्री यात्रा | How to reach Gangotri from Yamunotri in Hindi |

यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिर उत्तरकाशी जिले में स्थित उत्तराखंड प्रसिद्ध चार धाम के पहले दो पड़ाव हैं। चार धाम यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री मंदिर से शुरू होती है जिसके बाद यात्री गंगोत्री मंदिर पहुंचते हैं। गंगोत्री के बाद केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन किये जाते हैं। यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिर दोनों एक ही जिले में स्थित हैं।यमुनोत्री से गंगोत्री की दूरी लगभग 230 किलोमीटर है। यमुनोत्री से गंगोत्री की यह दूरी लगभग 7-8 घंटे में पूरी की जा सकती है। इसलिए अधिकतर लोग दोनों मंदिरों के दर्शन आसानी से कम समय में कर लेते हैं। यमुनोत्री, यमुना नदी का उद्गम स्थान है और यमुनोत्री जाने का सड़क मार्ग यमुना नदी के साथ होता हुआ यमुनोत्री मंदिर पहुंचता है, वहीँ गंगोत्री, गंगा नदी का उद्गम स्थान है और गंगोत्री जाने का रास्ता भागीरथी नदी के साथ होता हुआ गंगोत्री मंदिर तक पहुंचता है।

यमुनोत्री मंदिर यात्रा की पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें। साथ ही गंगोत्री मंदिर यात्रा की पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें। 
 
how to go Yamunotri To Gangotri Distance in hindi
यमुनोत्री मंदिर
गंगोत्री मंदिर
 
यमुनोत्री मंदिर, पवित्र मां यमुना नदी के उद्गम स्थान कालिंदी पर्वत क्षेत्र में स्थित है। गंगोत्री मंदिर पवित्र भागीरथी नदी के उद्गम स्थान गोमुख क्षेत्र में स्थित है। भागीरथी नदी आगे जाकर देवप्रयाग में अलकनंदा नदी से मिलकर गंगा नदी कहलाती है।

यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिर यहां की धार्मिक आस्था के साथ-साथ यहां की प्राकृतिक पहाड़ी सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है। यमुनोत्री से गंगोत्री का मार्ग यात्रियों को लुभावना नजारा देते हुए पहुँचता है।

  

यमुनोत्री से गंगोत्री की दूरी | Yamunotri to Gangotri Distance in Hindi |

यमुनोत्री से गंगोत्री की दूरी लगभग 228 किलोमीटर की है। 228 किलोमीटर की इस दूरी में यमुनोत्री से जानकीचट्टी के लिए 5 किलोमीटर का ट्रेक भी शामिल है। यमुनोत्री मंदिर पहुंचने के लिए सड़क मार्ग का अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी है। जानकीचट्टी में सभी वाहनों की पार्किंग होती है। जानकीचट्टी से गंगोत्री की सड़कमार्ग दूरी 223 किलोमीटर है। मोटर वाहन द्वारा जानकीचट्टी से गंगोत्री पहुँचने में लगभग 7 से 8 घंटे का समय लगता है।गंगोत्री मंदिर तक पहुंचने के लिए किसी भी प्रकार का पैदल ट्रेक नहीं करना पड़ता।

जानकीचट्टी
जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग

 MUST READ ABOUT केदारकांठा ट्रेक 2022 | उत्तराखंड का सबसे प्रसिद्ध विंटर ट्रेक |

 

यमुनोत्री से गंगोत्री दूरी चार्ट | Yamunotri to Gangotri Distance Chart |

यमुनोत्री से जानकीचट्टी की दूरी | Yamunotri to Jankichatti distance: 5 किलोमीटर पैदल ट्रेक
 
जानकीचट्टी से उत्तरकाशी की दूरी | Jankichatti to Uttarkashi distance: 123 किलोमीटर सड़क मार्ग 
 
जानकीचट्टी से गंगोत्री की दूरी | Jankichatti to Gangotri distance: 223 किलोमीटर सड़क मार्ग 
 
उत्तरकाशी से गंगोत्री की दूरी | Uttarkashi to Gangotri distance:  100 किलोमीटर सड़क मार्ग  

यमुनोत्री से बड़कोट की दूरी | Yamunotri to Barkot distance:  49 किलोमीटर 

 

यमुनोत्री से गंगोत्री कैसे जाएं? How to reach Gangotri from Yamunotri?

यमुनोत्री से गंगोत्री कैसे जाते है इसके लिए यह तय करना होगा कि यात्री किस साधन से और किन मार्गों से यात्रा करेंगे। उत्तराखंड की चार धाम यात्रा में हर साल लाखों पर्यटक आते हैं और हिस्सा लेते हैं जिसमें अधिकतर लोग सड़क मार्ग द्वारा ही यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिर पहुंचते हैं। इस यात्रा में ज्यादातर यात्री गंगोत्री और यमुनोत्री दोनों ही मंदिर की यात्रा करना पसंद करते हैं।

यमुनोत्री से गंगोत्री की सड़क सामान्य है जहाँ काफी जगह पर सड़क का काम भी चल रहा है। राडी-सिलक्यांरा स्थान पर लगभग 4-5 किलोमीटर की सुरंग का निर्माण भी चल रहा है। इस सुरंग के बन जाने पर यमुनोत्री से गंगोत्री का सफर लगभग 2 घंटे और कम हो जायेगा। साथ ही सर्दियों के दौरान राडी की चोटियों पर पड़ने वाली भारी बर्फ को भी बाइपास किया जा सकेगा।

Contact Us @पहाड़ीGlimpse

यमुनोत्री से गंगोत्री जाने का सही तरीका | Best way to reach Gangotri from Yamunotri in Hindi |

यमुनोत्री से गंगोत्री जाने के लिए यात्रियों के पास सीमित साधन और विकल्प हैं। जैसा कि पहले बताया गया है यमुनोत्री मंदिर से जानकीचट्टी के बीच के 5 किलोमीटर ट्रेक को पैदल ही तय करना होता है। हालांकि असमर्थ यात्री घोड़े-खच्चर पर बैठकर यह ट्रेक पूरा कर सकते हैं।

यमुनोत्री से गंगोत्री जाने का सबसे सही तरीका जानकीचट्टी से टैक्सी बुक कर सीधे गंगोत्री पहुंचना है।

जानकीचट्टी से यमुनोत्री
MUST READ गंगोत्री से केदारनाथ जाने का सही रास्ता 

यमुनोत्री से गंगोत्री सड़क मार्ग द्वारा | Yamunotri to Gangotri distance by road |

यमुनोत्री से गंगोत्री का सड़क मार्ग जानकीचट्टी से गंगोत्री के बीच है। यमुनोत्री से पैदल ट्रेक करने के बाद सबसे पहले यात्री को जानकीचट्टी पहुंचना होता है। जानकीचट्टी से गंगोत्री के लिए पर्याप्त मात्रा में वाहन मिल जाते हैं। जानकीचट्टी से गंगोत्री के लिए डायरेक्ट वाहन न मिलने पर यात्री पहले बड़कोट पहुँच सकते हैं। बड़कोट, जिले का एक प्रमुख स्थान है जहाँ से अन्य प्रमुख शहरों के लिए हर तरह की वाहन सुविधा उपलब्ध है।

यमुनोत्री से गंगोत्री दूरी के बीच पड़ने वाले स्थान | Major destinations between Yamunotri to Gangotri distance By Road |

यमुनोत्री ➜ जानकीचट्टी ➜ हनुमानचट्टी ➜ रानाचट्टी ➜ कुंसाला ➜ पाली ➜ कुथनोर ➜ खरादी ➜ गंगानी ➜ छटांगा ➜ दोबाटा(बांया मार्ग) ➜ डंडाल गांव ➜ धरासू बैंड ➜ मातली ➜ ज्ञानसू ➜ उत्तरकाशी ➜ मनेरी ➜ भटवाड़ी ➜ झाला ➜ हरसिल ➜ धराली ➜ लंकापुल ➜ भैरोंघाटी ➜ गंगोत्री

यमुनोत्री से गंगोत्री सड़क मार्ग पर पड़ने वाले स्थान

यमुनोत्री से गंगोत्री हवाई मार्ग द्वारा | How to reach Yamuntori to Gangotri distance by Flight |

यमुनोत्री से गंगोत्री के लिए हवाई मार्ग की डायरेक्ट सुविधा फिलहाल उपलब्ध नहीं है। यमुनोत्री पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा देहरादून का जॉलीग्रांट हवाई अड्डा है।

यमुनोत्री से गंगोत्री हेलीकॉप्टर द्वारा | How to reach Yamuntori to Gangotri distance by Helicopter |

यमुनोत्री से गंगोत्री, हेलीकाप्टर द्वारा पहुंचने के लिए निकटतम हैलीपेड बड़कोट हेलीपैड है। भविष्य में खरसाली हेलीपैड तक हेलीकाप्टर से पहुँचा जा सकेगा। यात्री देहरादून के सहस्त्रधारा हेलिपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा बड़कोट हैलीपैड पहुंच सकते हैं। बड़कोट से यमुनोत्री की दूरी लगभग 49 किलोमीटर है जिसे मात्र सड़क मार्ग और पैदल मार्ग द्वारा ही तय किया जा सकता है।

.गंगोत्री पहुंचने के लिए निकटतम हैलीपेड हरसिल हेलिपैड है। हरसिल से गंगोत्री की सड़क मार्ग दूरी मात्र 26 किलोमीटर है। यह दूरी मात्र सड़क मार्ग द्वारा पूरी की जा सकती है।

बडकोट से जानकीचट्टी सड़क मार्ग

***यात्री ध्यान रखें कि फिलहाल यमुनोत्री और गंगोत्री के बीच डायरेक्ट हवाई सुविधा उपलब्ध नहीं है।

यमुनोत्री से गंगोत्री रेल मार्ग द्वारा | How to reach Yamuntori to Gangotri distance by Train |

***यात्री ध्यान रखें कि फिलहाल यमुनोत्री और गंगोत्री के बीच डायरेक्ट रेल सुविधा उपलब्ध नहीं है।

यमुनोत्री पहुंचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन देहरादून का है। जबकि गंगोत्री पहुंचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश रेलवे स्टेशन है।

ALSO READ धारीदेवी मंदिर श्रीनगर के रहस्यमय तथ्यों के बारे में। Rishikesh To Dharidevi Temple Guide

यमुनोत्री और गंगोत्री की दूरी | Yamunotri and Gangotri distance from Major Cities |

  • देहरादून से यमुनोत्री की दूरी | Dehradun to Yamunotri distance by road |

171 किलोमीटर सड़क मार्ग + 5 किलोमीटर पैदल ट्रेक

  • ऋषिकेश से यमुनोत्री की दूरी | Rishikesh to Yamunotri distance by road |

210 किलोमीटर सड़क मार्ग + 5 किलोमीटर पैदल ट्रेक

  • दिल्ली से यमुनोत्री की दूरी | Delhi to Yamunotri distance by road |

417 किलोमीटर सड़क मार्ग + 5 किलोमीटर पैदल ट्रेक

  • मुम्बई से यमुनोत्री की दूरी | Mumbai  to Yamunotri distance by road |

1820 किलोमीटर सड़क मार्ग + 5 किलोमीटर पैदल ट्रेक

  • लखनऊ से यमुनोत्री की दूरी | Lucknow to Yamunotri distance by road |

927 किलोमीटर सड़क मार्ग + 5 किलोमीटर पैदल ट्रेक

  • देहरादून से गंगोत्री की दूरी | Dehradun to Gangotri distance by road |

241 किलोमीटर सड़क मार्ग

  • ऋषिकेशसे गंगोत्री की दूरी | Rishikesh to Gangotri distance by road |

267 किलोमीटर सड़क मार्ग

  • दिल्ली से गंगोत्री की दूरी | Delhi to Gangotri distance by road |

527 किलोमीटर सड़क मार्ग

  • मुम्बई से गंगोत्री की दूरी | Mumbai to Gangotri distance by road |

1905 किलोमीटर सड़क मार्ग

  • लखनऊ से गंगोत्री की दूरी | Lucknow to Gangotri distance by road |

1004 किलोमीटर सड़क मार्ग

 

यमुनोत्री से गंगोत्री के बीच प्रमुख पर्यटक स्थान | Famous Tourist Places between Yamunotri to Gangotri Distance |

यमुनोत्री से गंगोत्री की दूरी तय करते हुए पर्यटकों को काफी अच्छे पर्यटक स्थान मिल जाते हैं। अगर आप यमुनोत्री से गंगोत्री जा रहे हैं तो आप बीच में इन प्रमुख स्थानों पर रुक सकते हैं।
  1. खरादी वाटर फॉल
  2. गंगनानी कुंड : माना जाता है कि यमुना नदी के किनारे स्थित इस कुंड में गंगा का पानी आता है।
  3. राड़ी टॉप : काफी ऊंचाई पर स्थित इस स्थान पर सर्दियों में बर्फ देखने को मिलती है।
  4. उत्तरकाशी : यह एक प्रमुख स्थान है जहाँ काफी सारे मंदिर और अन्य पर्यटक स्थान हैं।
  5. गंगनानी गर्म पानी का कुंड
  6. सुखी टॉप और झाला गांव
  7. हरसिल और धराली
  8. भैरों घाटी, लंका पुल
 
***कृपया पर्यटक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं। साथ ही स्थानीय लोगों की निजता का ध्यान रखें।

MUST READ सरूताल ट्रेक उत्तराखंड | उत्तरकाशी जिले में 40+ किलोमीटर का पैदल ट्रेक | Sarutal Trek Uttarakhand Complete Guide In Hindi |

 
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

9 COMMENTS

Exit mobile version