ऋषिकेश से यमुनोत्री मंदिर की दूरी और जाने का सही रास्ता | Rishikesh to Yamunotri Distance and How to reach in Hindi |

0
2123
rishikesh to yamunotri distance how to reach

ऋषिकेश से यमुनोत्री मंदिर यात्रा दूरी | Rishikesh to Yamunotri Temple Distance in Hindi |

rishikesh to yamunotri distance bus taxi route map in hindi
यमुनोत्री उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित हिंदु पवित्र मंदिरों में से एक है। यमुनोत्री समुद्र तल से 3290 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यमुनोत्री, पवित्र यमुना नदी का उद्गम स्थान है। यमुना नदी 4400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चंपासर ग्लेशियर से निकलती है। ऋषिकेश से यमुनोत्री कैसे जाते हैं इससे सम्बंधित जरूरी जानकारियां इस आर्टिकल में मिल जाएगी। यहां आपको सड़क, हवाई और ट्रेन मार्ग द्वारा ऋषिकेश से यमुनोत्री की दूरी और यात्रा के दौरान आवश्यक सभी जानकारी मिल जाएगी।

यमुनोत्री चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है और भारत-चीन सीमा के करीब स्थित है। यहाँ पहुँचने के लिए यात्रियों को लगभग 5-6 किलोमीटर का पैदल ट्रेक करना होता है। यह ट्रेक जानकीचट्टी से शुरू होता है।
यमुनोत्री नाम, देवी यमुना को समर्पित है। यह स्थान न केवल मंदिर के कारण बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण भी प्रसिद्ध है।

ऋषिकेश से यमुनोत्री की दूरी | Rishikesh to Yamunotri Distance in Hindi |

ऋषिकेश शहर उत्तराखंड राज्य में गंगा नदी के किनारे बसा एक प्रसिद्ध शहर है। ऋषिकेश शहर योग और ध्यान के अध्ययन का केंद्र माना जाता है। ऋषिकेश को योगनगरी के नाम से दुनियाभर में जाना जाता है।

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की यात्रा शुरू करने के लिए ऋषिकेश एक महत्वपूर्ण और प्रचलित स्थान है। ऋषिकेश से उत्तराखंड के सभी चार धामों की यात्रा की शुरुआत की जाती है।

आमतौर पर श्रद्धालु, यमुनोत्री यात्रा की शुरुआत ऋषिकेश या हरिद्वार से ही करते हैं। ऋषिकेश से यमुनोत्री की न्यूनतम सड़क मार्ग दूरी 190 किलोमीटर है। हालाँकि ऋषिकेश से यमुनोत्री पहुँचने के अन्य 2 सड़क मार्ग (220 किलोमीटर और 230 किलोमीटर) भी हैं।

यमुनोत्री दूरी चार्ट | Yamunotri Distance from Major Cities |

देहरादून से यमुनोत्री की दूरी | Yamunotri Distance from Dehradun : 175 Kms
हरिद्वार से यमुनोत्री की दूरी | Yamunotri Distance from Haridwar : 226 Kms
ऋषिकेश से यमुनोत्री की दूरी | Yamunotri Distance from Rishikesh : 190 Kms
केदारनाथ से यमुनोत्री की दूरी | Yamunotri Distance from Kedarnath : 350 Kms
जानकीचट्टी से यमुनोत्री की दूरी | Yamunotri Distance from Jankichatti : 5 Kms पैदल ट्रेक
जोशीमठ से यमुनोत्री की दूरी | Yamunotri Distance from Joshimath : 370 Kms
दिल्ली से यमुनोत्री की दूरी | Yamunotri Distance from Delhi : 455 Kms
मेरठ से यमुनोत्री की दूरी | Yamunotri Distance from Meerut : 350 Kms
आगरा से यमुनोत्री की दूरी | Yamunotri Distance from Agra : 610 Kms
अहमदाबाद से यमुनोत्री की दूरी | Yamunotri Distance from Ahmedabad : 1330 Kms
कानपुर से यमुनोत्री की दूरी | Yamunotri Distance from Kanpur : 893 Kms

ऋषिकेश से यमुनोत्री कैसे जाएं | How to reach Yamunotri distance from Rishikesh |

ऋषिकेश से यमुनोत्री कैसे जाएं, इसके लिए यात्री को सबसे पहले यह तय करना होगा कि वो किस माध्यम से यमुनोत्री पहुंचना चाहता है। ऋषिकेश से यमुनोत्री जाने के लिए सड़क मार्ग सबसे अच्छा विकल्प है। हालाँकि देहरादून हेलिपैड से हेलीकाप्टर द्वारा भी यमुनोत्री के निकटतम हेलिपैड बड़कोट या खरसाली हेलिपैड पहुंचा जा सकता है।

यमुनोत्री पहुँचने के लिए यात्रियों को ऋषिकेश से बस, टैक्सी, शेयर कैब आदि आसानी से मिल जाती है। हालाँकि टैक्सी द्वारा यमुनोत्री पहुंचना सबसे अच्छा विकल्प माना जा सकता है।

सड़क मार्ग द्वारा ऋषिकेश से यमुनोत्री कैसे जाएँ | How to reach Yamunotri distance from Rishikesh by road |

ऋषिकेश से यमुनोत्री की दूरी को अगर आप सड़क मार्ग द्वारा पूरा करना चाहते हैं तो ऋषिकेश से यमुनोत्री मार्ग पर कई विकल्प उपलब्ध हैं। यमुनोत्री, ऋषिकेश से केवल 190 किमी दूर है। यमुनोत्री मंदिर, उत्तरकाशी जिले की बडकोट तहसील में स्थित है।

यमुनोत्री मार्ग पर यमुनोत्री से लगभग 49 किलोमीटर पहले बड़कोट स्थान आखिरी बड़ा शहर है। हरिद्वार और ऋषिकेश से, यमुनोत्री पहुंचने के लिए कोई डायरेक्ट सार्वजनिक परिवहन मिलना काफी मुश्किल है। लेकिन आप देहरादून से बड़कोट तक कोई भी सार्वजनिक परिवहन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। बड़कोट से शेष दूरी लगभग 49 किमी है जिसे लोकल टैक्सी द्वारा पूरा किया जा सकता है ।

ऋषिकेश से यमुनोत्री पहुँचने के लिए 3 सड़क मार्ग हैं।

ऋषिकेश से यमुनोत्री सड़क मार्ग 1 | Rishikesh to Yamunotri by road route 1 |

ऋषिकेश-नरेंद्रनगर-यमुनोत्री मार्ग: ऋषिकेश से नरेंद्रनगर होते हुए यमुनोत्री पहुंचने के लिए 190 किलोमीटर का सड़क मार्ग है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण इस सफर को पूरा करने में 6-7 घंटे का समय लगता है। जानकीचट्टी से  ट्रेकिंग दूरी 5-6 किमी है।

ऋषिकेश ➜ नरेंद्र नगर ➜ सरस्वद ➜ आगराखाल  ➜ चंबा ➜ दादूर➜ कांदीखाल➜ बिरकोट ➜ डोमन चिन्यालीसौड ➜ धरासू➜  कुमरार➜ सौंधगाँव➜ डंडालगाँव➜ बड़कोट ➜ छटांगा➜ खरादी ➜ कुथनौर➜ कुनसाला ➜  राना ➜  हनुमान चट्टी ➜ जानकी चट्टी ➜ यमुनोत्री

ऋषिकेश से यमुनोत्री सड़क मार्ग 2 | Rishikesh to Yamunotri by road route 2 |

ऋषिकेश-मसूरी-यमुनोत्री मार्ग: ऋषिकेश से देहरादून और मसूरी होते हुए यमुनोत्री पहुँचने वाला यह मार्ग सबसे ज्यादा प्रचलित मार्ग है। इस मार्ग से लगभग 220 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद यमुनोत्री पहुँचते हैं।
 
ऋषिकेश ➜देहरादून ➜मसूरी ➜ यमुना पुल ➜ नैनबाग ➜ डामटा  ➜ नौगाव ➜ बड़कोट ➜ छटांगा➜ खरादी ➜ कुथनौर➜ कुनसाला ➜  राना ➜  हनुमान चट्टी ➜ जानकी चट्टी ➜ यमुनोत्री

ऋषिकेश से यमुनोत्री सड़क मार्ग 3 | Rishikesh to Yamunotri by road route 3 |

ऋषिकेश-विकासनगर-यमुनोत्री मार्ग: यह मार्ग देहरादून के बाद विकासनगर होते हुए यमुना पुल पर मुख्य मार्ग से जुड़ जाता है।
ऋषिकेश ➜ देहरादून ➜ प्रेमनगर ➜ सुद्धोवाला ➜ हर्बटपुर ➜  विकासनगर ➜  जुड्डो ➜   यमुना पुल ➜ नैनबाग ➜ डामटा  ➜ नौगाव ➜ बड़कोट ➜ छटांगा➜ खरादी ➜ कुथनौर➜ कुनसाला ➜  राना ➜  हनुमान चट्टी ➜ जानकी चट्टी ➜ यमुनोत्री
 

ऋषिकेश से यमुनोत्री की बस | Bus from Rishikesh to Yamunotri |

ऋषिकेश से डायरेक्ट यमुनोत्री के लिए सार्वजानिक बस मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन देहरादून से बड़कोट के लिए दैनिक सार्वजानिक सरकारी बसें, निजी बसें, शेयर टैक्सी आदि उपलब्ध हैं। बड़कोट से लोकल टैक्सी द्वारा जानकीचट्टी पहुंचा जा सकता है।
 

ऋषिकेश से यमुनोत्री की टैक्सी | Taxi from Rishikesh to Yamunotri |

ऋषिकेश से यमुनोत्री टैक्सी बुक कर पहुंचना सबसे अच्छा तरीका है। ऋषिकेश से आप अपनी सुविधा अनुसार टैक्सी बुक करवा सकते हैं। टैक्सी बुकिंग का किराया लगभग 5000 से 10000 रुपये के बीच रहता है। इसके अलावा ऋषिकेश से देहरादून आकर देहरादून से यमुनोत्री के लिए टैक्सी बुक करवाना बेहतर होगा।
 ************यात्रा सीजन में वाहनों का भाड़ा अलग भी हो सकता है। ************

 

रेलवे मार्ग द्वारा ऋषिकेश से यमुनोत्री कैसे जाएँ | How to reach Yamunotri distance from Rishikesh by train |

ऋषिकेश से यमुनोत्री के बीच अभी किसी भी प्रकार की रेलवे सुविधा उपलब्ध नहीं है। हालाँकि ऋषिकेश से देहरादून तक रेलवे सुविधा उपलब्ध है।

हवाई मार्ग द्वारा ऋषिकेश से यमुनोत्री कैसे जाएँ | How to reach Yamunotri distance from Rishikesh by air |

ऋषिकेश से यमुनोत्री के बीच अभी किसी भी प्रकार की हवाई सुविधा उपलब्ध नहीं है। हालाँकि देहरादून हेलिपैड से हेलीकाप्टर द्वारा आसानी से यमुनोत्री के निकटतम हेलिपैड तक पहुंचा जा सकता है। ऋषिकेश से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलिपैड की दूरी 50 किलोमीटर है।

हेलीकाप्टर द्वारा ऋषिकेश से यमुनोत्री कैसे जाएँ | How to reach Yamunotri from Rishikesh by Helicopter |

ऋषिकेश से यमुनोत्री के लिए डायरेक्ट हेलीकाप्टर सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है। लेकिन ऋषिकेश से 50 किलोमीटर की दूरी पर देहरादून का सहस्त्रधारा हेलिपैड है जहाँ से यमुनोत्री के निकटतम हेलिपैड बड़कोट और खरसाली के लिए हेलीकाप्टर सुविधा मिल जाती है। हेलीकाप्टर बुकिंग आसानी से ऑनलाइन की जा सकती है।

******यात्री कृपया ध्यान दें कि किसी भी तरह की ऑनलाइन बुकिंग्स सरकारी पोर्टल पर ही करें। अन्य किसी के झांसे में न आएं।******

For Online Bookings Of Helicopter Service, CLICK HERE

***यात्री कृपया ध्यान दें कि ऊपर बताए गए सभी स्थान पहाड़ी हैं और ऐसे स्थान आमतौर पर ठंडे रहते हैं तो कृपया पूरी तैयारी के साथ ही ऐसे स्थानों पर पहुंचे। इसके साथ ही कोशिश करें कि बरसात में पहाड़ी पर्यटक स्थानों पर घूमने न जाएं क्योंकि बरसात के मौसम में पहाड़ी सड़कें आमतौर पर खतरनाक हो जाया करती है। साथ ही सुंदरता का पूरा लुफ्त उठाएं लेकिन कृपया गंदगी न करें और स्थानीय लोगों की निजता का ध्यान रखें।***
 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।