HomeTrendingदेहरादून से यमुनोत्री मंदिर की दूरी और सही रास्ता | Dehradun to...

देहरादून से यमुनोत्री मंदिर की दूरी और सही रास्ता | Dehradun to Yamunotri Distance and how to reach by best way | Hindi |

देहरादून से यमुनोत्री मंदिर यात्रा दूरी | Dehradun to Yamunotri Temple Distance and how to reach in Hindi |

यमुनोत्री उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित हिंदु पवित्र मंदिरों में से एक है। यमुनोत्री समुद्र तल से 3290 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यमुनोत्री, पवित्र यमुना नदी का उद्गम स्थान है। यमुना नदी 4400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चंपासर ग्लेशियर से निकलती है। देहरादून से यमुनोत्री कैसे जाते हैं इससे सम्बंधित जरूरी जानकारियां इस आर्टिकल में मिल जाएगी। यहां आपको सड़क, हवाई और ट्रेन मार्ग द्वारा देहरादून से यमुनोत्री की दूरी और यात्रा के दौरान आवश्यक सभी जानकारी मिल जाएगी।

यमुनोत्री चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है और भारत-चीन सीमा के करीब स्थित है। यहाँ पहुँचने के लिए यात्रियों को लगभग 5-6 किलोमीटर का पैदल ट्रेक करना होता है। यह ट्रेक जानकीचट्टी से शुरू होता है। 

यमुनोत्री नाम, देवी यमुना को समर्पित है। यह स्थान न केवल मंदिर के कारण बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण भी प्रसिद्ध है। 

dehradun to yamunotri distance

देहरादून से यमुनोत्री की दूरी | Dehradun to Yamunotri Distance in Hindi | 

देहरादून शहर उत्तराखंड राज्य की राजधानी और प्रमुख शहर है। देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश शहर से लगभग 40-50 किलोमीटर की दूरी पर है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की यात्रा शुरू करने के लिए देहरादून प्रमुख स्थान है। देहरादून से हर तरह की गाड़ी सुविधा मिल जाती है। हरिद्वार-ऋषिकेश से भी उत्तराखंड के सभी चार धामों की यात्रा की शुरुआत की जाती है। 

देहरादून से यमुनोत्री की दूरी लगभग 190 किलोमीटर है जिसमे 5 किलोमीटर का पैदल ट्रेक भी शामिल है। ट्रेक की शुरुआत जानकीचट्टी स्थान से होती है।

आमतौर पर श्रद्धालु, यमुनोत्री यात्रा की शुरुआत ऋषिकेश या हरिद्वार से ही करते हैं। हरिद्वार से यमुनोत्री की न्यूनतम सड़क मार्ग दूरी 236 किलोमीटर है। हालाँकि हरिद्वार से यमुनोत्री पहुँचने के अन्य 2 सड़क मार्ग (246 किलोमीटर और 260 किलोमीटर) भी हैं।

यमुनोत्री दूरी चार्ट | Yamunotri Distance from Major Cities |

देहरादून से यमुनोत्री की दूरी | Yamunotri Distance from Dehradun : 175 Kms

हरिद्वार से यमुनोत्री की दूरी | Yamunotri Distance from Haridwar : 236 Kms

ऋषिकेश से यमुनोत्री की दूरी | Yamunotri Distance from Rishikesh : 190 Kms

केदारनाथ से यमुनोत्री की दूरी | Yamunotri Distance from Kedarnath : 350 Kms

जानकीचट्टी से यमुनोत्री की दूरी | Yamunotri Distance from Jankichatti : 5 Kms पैदल ट्रेक 

जोशीमठ से यमुनोत्री की दूरी | Yamunotri Distance from Joshimath : 370 Kms

दिल्ली से यमुनोत्री की दूरी | Yamunotri Distance from Delhi : 455 Kms

मेरठ से यमुनोत्री की दूरी | Yamunotri Distance from Meerut : 350 Kms

आगरा से यमुनोत्री की दूरी | Yamunotri Distance from Agra : 610 Kms

अहमदाबाद से यमुनोत्री की दूरी | Yamunotri Distance from Ahmedabad : 1330 Kms

कानपुर से यमुनोत्री की दूरी | Yamunotri Distance from Kanpur : 893 Kms

YAMUNOTRI WEATHER

देहरादून से यमुनोत्री कैसे जाएं | How to reach Yamunotri distance from Dehradun |

देहरादून से यमुनोत्री कैसे जाएं, इसके लिए यात्री को सबसे पहले यह तय करना होगा कि वो किस माध्यम से यमुनोत्री पहुंचना चाहता है। देहरादून से यमुनोत्री जाने के लिए सड़क मार्ग सबसे अच्छा विकल्प है। इसके साथ ही देहरादून हेलिपैड से हेलीकाप्टर द्वारा भी यमुनोत्री के निकटतम हेलिपैड बड़कोट या खरसाली हेलिपैड भी पहुंचा जा सकता है। 

यमुनोत्री पहुँचने के लिए यात्रियों को देहरादून से बस, टैक्सी, शेयर कैब आदि आसानी से मिल जाती है। टैक्सी बुक कर यमुनोत्री धाम पहुंचना सबसे अच्छा विकल्प माना जा सकता है।

सड़क मार्ग द्वारा देहरादून से यमुनोत्री कैसे जाएँ | How to reach Yamunotri distance from Dehradun by road |

देहरादून से यमुनोत्री की दूरी को अगर आप सड़क मार्ग द्वारा पूरा करना चाहते हैं तो देहरादून से यमुनोत्री मार्ग पर कई विकल्प उपलब्ध हैं। यमुनोत्री, देहरादून से केवल 190 किमी दूर है। यमुनोत्री मंदिर, उत्तरकाशी जिले की बडकोट तहसील में स्थित है। 

 यमुनोत्री मार्ग पर यमुनोत्री से लगभग 49 किलोमीटर पहले बड़कोट स्थान आखिरी बड़ा शहर है। हरिद्वार और ऋषिकेश से यमुनोत्री पहुंचने के लिए कोई डायरेक्ट सार्वजनिक परिवहन मिलना काफी मुश्किल है। लेकिन आप देहरादून से बड़कोट तक कोई भी सार्वजनिक परिवहन जैसे रोडवेज बस, शेयर टैक्सी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। बड़कोट से शेष दूरी लगभग 49 किमी है जिसे लोकल टैक्सी द्वारा पूरा किया जा सकता है ।

Dehradun to barkot yamunotri distance taxi bus helicopter booking
Barkot Uttarkashi

देहरादून से यमुनोत्री पहुँचने के लिए 2 सड़क मार्ग हैं। 

देहरादून से यमुनोत्री सड़क मार्ग 1 | Travelling Dehradun to Yamunotri by road route 1 |

देहरादून ➜मसूरी-यमुनोत्री मार्ग: देहरादून से मसूरी होते हुए यमुनोत्री पहुँचने वाला यह मार्ग सबसे ज्यादा प्रचलित मार्ग है। इस मार्ग से लगभग 190 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद यमुनोत्री पहुँचते हैं। 

देहरादून ➜मसूरी ➜ यमुना पुल ➜ नैनबाग ➜ डामटा  ➜ नौगाव ➜ बड़कोट ➜ छटांगा➜ खरादी ➜ कुथनौर➜ कुनसाला ➜  राना ➜  हनुमान चट्टी ➜ जानकी चट्टी ➜ यमुनोत्री

देहरादून से यमुनोत्री सड़क मार्ग 2 | Travelling Dehradun to Yamunotri by road route 3 |

देहरादून ➜विकासनगर-यमुनोत्री मार्ग: यह मार्ग देहरादून के बाद विकासनगर होते हुए यमुना पुल पर मुख्य मार्ग से जुड़ जाता है। यह मार्ग लगभग 198 किलोमीटर का है।

देहरादून➜ प्रेमनगर ➜ सुद्धोवाला ➜ हर्बटपुर ➜  विकासनगर ➜  जुड्डो ➜   यमुना पुल ➜ नैनबाग ➜ डामटा  ➜ नौगाव ➜ बड़कोट ➜ छटांगा➜ खरादी ➜ कुथनौर➜ कुनसाला ➜  राना ➜  हनुमान चट्टी ➜ जानकी चट्टी ➜ यमुनोत्री

देहरादून से यमुनोत्री की बस | Dehradun to Yamunotri bus booking |

देहरादून से बड़कोट के लिए दैनिक सार्वजानिक सरकारी बसें, निजी बसें, शेयर टैक्सी आदि उपलब्ध हैं। बड़कोट से लोकल टैक्सी द्वारा जानकीचट्टी पहुंचा जा सकता है। देहरादून से रेलवे स्टेशन के पास बस अड्डा है जहां से रोडवेज बसें बड़कोट के लिए निकलती हैं।

Click Here for more information about taxi and bus services 

देहरादून से यमुनोत्री की टैक्सी | Dehradun to Yamunotri taxi booking |

देहरादून से यमुनोत्री टैक्सी बुक कर पहुंचना सबसे अच्छा तरीका है। देहरादून से आप अपनी सुविधा अनुसार टैक्सी बुक करवा सकते हैं। टैक्सी बुकिंग का किराया लगभग 5000 से 10000 रुपये के बीच रहता है। देहरादून से बड़कोट के लिए शेयर टैक्सी भी मिल जाती है जहां से अन्य लोकल शेयर टैक्सी द्वारा जानकीचट्टी पहुंचा जाता है।

लोकल टैक्सी की जानकारी के लिए पहाड़ीGlimpse के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें। यहां क्लिक करें।

************यात्रा सीजन में वाहनों का भाड़ा अलग भी हो सकता है। ************

रेलवे मार्ग द्वारा देहरादून से यमुनोत्री कैसे जाएँ | How to reach Yamunotri distance from Dehradun by train |

देहरादून से यमुनोत्री के बीच अभी किसी भी प्रकार की रेलवे सुविधा उपलब्ध नहीं है।

हवाई मार्ग द्वारा देहरादून से यमुनोत्री कैसे जाएँ | How to reach Yamunotri distance from Dehradun by air |

देहरादून से यमुनोत्री के बीच अभी किसी भी प्रकार की हवाई सुविधा उपलब्ध नहीं है। हालाँकि देहरादून हेलिपैड से हेलीकाप्टर द्वारा आसानी से यमुनोत्री के निकटतम हेलिपैड तक पहुंचा जा सकता है।

हेलीकाप्टर द्वारा देहरादून से यमुनोत्री कैसे जाएँ | How to reach Yamunotri from Dehradun by Helicopter |

देहरादून से यमुनोत्री के लिए डायरेक्ट हेलीकाप्टर सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है क्योंकि यमुनोत्री धाम में हेलीपैड नहीं है। देहरादून का सहस्त्रधारा हेलिपैड है जहाँ से यमुनोत्री के निकटतम हेलिपैड बड़कोट और खरसाली के लिए हेलीकाप्टर सुविधा मिल जाती है। हेलीकाप्टर बुकिंग आसानी से ऑनलाइन की जा सकती है। 

******यात्री कृपया ध्यान दें कि किसी भी तरह की ऑनलाइन बुकिंग्स सरकारी पोर्टल पर ही करें। अन्य किसी के झांसे में न आएं।******

For Yamunotri online helicopter bookings, CLICK HERE

***यात्री कृपया ध्यान दें कि ऊपर बताए गए सभी स्थान पहाड़ी हैं और ऐसे स्थान आमतौर पर ठंडे रहते हैं तो कृपया पूरी तैयारी के साथ ही ऐसे स्थानों पर पहुंचे। इसके साथ ही कोशिश करें कि बरसात में पहाड़ी पर्यटक स्थानों पर घूमने न जाएं क्योंकि बरसात के मौसम में पहाड़ी सड़कें आमतौर पर खतरनाक हो जाया करती है। साथ ही सुंदरता का पूरा लुफ्त उठाएं लेकिन कृपया गंदगी न करें और स्थानीय लोगों की निजता का ध्यान रखें।***

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular