Homeउत्तराखंडऋषिकेश से केदारनाथ मंदिर की दूरी और सही रास्ता | Rishikesh to...

ऋषिकेश से केदारनाथ मंदिर की दूरी और सही रास्ता | Rishikesh to Kedarnath Distance and How to reach by best way in Hindi |

ऋषिकेश से केदारनाथ मंदिर यात्रा दूरी | Rishikesh  to Kedarnath Temple Distance in Hindi |

केदारनाथ मंदिर, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों में से एक है। केदारनाथ मंदिर, भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ मंदिर पहुँचते हैं जिसमें ऋषिकेश और हरिद्वार से अधिकतर यात्री केदारनाथ मंदिर यात्रा के लिए पहुँचते हैं। ऋषिकेश से केदारनाथ की दूरी कैसे तय करते हैं, इस से जुडी हर तरह की जानकारी आपको आज यहाँ मिल जाएगी।

dehradun rishikesh to kedarnath distance

केदारनाथ मंदिर समुद्र तल से 3584 मीटर की ऊंचाई पर मन्दाकिनी नदी के किनारे स्थित है। केदारनाथ मंदिर तक सड़क मार्ग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। केदारनाथ मंदिर तक पहुँचने के लिए गौरीकुंड स्थान के बाद 18 किलोमीटर का पैदल ट्रेक करना होता है। गौरीकुंड तक सड़क मार्ग द्वारा पहुंचा जाता है।

केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंच केदार मंदिरों में से एक है।

ऋषिकेश से केदारनाथ की दूरी | Rishikesh to Kedarnath Distance |

https://amzn.to/40m1bNAKedarnath distance from rishikesh
CLICK HERE TO GET BEST DEAL

ऋषिकेश से केदारनाथ की सड़क मार्ग दूरी लगभग 232 किलोमीटर है, जिसमे गौरीकुंड के बाद 18 किलोमीटर का ट्रेक भी शामिल है। ऋषिकेश से गौरीकुंड की दूरी सड़क मार्ग द्वारा तय करने में लगभग 6-8 घंटे तक का समय लग जाता है। ऋषिकेश पवित्र गंगा नदी के किनारे बसा हिन्दुओं के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है। ऋषिकेश शहर, देश के अन्य प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग, रेलवे मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा है, इसलिए अधिकतर श्रद्धालु चार धाम यात्रा की शुरुआत ऋषिकेश या हरिद्वार से ही करते हैं। हरिद्वार से ऋषिकेश की दूरी मात्र 30 किलोमीटर है।

ऋषिकेश से केदारनाथ मंदिर जाने वाले यात्रियों के लिए, सड़क मार्ग, बस सेवा, टैक्सी सेवा और अन्य हर तरह की जानकारी यहाँ पर दी जाएगी।

केदारनाथ दूरी चार्ट | Kedarnath Distance from Major Cities |

देहरादून से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Dehradun : 268 Kms
हरिद्वार से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Haridwar : 247 Kms
ऋषिकेश से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Rishikesh : 232 Kms
बद्रीनाथ से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Kedarnath : 245 Kms
सोनप्रयाग से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Sonprayag : 23 Kms
दिल्ली से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Delhi : 498 Kms
मेरठ से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Meerut : 402 Kms
आगरा से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Agra : 656 Kms
अहमदाबाद से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Ahmedabad : 1406 Kms
कानपुर से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Kanpur : 936 Kms

ऋषिकेश से केदारनाथ कैसे जाएं | How to reach Kedarnath distance from Rishikesh |

ऋषिकेश से केदारनाथ कैसे जाएं, इसके लिए यात्री को सबसे पहले यह तय करना होगा कि वो किस माध्यम से केदारनाथ पहुंचना चाहता है। ऋषिकेश से केदारनाथ जाने के लिए हेलीकाप्टर सेवा सबसे अच्छा विकल्प है। देहरादून हेलिपैड से हेलीकाप्टर द्वारा केदारनाथ पहुंचा जा सकता है।

केदारनाथ पहुँचने के लिए यात्रियों को ऋषिकेश से बस, टैक्सी, शेयर कैब आदि आसानी से मिल जाती है। हालाँकि टैक्सी द्वारा केदारनाथ पहुंचना भी एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है।

सड़क मार्ग द्वारा ऋषिकेश से केदारनाथ कैसे जाएँ | How to reach Kedarnath distance from Rishikesh by road |

ऋषिकेश से केदारनाथ की दूरी को अगर आप सड़क मार्ग द्वारा पूरा करना चाहते हैं तो ऋषिकेश से केदारनाथ मार्ग पर कई विकल्प जैसे बस, टैक्सी, शेयर कैब आदि उपलब्ध हैं। केदारनाथ, ऋषिकेश से मात्र 232 किमी दूर है। केदारनाथ मंदिर, रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। केदारनाथ मार्ग पर सोनप्रयाग तक बाहरी वाहनों से पहुंचा जाता है। सोनप्रयाग में राज्य की सबसे बड़ी पार्किंग है जहाँ सभी तरह के वाहन पार्क किये जाते हैं। सके बाद लोकल टैक्सी की सहायता से 5-6 किलोमीटर आगे गौरीकुंड पहुंचा जाता है। गौरीकुंड से केदारनाथ का पैदल ट्रेक शुरू होता है।

ऋषिकेश से केदारनाथ की बस | Bus from Rishikesh to Kedarnath |

ऋषिकेश बस स्टेशन से गौरीकुंड के लिए पर्याप्त बसें उपलब्ध रहती है। यहाँ से उत्तराखंड परिवहन और अन्य निजी कंपनियों की बसें मिल जाती हैं। अधिकतर बसें सुबहः उपलब्ध होती हैं। बस का किराया सामान्यता 500 रुपये से 800 रुपये तक होता है।

Click here to book bus tickets for Kedarnath from Haridwar 

ऋषिकेश से केदारनाथ की टैक्सी | Taxi from Haridwar to Kedarnath |

ऋषिकेश से केदारनाथ के लिए टैक्सी से जाना एक अच्छा विकल्प है। ऋषिकेश एक बड़ा शहर है जहाँ से आसानी से टैक्सी मिल जाती है। ऋषिकेश से टैक्सी सोनप्रयाग तक पहुंचती है। सोनप्रयाग में सभी बाहरी वहां पार्क किये जाते हैं। ऋषिकेश से सोनप्रयाग टैक्सी की बुकिंग 3000 रुपये से 9000 रुपये तक मिल जाती है।

 इसके अलावा शेयर टैक्सी द्वारा भी सोनप्रयाग पहुंचा जा सकता है।

************यात्रा सीजन में वाहनों का भाड़ा अलग भी हो सकता है। ************

 MUST READ केदारकांठा ट्रेक 2021 | उत्तराखंड का सबसे प्रसिद्ध विंटर ट्रेक | Kedarkantha Trek Uttarakhand Complete Guide In Hindi |

ऋषिकेश के केदारनाथ के बीच प्रमुख स्थान | Major destinations between Rishikesh to Kedarnath distance route |

ऋषिकेश ➜ तपोवन  शिवपुरी तीन धारा देवप्रयाग श्रीनगर  धारीदेवी मंदिर  अगस्त्यमुनि  कुंड गुप्तकाशी सोनप्रयाग  गौरीकुंड  18 किलोमीटर ट्रेक के बाद केदारनाथ 
 

रेलवे मार्ग द्वारा ऋषिकेश से केदारनाथ कैसे जाएँ | How to reach Kedarnath distance from Rishikesh by train |

ऋषिकेश से केदारनाथ के बीच अभी किसी भी प्रकार की रेलवे सुविधा उपलब्ध नहीं है।

हवाई मार्ग द्वारा ऋषिकेश से केदारनाथ कैसे जाएँ | How to reach Kedarnath distance from Rishikesh by air |

ऋषिकेश से केदारनाथ के बीच अभी किसी भी प्रकार की हवाई सुविधा उपलब्ध नहीं है। हालाँकि देहरादून हेलिपैड से हेलीकाप्टर द्वारा आसानी से केदारनाथ के निकटतम हेलिपैड पहुंचा जा सकता है जहाँ से अलग हेलीकाप्टर द्वारा केदारनाथ तक पहुंचा जाता है। ऋषिकेश से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलिपैड की दूरी 50 किलोमीटर है।

हेलीकाप्टर द्वारा ऋषिकेश से केदारनाथ कैसे जाएँ | How to reach Kedarnath from Rishikesh by Helicopter |

ऋषिकेश से केदारनाथ के लिए डायरेक्ट हेलीकाप्टर सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है। लेकिन ऋषिकेश से 50 किलोमीटर की दूरी पर देहरादून का सहस्त्रधारा हेलिपैड है जहाँ से केदारनाथ के लिए हेलीकाप्टर सुविधा मिल जाती है। हेलीकाप्टर बुकिंग आसानी से ऑनलाइन की जा सकती है।

******यात्री कृपया ध्यान दें कि किसी भी तरह की ऑनलाइन बुकिंग्स सरकारी पोर्टल पर ही करें। अन्य किसी के झांसे में न आएं।******

For Online Bookings Of Helicopter Service, CLICK HERE

***यात्री कृपया ध्यान दें कि ऊपर बताए गए सभी स्थान पहाड़ी हैं और ऐसे स्थान आमतौर पर ठंडे रहते हैं तो कृपया पूरी तैयारी के साथ ही ऐसे स्थानों पर पहुंचे। इसके साथ ही कोशिश करें कि बरसात में पहाड़ी पर्यटक स्थानों पर घूमने न जाएं क्योंकि बरसात के मौसम में पहाड़ी सड़कें आमतौर पर खतरनाक हो जाया करती है। साथ ही सुंदरता का पूरा लुफ्त उठाएं लेकिन कृपया गंदगी न करें और स्थानीय लोगों की निजता का ध्यान रखें।***
 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular