About Us

सबसे पहले वेबसाइट पर आये सभी पाठकों को हमारा नमस्कार! आप सभी का बहुत बहुत आभार ब्लॉग पर आने के लिए। आशा करते हैं की आपको यहाँ के लेख पसंद आ रहे होंगे।

पहाड़ीGlimpse का एक मात्र मकसद लोगों को पहाड़ की संस्कृति, रीती रिवाज, उत्तराखंड यात्रा, पर्यटन, पहाड़ों में स्वरोजगार आदि के बारे में बताना और जागरूक करना है। यह सारी जानकारी यहाँ हिंदी में उपलब्ध करवाई जाएगी। 

आज अधिकतर लोग पहाड़ के लोगों को पिछड़ा हुआ मानते हैं जबकि वे इस बात से अज्ञात हैं की पहाड़ी संस्कृति और रीति-रिवाज अपने आप में जितने पुराने हैं उतना ही समय से आगे भी हैं। पहाड़ों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहाँ सैकड़ों-हजारों ऐसे सुन्दर स्थान हैं जिनके बारे में अभी भी बहुत कम लोग ही जानते हैं। पहाड़ीGlimpse का प्रयास रहेगा कि आपको ऐसे स्थानों के बारे में बताये। साथ ही उत्तराखंड चार धाम यात्रा से जुडी हर तरह की जानकारी यहाँ उपलब्ध करवाई जाती है।

इसके साथ ही देखा जा रहा है की आज इंटरनेट पर हिंदी में सबसे कम जानकारी उपलब्ध है। हमारी एक कोशिश है कि हम पहाड़ी संस्कृति, रीती रिवाज, उत्तराखंड पर्यटन, चार धाम यात्रा और पहाड़ों में स्वरोजगार की अधिक से अधिक जानकारी हिंदी भाषा में लोगों तक पहुंचा सकें। ऐसी ही सकरात्मक सोच के साथ इस वेबसाइट को बनाया गया है।

पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी किसी भी तरह का सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पूर्ण रूप से सक्षम है।