Home Trending केदारनाथ से तुंगनाथ कैसे जाएं | सही रास्ता | Kedarnath to Tungnath...

केदारनाथ से तुंगनाथ कैसे जाएं | सही रास्ता | Kedarnath to Tungnath distance | How to reach Best Way in Hindi |

0

केदारनाथ मंदिर से तुंगनाथ मंदिर यात्रा | Kedarnath to Tungnath Temple Distance and Travel Guide in Hindi |

केदारनाथ और तुंगनाथ मंदिर उत्तराखंड पंचकेदार में से दो मंदिर हैं। दोनों मंदिर हिन्दू आस्था का प्रतीक हैं और रुद्रप्रयाग जिले में स्थित हैं। केदारनाथ से तुंगनाथ की दूरी लगभग 88 किलोमीटर की है। 88 किलोमीटर की दूरी में केदारनाथ से गौरीकुंड पैदल ट्रेक और चोपता से तुंगनाथ पैदल ट्रेक भी शामिल है। सड़क मार्ग गौरीकुंड से चोपता के बीच है। केदारनाथ से तुंगनाथ की कुछ दूरी को हेलीकॉप्टर द्वारा भी पूरा किया जा सकता है। केदारनाथ मंदिर यात्रा की पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें। साथ ही तुंगनाथ मंदिर यात्रा की पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें। 

इस पोस्ट में आज हम जानेंगे कि पर्यटक केदारनाथ से तुंगनाथ कैसे पहुंच सकते हैं? इसके साथ ही केदारनाथ से तुंगनाथ हेलीकाप्टर, टैक्सी, बस बुकिंग सम्बंधित जानकारी के बारे में भी बताया गया है।

kedarnath to tungnath distance in hindi
केदारनाथ मंदिर
तुंगनाथ मंदिर

केदारनाथ से तुंगनाथ की दूरी | Kedarnath to Tungnath Distance |

केदारनाथ से तुंगनाथ की दूरी लगभग 88 किलोमीटर की है। 88 किलोमीटर की दूरी में केदारनाथ से गौरीकुंड का 18 किलोमीटर का पैदल ट्रेक और चोपता से तुंगनाथ का 3.5 किलोमीटर का पैदल ट्रेक शामिल है। गौरीकुंड से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर सोनप्रयाग जगह है जहाँ सभी वाहनों की पार्किंग होती है। सोनप्रयाग से तुंगनाथ के लिये चोपता तक सड़क मार्ग दूरी तय करने में लगभग 2 से 3 घंटे का समय लग जाता है। चोपता से तुंगनाथ ट्रेक लगभग 3.5 किलोमीटर का है।

केदारनाथ से तुंगनाथ दूरी चार्ट | Kedarnath to Tungnath Distance Chart |

केदारनाथ से गौरीकुंड की दूरी | Kedarnath to Gaurikund distance :

केदारनाथ से गौरीकुंड के लिए लगभग 18 किलोमीटर का पैदल ट्रेक है

गौरीकुंड से सोनप्रयाग की दूरी | Gaurikund to Sonprayag distance by road :

5 किलोमीटर सड़क मार्ग।

सोनप्रयाग से तुंगनाथ की दूरी | Sonprayag to Tungnath distance :

सोनप्रयाग से तुंगनाथ जाने के लिए 85 किलोमीटर सड़क मार्ग द्वारा चोपता तक + 3 किलोमीटर चोपता से तुंगनाथ मंदिर तक पैदल ट्रेक करना होता है।

चोपता से तुंगनाथ की दूरी | Sonprayag to Tungnath distance :

3 किलोमीटर पैदल ट्रेक

उखीमठ से चोपता की दूरी | Ukhimath to Chopta distance by road :

33 किलोमीटर सड़क मार्ग

केदारनाथ से तुंगनाथ पहुंचने का सही तरीका | Best way to reach Tungnath from Kedarnath in |

केदारनाथ से तुंगनाथ जाने के लिए लगभग 88 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है। इस दूरी को तय करने के लिए मात्र सड़क मार्ग और पैदल मार्ग ही उपलब्ध है। केदारनाथ से तुंगनाथ के बीच किसी भी प्रकार की हवाई और रेल मार्ग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। हालांकि हेलीकॉप्टर द्वारा केदारनाथ से फाटा हेलिपैड पहुंचा जा सकता है।  हेलीकाप्टर द्वारा फाटा तक पहुंचने से पैदल ट्रेक में लगने वाला समय बचाया जा सकता है। फाटा हेलिपैड से तुंगनाथ की दूरी लगभग 60 किलोमीटर है जिसे मात्र सड़क मार्ग द्वारा ही तय किया जा सकता है।

MUST READ Rishikesh to Char Dham Yatra Distance Guide in Hindi

केदारनाथ से तुंगनाथ कैसे पहुंचे | How to reach Tungnath from Kedarnath in Hindi |

केदारनाथ से तुंगनाथ के बीच सड़क मार्ग गौरीकुंड से चोपता के बीच है। चोपता उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थान है। चोपता से ही तुंगनाथ का पैदल मार्ग शुरू होता है। केदारनाथ से सबसे पहले 18 किलोमीटर का ट्रेक उतरकर गौरीकुंड पहुंचना होता है। ढलान पर यह ट्रेक करना थोड़ा आसान होता है जिसे लगभग 6-8 घंटे में किया जा सकता है। गौरीकुंड से सोनप्रयाग के लिए लोकल टैक्सी मिल जाती है। सोनप्रयाग से यात्रियों को चोपता के लिए टैक्सी या बस मिल जाती है। सोनप्रयाग से चोपता पहुंचने में लगभग 4-5 घंटे लग जाते हैं। चोपता से पैदल ट्रेक कर तुंगनाथ पहुँचने में 3-4 घंटे का समय लगता है। इस तरह से पर्यटक सड़क और पैदल मार्ग द्वारा केदारनाथ से तुंगनाथ पहुँच सकते हैं।

केदारनाथ से तुंगनाथ के बीच मुख्य स्थान | Major designations between Kedarnath to Tungnath distance by road |

केदारनाथ ➜ गौरीकुंड ➜ सोनप्रयाग➜ फाटा➜ गुप्तकाशी ➜ कुंद➜ ऊखीमठ➜ भीरी➜ गवनी ➜   चोपता➜ तुंगनाथ

गौरीकुंड मंदिर

सड़क मार्ग द्वारा केदारनाथ से तुंगनाथ की दूरी | How to reach  Kedarnath to Tungnath distance by road |

गौरीकुंड पहुंचने के बाद सोनप्रयाग जाना होता है। गौरीकुंड से सोनप्रयाग की 5 किलोमीटर की दूरी को लोकल टैक्सी की मदद से पूरा किया जा सकता है। सोनप्रयाग में ही सभी वाहनों की पार्किंग होती है।

सोनप्रयाग पार्किंग

इसके बाद सोनप्रयाग से तुंगनाथ तक पहुँचने के लिए ऊखीमठ मार्ग द्वारा चोपता पहुंचा जा सकता है। पर्यटक ध्यान रखें कि कुंद स्थान से बाएं मार्ग पर ऊखीमठ-चोपता का रास्ता है। यह सड़क मार्ग सामान्य स्तर का है। उखीमठ से चोपता की दूरी लगभग 33  किलोमीटर है जिसे तय करने में लगभग 2 घंटे लग सकते हैं। चोपता से 3.5 किलोमीटर का पैदल ट्रेक कर तुंगनाथ पहुंचा जाता है।

अगर आप केदारनाथ मंदिर की सम्पूर्ण जानकारी चाहते हैं तो यहां क्लिक करें। साथ ही तुंगनाथ मंदिर के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

केदारनाथ से तुंगनाथ के लिए टैक्सी से कैसे जाएं | How to go Kedarnath to Tungnath by Taxi |

केदारनाथ से तुंगनाथ के लिए टैक्सी सोनप्रयाग से चोपता के बीच मिलेगी। सोनप्रयाग में आसानी से टैक्सी बुक करवाई जा सकती है।सोनप्रयाग से चोपता तक टैक्सी बुकिंग 2000 से 4000 रुपये तक हो जाएगी। इसके अलावा सोनप्रयाग से लोकल शेयर टैक्सी द्वारा भी चोपता पहुंचा जा सकता है।

केदारनाथ से तुंगनाथ के लिए बस से कैसे जाएं | How to go Kedarnath to Tungnath by Bus |

केदारनाथ से तुंगनाथ के लिए बस सोनप्रयाग से चोपता तक मिलेगी। सोनप्रयाग से बद्रीनाथ जाने वाली बस में भी चोपता तक पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा सोनप्रयाग से चोपता तक जाने वाली निजी बस से भी जाया जा सकता है।

रेल मार्ग द्वारा केदारनाथ से तुंगनाथ की दूरी | How to reach Kedarnath to Tungnath distance by train |

केदारनाथ से तुंगनाथ जाने के लिए किसी भी प्रकार की रेल सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है।

हवाई मार्ग द्वारा केदारनाथ से तुंगनाथ की दूरी | How to reach Kedarnath to Tungnath distance by air |

केदारनाथ से तुंगनाथ के लिए डायरेक्ट हवाई मार्ग उपलब्ध नहीं है। लेकिन केदारनाथ से फाटा हेलिपैड के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस उपलब्ध हैं। हेलीकॉप्टर द्वारा फाटा पहुंचने से पैदल ट्रेक नहीं करना होता। फाटा पहुंचने के बाद मोटर वाहन द्वारा चोपता पहुंचा जा सकता है। फाटा से चोपता की सड़क मार्ग दूरी लगभग 57 किलोमीटर है।

केदारनाथ से फाटा हेलीकॉप्टर बुकिंग कैसे करें | How to book Helicopter from Kedarnath to Tungnath |

ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग | Helicopter service booking for Kedarnath-Tungnath Yatra Online

केदारनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग की जा सकती है। इसके लिए हेलीकॉप्टर सुविधा उपलब्ध करवाने वाली कंपनी की वेबसाइट से बुकिंग की जा सकती है। इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार द्वारा हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए ऑनलाइन वेबसाइट बनाई गई है।

Kedarnath and Tungnath online Helicopter service booking from Govt. portal , CLICK HERE

ऑफ लाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग | Helicopter service booking for Kedarnath-Tungnath Yatra Offline

ऑफ लाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए गुप्तकाशी, फाटा, केदारनाथ में बुकिंग बूथ बनाये गए हैं। जहां से आसानी से हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग की जा सकती है।

केदारनाथ से तुंगनाथ जाने का सबसे अच्छा समय | Best time to reach Tungnath from Kedarnath |

केदारनाथ से तुंगनाथ की यात्रा किसी भी समय की जा सकती है। हालांकि सर्दियों में भारी बर्फवारी के दौरान दोनों मंदिरों के कपाट बंद होते हैं। इसलिए केदारनाथ और तुंगनाथ जाने का सबसे अच्छा समय मई से नवंबर तक का है। इस दौरान उत्तराखंड चार धाम यात्रा के लिए इन मंदिरों के कपाट खुले रहते हैं। यात्री ध्यान दें कि बरसात के दौरान पहाड़ी मार्गों पर सफर करना खतरनाक हो सकता है, इसलिए बरसात के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने से बचें।

क्या आप जानते हैं? अगर केदारकांठा में गाय का झुण्ड महादेव शिव का ध्यान भंग न करता तो शायद आज केदारकांठा ही केदारनाथ होता।

केदारनाथ और तुंगनाथ का मौसम | Kedarnath and Tungnath weather |

केदारनाथ और तुंगनाथ मंदिर दोनों हिमालयी क्षेत्र में काफी ऊंचाई पर हैं। तुंगनाथ मंदिर भगवान शिव का सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित विश्व का पहला मंदिर है। इतनी ऊंचाई पर होने के कारण यहां का मौसम सामान्यता ठंडा बना रहता है। इसलिए पर्यटकों को उचित ठंड के कपड़ों के साथ यहां पहुंचना चाहिए।

केदारनाथ और तुंगनाथ का तापमान | Kedarnath and Tungnath Temperature today |

केदारनाथ का तापमान | Kedarnath temperature today:

KEDARNATH WEATHER

तुंगनाथ का तापमान | Tungnath temperature today:

TUNGNATH WEATHER

पहाड़ की और भी झलकियां और जानकारियां देखें।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

पहाड़ीGlimpse के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

NO COMMENTS

Exit mobile version