Home Trending केदारनाथ से बद्रीनाथ की दूरी और जाने का सही रास्ता | Kedarnath...

केदारनाथ से बद्रीनाथ की दूरी और जाने का सही रास्ता | Kedarnath to Badrinath Distance | How to reach by best way in Hindi |

8

केदारनाथ से बद्रीनाथ जाने का रास्ता | Kedarnath to Badrinath Distance and Best Way to Reach in Hindi |

 केदारनाथ से बद्रीनाथ की दूरी तय करने के लिए आमतौर पर बाहरी पर्यटक काफी मुश्किल में रहते हैं। केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मन्दाकिनी नदी के किनारे स्थित है। जबकि बद्रीनाथ मंदिर चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे स्थित है। चार धाम यात्रा लिए यात्री सबसे पहले उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री मंदिर पहुँचते हैं। इसके बाद यात्री यमुनोत्री से गंगोत्री मंदिर पहुँचते हैं। गंगोत्री मंदिर भी उत्तरकाशी जिले में ही स्थित है। गंगोत्री के बाद से आम तौर पर यात्री केदारनाथ पहुँचते हैं। केदारनाथ से यात्री बद्रीनाथ के दर्शन कर अपनी चार धाम यात्रा समाप्त करते हैं। केदारनाथ से बद्रीनाथ की दूरी तय करने के दौरान यात्री असमंजस में रहते हैं।

ALSO SEE: उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2022 और कपाट खुलने की पूरी जानकरी के लिए यहाँ क्लिक करें

आज हम जानेंगे कि केदारनाथ से बद्रीनाथ की दूरी कैसे पूरी करें। इसके साथ ही जानेंगे कि केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग कैसे करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is 20230204_105452-1024x576.jpg

केदारनाथ से बद्रीनाथ की दूरी | Kedarnath to Badrinath Distance |

केदारनाथ मंदिर

केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड यात्रा की पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें। साथ ही बद्रीनाथ मंदिर उत्तराखंड यात्रा की पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

बद्रीनाथ मंदिर

केदारनाथ से बद्रीनाथ की दूरी लगभग 245 किलोमीटर है। 245 किलोमीटर की दूरी में केदारनाथ से गौरीकुंड का 18 किलोमीटर का पैदल ट्रेक भी शामिल है। गौरीकुंड से 5 किलोमीटर की दूरी पर सोनप्रयाग जगह है जहाँ सभी वाहनों की पार्किंग होती है। सोनप्रयाग (केदारनाथ) से बद्रीनाथ की सड़क मार्ग दूरी तय करने में लगभग 7 से 8 घंटे का समय लग जाता है। केदारनाथ से बद्रीनाथ जाने के दो सड़क मार्ग हैं। बद्रीनाथ जाने के लिए केदारनाथ के पास फाटा, गुप्तकाशी या सिरसी हेलिपैड से हेलीकाप्टर भी बुक किया जा सकता है।

क्या आप जानते हैं? अगर केदारकांठा में गाय का झुण्ड महादेव शिव का ध्यान भंग न करता तो शायद आज केदारकांठा ही केदारनाथ होता। 

केदारनाथ से बद्रीनाथ दूरी चार्ट | Kedarnath to Badrinath Distance Chart |

केदारनाथ से गौरीकुंड की दूरी | Kedarnath to Gaurikund Distance

केदारनाथ से गौरीकुंड के लिए लगभग 18 किलोमीटर का पैदल ट्रेक है।

गौरीकुंड से सोनप्रयाग की दूरी | Gaurikund to Sonprayag distance by Road

5 किलोमीटर सड़क मार्ग।

सोनप्रयाग से बद्रीनाथ की दूरी (चोपता होते हुए) | Sonprayag to Badrinath Shortest Distance (via Chopta)

210 किलोमीटर सड़क मार्ग।

सोनप्रयाग से बद्रीनाथ की दूरी (रुद्रप्रयाग होते हुए) | Sonprayag to Badrinath Distance by Road (via Rudraprayag)

223 किलोमीटर सड़क मार्ग।

केदारनाथ से गुप्तकाशी की दूरी | Kedarnath to Guptkashi distance by road

18 किलोमीटर पैदल ट्रेक + 35 किलोमीटर सड़क मार्ग।

केदारनाथ से बद्रीनाथ कैसे जाते हैं? How to Reach Badrinath distance from Kedarnath by road and helicopter?

केदारनाथ से बद्रीनाथ कैसे जाते है इसके लिए यह तय करना होगा कि यात्री किस साधन से और किन मार्गों से यात्रा करेंगे। केदारनाथ से बद्रीनाथ जाने के लिए सड़क मार्ग ही सबसे पहला तरीका है। हालांकि केदारनाथ से बद्रीनाथ जाने के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा भी पहुंचा जा सकता है।

सड़क मार्ग द्वारा केदारनाथ से बद्रीनाथ | Kedarnath to Badrinath Distance by Road |

गौरीकुंड

केदारनाथ से बद्रीनाथ का सड़क मार्ग गौरीकुंड से शुरू होता है जो बद्रीनाथ तक जाता है। केदारनाथ से 18 किलोमीटर का पैदल ट्रेक करने के बाद यात्री गौरीकुंड पहुंचते हैं। गौरीकुंड से 5 किलोमीटर की दूरी पर सोनप्रयाग जगह है। केदारनाथ के लिए सोनप्रयाग ही सबसे निकटतम बस स्टेशन है। सभी प्रकार के वाहनों की सोनप्रयाग में ही पार्किंग होती है। यहां से बस, टैक्सी द्वारा या अपबे निजी वाहन द्वारा बद्रीनाथ के लिए निकला जाता है।

सोनप्रयाग पार्किंग

केदारनाथ से बद्रीनाथ जाने वाले सड़क मार्ग | Kedarnath to Badrinath distance road routes |

केदारनाथ से बद्रीनाथ जाने के लिए दो सड़क मार्ग है। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी रास्ते से बद्रीनाथ पहुंच सकते हैं। दोनों रास्तों में एक रास्ता कम दूरी का है जबकि दूसरा थोड़ा ज्यादा दूरी का रास्ता है।

केदारनाथ से बद्रीनाथ जाने का सबसे छोटा रास्ता | Kedarnath to Badrinath Distance by road Route 1 |

केदारनाथ से बद्रीनाथ की दूरी तय करने का सबसे छोटा रास्ता ऊखीमठ-चोपता होते हुए है। ऊखीमठ-चोपता होते हुए केदारनाथ से बद्रीनाथ की सड़क दूरी लगभग 210 किलोमीटर है। इस रास्ते से जाने के लिए यात्रियों को “कुंड” स्थान से ऊखीमठ के लिए मुड़ना होता है। ऊखीमठ से पहाड़ी रास्तों और पहाड़ी वादियों का आनंद लेते हुए चोपता की घाटियों से होते हुए आसानी से बद्रीनाथ पहुंचा जा सकता है। यह मार्ग कम दूरी का है लेकिन सड़कें ज्यादा अच्छी न होने की वजह से इस पर थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। चोपता से प्रसिद्ध तुंगनाथ मंदिर के लिए पैदल ट्रेक जाता है। तुंगनाथ मदिर भगवान शिव का सबसे ऊंचाई पर स्थित मंदिर है।

चोपता, तुंगनाथ

MUST READ चोपता से तुंगनाथ ट्रेक के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

चोपता से हिमालय चोटियों का नजारा

ऊखीमठ-चोपता होते हुए केदारनाथ से बद्रीनाथ के बीच प्रमुख स्थान | Major destinations between Kedarnath to Badrinath Distance route through Ukhimath-Chopta |

केदारनाथ – गौरीकुंड – सोनप्रयाग – फाटा – गुप्तकाशी – कुंद – चुन्नी – ऊखीमठ – चोपता – गोपेश्वर – चमोली – पीपलकोटी – जोशीमठ – गोविंदघाट – बद्रीनाथ

MUST READ देहरादून से औली की दूरी | कैसे पहुंचें | Dehradun to Auli Distance and Travel Guide in Hindi |

केदारनाथ से बद्रीनाथ जाने का दूसरा रास्ता | Kedarnath to Badrinath Distance road by Route 2 |

केदारनाथ से बद्रीनाथ की दूरी तय करने के लिए दूसरा रास्ता रुद्रप्रयाग होते हुए है। इस रास्ते की सड़क दूरी लगभग 223 किलोमीटर है। इस रास्ते के लिए यात्रियों को स्थान ‘कुंड‘ से सीधे रुद्रप्रयाग के लिए चलते रहना है। रुद्रप्रयाग से होते हुए पहाड़ी रास्ता चमोली पहुंचता है। यह सड़क मार्ग काफी अच्छा है।

रुद्रप्रयाग संगम

रुद्रप्रयाग होते हुए केदारनाथ से बद्रीनाथ के बीच प्रमुख स्थान | Major Destinations between Kedarnath to Badrinath Distance Route through Rudraprayag |

केदारनाथ ➜ गौरीकुंड ➜ सोनप्रयाग ➜ फाटा ➜ गुप्तकाशी ➜ कुंद ➜ चंद्रपुरी ➜ अगस्त्यमुनि ➜ तिलवाड़ा ➜ रुद्रप्रयाग ➜ गौचर ➜ कर्णप्रयाग ➜ चमोली ➜ पीपलकोटी ➜ जोशीमठ ➜ गोविंदघाट ➜ बद्रीनाथ

टैक्सी द्वारा केदारनाथ से बद्रीनाथ कैसे जाएं | Kedarnath to Badrinath distance by taxi |

केदारनाथ से बद्रीनाथ के लिए टैक्सी सोनप्रयाग से बद्रीनाथ के लिए मिलेगी। सोनप्रयाग से बद्रीनाथ तक टैक्सी का किराया लगभग 4000* रुपये से 10000* रुपये तक हो सकता है। किराया यात्रा सीजन में अलग हो सकता है। इसके अलावा शेयर टैक्सी द्वारा भी सोनप्रयाग से बद्रीनाथ पहुंचा जा सकता है।

बस द्वारा केदारनाथ से बद्रीनाथ कैसे जाएं | Kedarnath to Badrinath distance by bus |

केदारनाथ से बद्रीनाथ के लिए बस सोनप्रयाग स्टेशन से मिलती है। देवभूमि ट्रेवल्स की बस हर दिन सुबह 5:30 बद्रीनाथ के लिए निकलती है। बस द्वारा सोनप्रयाग(केदारनाथ) से बद्रीनाथ पहुँचने में 10-12 घंटे का समय लग जाता है। केदारनाथ से बद्रीनाथ का बस किराया लगभग 800* से 1000* रुपये तक है।

https://amzn.to/3HUBFb0

केदारनाथ से बद्रीनाथ के लिए बस की बुकिंग्स ऑनलाइन भी की जा सकती है। इसके अलावा केदारनाथ से बद्रीनाथ के लिए सोनप्रयाग से अन्य निजी बसें भी मिल जाती हैं।

CLICK HERE for Booking Bus Tickets from Kedarnath to Badrinath distance

हेलीकॉप्टर द्वारा केदारनाथ से बद्रीनाथ कैसे जाते हैं | Kedarnath to Badrinath distance by Helicopter |

केदारनाथ से बद्रीनाथ, हेलीकॉप्टर से जाने के लिए यात्रियों को फाटा या गुप्तकाशी या सिरसु हेलीपैड तक पहुंचना होता है। यात्री केदारनाथ से सीधा बद्रीनाथ हेलिकॉप्टर द्वारा नहीं पहुंच सकते। केदारनाथ से बद्रीनाथ जाने के लिए सुलभ हेलीपेड फाटा है। इसके अतिरिक्त गुप्तकाशी और सिरसी हेलिपैड भी हैं। सोनप्रयाग से फाटा हेलिपैड की सड़क दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। सोनप्रयाग से गुप्तकाशी हेलिपैड की दूरी 30 किलोमीटर है वहीँ सोनप्रयाग से सिरसी हेलिपैड की दूरी मात्र 10 किलोमीटर है। इन जगहों से यात्री बद्रीनाथ के लिए आसानी से हेलिकॉप्टर बुक कर सकते हैं।

अगर यात्री देहरादून से हेलीकॉप्टर सुविधा लेना चाहते हैं तो देहरादून सहस्रधारा हेलीपैड से सीट बुक कर सकते हैं। ध्यान दें कि किसी भी चार धाम के लिए सीधे डायरेक्ट हेलीकॉप्टर सुविधा उपलब्ध नहीं है। सभी तरह की हेलीकॉप्टर बुकिंग ऑनलाइन भी की जा सकती हैं।

केदारनाथ से फाटा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग कैसे करें | How to book Helicopter from Kedarnath to Badrinath |

ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग | Kedarnath to Phata Online Helicopter bookings:

केदारनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग की जा सकती है। इसके लिए हेलीकॉप्टर सुविधा उपलब्ध करवाने वाली कंपनी की वेबसाइट से बुकिंग की जा सकती है। इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार द्वारा हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए ऑनलाइन वेबसाइट बनाई गई है।

 

For Online Bookings Of Helicopter Service, CLICK HERE

ऑफ लाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग | Kedarnath to Phata Offline Helicopter bookings:

ऑफ लाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए गुप्तकाशी, फाटा, केदारनाथ में बुकिंग बूथ बनाये गए हैं। जहां से आसानी से हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग की जा सकती है।

अभी केदारनाथ से बद्रीनाथ जाने के लिए अभी किसी भी प्रकार की रेलवे सुविधा उपलब्ध नहीं है।

केदारनाथ से बद्रीनाथ जाने में कितना समय लगता है | How much time it takes to complete Kedarnath to Badrinath distance |

केदारनाथ से बद्रीनाथ जाने में कितना समय लगता है ये इस बात पर निर्भर करता है कि यह दूरी यात्री किस माध्यम से तय कर रहे हैं।
अगर आप सड़क मार्ग से यह दूरी तय कर रहे हैं तो केदारनाथ से बद्रीनाथ जाने में पूरा एक दिन लग जाता है। सुबह केदारनाथ से पैदल ट्रेक कर गौरीकुंड-सोनप्रयाग पहुंचा जाता है। पैदल ट्रेक उतर ने में लगभग 6-8 घंटे का समय लग जाता है। इसके बाद सोनप्रयाग से निजी वाहन या टैक्सी द्वारा बद्रीनाथ पहुंचा जा सकता है। सोनप्रयाग से बद्रीनाथ की 225 किलोमीटर की दूरी तय करने में 7-8 घण्टे लग जाते हैं। इसके अलावा यात्री सोनप्रयाग से जोशीमठ पहुँच कर रात्रि विश्राम कर सकते हैं। जोशीमठ से बद्रीनाथ की सड़क मार्ग दूरी लगभग 41 किलोमीटर है। अगले दिन सुबह बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन कर लौटा जा सकता है।
हेलीकाप्टर द्वारा केदारनाथ से फाटा या सिरसु या गुप्तकाशी हेलिपैड पहुंचा जा सकता है। यहाँ से बद्रीनाथ के लिए हेलीकाप्टर द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। यात्री हेलीकाप्टर बुकिंग समय पर करवा लें।

केदारनाथ का तापमान | Kedarnath Temperature Today |

बद्रीनाथ का तापमान | Badrinath Temperature Today |

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
 
पहाड़ीGlimpse के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

8 COMMENTS

Exit mobile version