Home Trending तुंगनाथ से बद्रीनाथ की दूरी और सही रास्ता | Tungnath to Badrinath...

तुंगनाथ से बद्रीनाथ की दूरी और सही रास्ता | Tungnath to Badrinath Distance and Best Way to Reach in Hindi |

0

तुंगनाथ से बद्रीनाथ की दूरी और सही रास्ता | Tungnath to Badrinath Distance and Best Way to Reach in Hindi |

उत्तराखंड की देवभूमि अपने सुंदर मंदिरों, पवित्र नदियों और मनोरम पर्वतीय स्थलों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहाँ स्थित तुंगनाथ और बद्रीनाथ, हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल हैं। जहाँ तुंगनाथ मंदिर सबसे ऊंचाई पर स्थित भगवान शिव का मंदिर है, वहीँ बद्रीनाथ मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। दोनों स्थानों का धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ यह प्रकृति प्रेमियों के लिए भी स्वर्ग के समान हैं। तुङ्गनाथ से बद्रीनाथ की दूरी और इस यात्रा के रोमांचक अनुभव के बारे में जानना हर यात्री के लिए आवश्यक है। देवभूमि उत्तराखंड अपने सुंदर मंदिरों, पवित्र नदियों और मनोरम पर्वतीय स्थलों के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

तुंगनाथ से बद्रीनाथ की दूरी | Tungnath to Badrinath Distance |

तुंगनाथ से बद्रीनाथ की सीधी दूरी लगभग 175 किलोमीटर है। यह यात्रा सड़क मार्ग से और ट्रेकिंग द्वारा की जा सकती है। तुंगनाथ मंदिर, प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चोपता के पास स्थित है, जोकि समुद्र तल से 3,680 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है, और बद्रीनाथ मंदिर समुद्र तल से लगभग 3300 मीटर की ऊंचाई पर उत्तराखंड के चमोली जिले में, अलकनंदा नदी के किनारे स्थित है। यात्रा की दूरी के साथ-साथ इसकी ऊँचाई और कठिनाई स्तर भी पर्यटकों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है, लेकिन यह अनुभव जीवनभर यादगार रहेगा।

तुंगनाथ से बद्रीनाथ यात्रा का मार्ग | Tungnath to Badrinath Distance Route |

तुंगनाथ से बद्रीनाथ तक का सफर मुख्यतः सड़क मार्ग से किया जाता है। जिसके लिए तुंगनाथ से लगभग 3-4 किलोमीटर का ट्रेक कर सबसे पहले बेस कैंप चोपता पहुंचना पड़ता है। चोपता से सड़क मार्ग द्वारा सीधा बद्रीनाथ पहुंचा जा सकता है। 

यह मार्ग निम्नलिखित स्थलों से होकर गुजरता है:

  • तुङ्गनाथ से चोपता: तुङ्गनाथ से पहले आपको चोपता लौटना होता है, जोकि तुङ्गनाथ के ट्रेकिंग बेस के रूप में प्रसिद्ध है। यहाँ से आपकी यात्रा सड़क मार्ग से शुरू होती है। तुंगनाथ से चोपता तक वापस आने का ट्रेक लगभग 3-4 किलोमीटर का है।
  • चोपता से गोपेश्वर: चोपता से गोपेश्वर की सड़क मार्ग दूरी लगभग 70 किलोमीटर है। गोपेश्वर से होते हुए आप बद्रीनाथ के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
  • गोपेश्वर से जोशीमठ: गोपेश्वर से जोशीमठ की यात्रा लगभग 55 किलोमीटर की होती है। जोशीमठ बद्रीनाथ का मुख्य पड़ाव है, जहाँ से बद्रीनाथ की अंतिम यात्रा शुरू होती है।
  • जोशीमठ से बद्रीनाथ: जोशीमठ से बद्रीनाथ की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है। इस मार्ग पर आपको कई सुंदर झरने, घाटियाँ और हिमालय की चोटियाँ देखने को मिलती हैं।

तुंगनाथ से बद्रीनाथ यात्रा का समय और मौसम | Tungnath To Badrinath yatra best time and weather |

तुङ्गनाथ से बद्रीनाथ की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय मई से अक्टूबर के बीच होता है। इस समय मौसम सुहावना और साफ रहता है, जिससे यात्रियों को प्रकृति का आनंद उठाने का अवसर मिलता है। सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण ये मार्ग अवरुद्ध हो जाते हैं, इसलिए इस दौरान यात्रा करना संभव नहीं होता। इसके साथ ही बरसात के दौरान भी यात्रा करने से बचना चाहिए क्यूंकि पहाड़ी रास्तों पर बरसात के दौरान दुर्घटनाएं होने की सम्भावना बानी रहती है। 

तुंगनाथ से बद्रीनाथ यात्रा के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें | Things to Keep in mind duing Tungnath to badrinath yatra |

  1. सुरक्षा: हिमालयी क्षेत्र में यात्रा करते समय हमेशा मौसम की जानकारी लेते रहें। अचानक मौसम बदलने के बाद के असर से  बचने के लिए उपयुक्त कपड़े और उपकरण साथ रखें।
  2. शारीरिक क्षमता: यात्रा के कुछ हिस्सों में कठिन ट्रेकिंग शामिल है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हों।
  3. आवश्यक दस्तावेज: बद्रीनाथ और अन्य तीर्थ स्थलों के लिए आवश्यक आईडी और परमिट रखना न भूलें।
  4. प्राकृतिक सुंदरता: रास्ते में कई खूबसूरत दृश्य बिंदु हैं, जहाँ आप ठहरकर फोटोग्राफी और प्रकृति का आनंद ले सकते हैं।

तुङ्गनाथ से बद्रीनाथ की दूरी यात्रा में किसी भी यात्री के लिए धार्मिक और प्राकृतिक दोनों दृष्टियों से अद्वितीय है। यह मार्ग केवल भगवान के दर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपको हिमालय की खूबसूरती के बीच एक रोमांचक और आत्मीय अनुभव भी प्रदान करता है। यदि आप तुङ्गनाथ से बद्रीनाथ की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो इस मार्ग पर अवश्य जाएं और इसके सौंदर्य और धार्मिक महत्व का अनुभव करें।

Exit mobile version