मंडुआ/रागी के मोमो रेसिपी | How to make Mandua/Ragi Momos | Recipe In Hindi |

2
1063

  मंडुआ/रागी के मोमो | Mandua/Ragi Momos |

मोमो तिब्बती तथा नेपाली लोगों का खाद्य है जो आज दुनियाभर में लोगों की पसंद बन चुका है। मोमो वह फ़ास्ट फ़ूड है जिसके प्रति उत्तराखण्ड के लोगों में हमेशा से खाशी दिलचस्पी रही है। यहाँ तक कि बाहर के लोग राज्य की राजधानी देहरादून को मोमोज का प्रसिद्ध स्थान मानते हैं। स्वाद में तीखा चटपटा तथा दाम में भी किफायती होने की वजह है कि मोमोज हर तरह के वर्ग तथा हर उम्र के लोगों की पसंद रही है। लेकिन अगर देखा जाये तो मोमो मैदा से तैयार किये जाते हैं, और हम सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि मैदा सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है।

how to make mandua ragi momos recipe in hindi
मंडुआ(कोदे) के मोमो

अगर आप मोमोज के शौकीन हैं लेकिन मैदा नहीं खाना चाहते तो मंडुआ अथवा रागी के आटे के स्वादिष्ट मोमो आपको बहुत पसंद आएंगे। जानकारों की माने तो मंडुआ कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है तथा मंडुआ से शरीर में मोटापा की समस्या भी नहीं आती है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद होने की वजह से आज के समय में मंडुआ के मोमो लोगों के बीच में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं. पहाड़ों में मंडुआ को कोदा भी कहा जाता है। मंडुआ के मोमो को आजकल पहाड़ी मोमो या कोदे के मोमो के नाम से भी जाना जा रहा है। 

 

आप मंडुआ के मोमो घर पर भी बड़ी आसानी से तैयार कर सकते हैं और अपने परिवार के साथ स्वादिष्ट और सेहतमंद पहाड़ी मंडुआ के मोमो का लुफ्त उठा  सकते हैं। तो आइये जानते हैं किस प्रकार आप घर पर भी मंडुआ के मोमो आसानी से तैयार कर सकते हैं।
mandua ragi momos recipe in hindi
मंडुआ के फायदे जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

मंडुआ के मोमो कैसे बनायें? How To Prepare Mandua/Ragi Momos?

आवश्यक सामान:

मंडुआ का आटा, मोमो में भरने के लिए पसंद के अनुसार सब्जियां (जैसे प्याज, पत्ता गोभी, पनीर, मशरूम इत्यादि), नमक, हरी मिर्च, मिर्च  मसाला, स्टीमर,  तेल आदि।

मंडुआ के मोमो बनाने की विधि | Mandua/Ragi Momos Recipe |

  • आटा  तैयार करने का तरीका | How To Prepare Dough |
१: आवश्यकता अनुसार मंडुवे का आटा लें और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलकर ठीक वैसा ही गूंथ लें जैसे रोटी बनाने के लिए गूंथा जाता है।
२: आटे को चिकना व लोचदार बनाने की कोशिश करें. आटे को अच्छे से ढक कर लगभग १-२ घंटे के लिए छोड़  दें.
  • भरने के लिए सब्जी बनाने का तरीका | How To Fill Momos With Vegetables |
३ : अपनी पसंद के अनुसार सब्जियां लेकर उन्हें छोटा-छोटा काट लें। आप किसी एक प्रकार की सब्जी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं या फिर काफी सब्जियों के मिश्रण का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
४: इसके बाद कढ़ाई में तेल लेकर अच्छी तरह से गर्म होने दें।
५: कटी सब्जी को गर्म तेल में डालकर नमक, मिर्च व मसाला मिलाकर कम आंच पर अच्छे से छौंक कर भून लें।
६: छौंकी हुई सब्जी के ठंडे होने तक का इन्तजार करें।
७: अब थोड़ा-थोड़ा गुंथा हुआ आटा लेकर बेलन की मदद से चपाती बना लें।
८: तैयार की हुई सब्जी को चपाती के ऊपर रख कर अच्छे से बंद करें और मोमो का आकार दें।
९: इसके बाद मोमोज को स्टीमर में रख कर पका लें. मोमो चिपके ना, इसके लिए बर्तन पर थोड़ा तेल भी लगाया जा सकता है.

(पहाड़ के लोग स्टीमर ना होने पर बर्तन में घास या आम के पत्ते रखकर बर्तन में पानी डालते हैं जिससे पानी नीचे रहता है और मोमो को घास या पत्तों पर रखा जा सकता है। इस तरह से आप भी खुद का स्टीमर बना सकते  हैं)

ragi flour mandua momos recipe in hindihttps://amzn.to/3MzNg1Q
>BUY NOW<


अगर आप फ्राइड मंडुआ मोमो बनाना चाहते हैं तो आप पैन में हल्का तेल लेकर मोमो को फ्राई कर सकते हैं।

mandua ragi momos recipe in hindi
१०: स्टीमर में मंडुआ के मोमो को तब तक पकाएं जब तक मोमो की सतह पर एक चमक सी ना दिखाई दे।  इस चमक से मोमो के पकने का पता चलता है।
११: इसके बाद आप अपनी पसंद की चटनी बनाकर मंडुआ के मोमो का लुफ्त उठा सकते हैं। मंडुआ (कोदा) के मोमो को पहाड़ में पुदीने की चटपटी चटनी के साथ काफी पसंद किया जाता है.
mandua ragi momos recipe in hindi
मंडुआ के मोमो पुदीने और तीखी चटनी के साथ

तो इस प्रकार ऊपर दी गई विधि से आप घर पर ही मंडुआ के मोमो आसानी से तैयार कर सकते हैं।
मंडुआ के फायदे जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें.

2 COMMENTS