देहरादून से केदारनाथ की दूरी और सही रास्ता | Dehradun to Kedarnath distance | how to reach by best way Hindi |

0
1511

देहरादून से केदारनाथ मंदिर यात्रा | How to reach Dehradun to Kedarnath Distance and Travel Guide |

केदारनाथ मंदिर, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों में से एक है। केदारनाथ मंदिर, भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है। हर साल देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ मंदिर पहुँचते हैं। देहरादून राज्य की राजधानी है इस लिए देश विदेश से आने वाले अधिकतर यात्री सबसे पहले देहरादून पहुंचते हैं। केदारनाथ जाने यात्री सबसे पहले देहरादून या हरिद्वार या ऋषिकेश पहुँच सकते हैं। अधिकतर यात्री हरिद्वार और ऋषिकेश से ही केदारनाथ मंदिर यात्रा की शुरुआत करते हैं। देहरादून से ऋषिकेश और हरिद्वार काफी पास हैं। देहरादून से केदारनाथ की दूरी कैसे तय करते हैं, इस से जुडी हर तरह की जानकारी आपको आज यहाँ मिल जाएगी।

केदारनाथ मंदिर समुद्र तल से 3584 मीटर की ऊंचाई पर मन्दाकिनी नदी के किनारे स्थित है। केदारनाथ मंदिर तक सड़क मार्ग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। केदारनाथ मंदिर तक पहुँचने के लिए सड़क मार्ग गौरीकुंड तक है। गौरीकुंड से 18 किलोमीटर का पैदल ट्रेक कर केदारनाथ मंदिर तक पहुंचा जाता है। केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंच केदार मंदिरों में से एक है। 

ALSO READ केदारनाथ से बद्रीनाथ कैसे पहुंचे | Best Way to Reach Badrinath from Kedarnath

देहरादून से केदारनाथ की दूरी | Dehradun to Kedarnath Distance

देहरादून से केदारनाथ की दूरी लगभग 226 किलोमीटर है। जिसमे गौरीकुंड के बाद 18 किलोमीटर का पैदल ट्रेक भी शामिल है। देहरादून से गौरीकुंड की दूरी सड़क मार्ग द्वारा तय करने में लगभग 8-10 घंटे तक का समय लग जाता है। देहरादून से आने वाले यात्री ऋषिकेश होते हुए केदारनाथ जाते हैं। देहरादून से ऋषिकेश की दूरी लगभग 42 किलोमीटर है। ऋषिकेश शहर पवित्र गंगा नदी के किनारे बसा हिन्दुओं का एक प्रमुख तीर्थस्थल है। देहरादून और ऋषिकेश शहर, देश के अन्य प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग, रेलवे मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा है, इसलिए अधिकतर श्रद्धालु चार धाम यात्रा की शुरुआत ऋषिकेश से ही करते हैं।

ALSO READ केदारनाथ से बद्रीनाथ कैसे पहुंचे | Best Way to Reach Badrinath from Kedarnath

देहरादून से केदारनाथ मंदिर जाने वाले यात्रियों के लिए, सड़क मार्ग, बस सेवा, टैक्सी सेवा बुकिंग और अन्य हर तरह की जानकारी यहाँ पर दी जाएगी।

केदारनाथ दूरी चार्ट | Kedarnath Distance chart from Major Cities |

देहरादून से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Dehradun : 268 Kms

हरिद्वार से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Haridwar : 247 Kms

ऋषिकेश से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Rishikesh : 232 Kms

बद्रीनाथ से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Kedarnath : 245 Kms

सोनप्रयाग से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Sonprayag : 23 Kms

दिल्ली से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Delhi : 498 Kms

मेरठ से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Meerut : 402 Kms

आगरा से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Agra : 656 Kms

अहमदाबाद से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Ahmedabad : 1406 Kms

कानपुर से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Kanpur : 936 Kms 

KEDARNATH WEATHER

देहरादून से केदारनाथ कैसे जाएं | How to reach Kedarnath from Kedarnath |

देहरादून से केदारनाथ कैसे जाएं, इसके लिए यात्री को सबसे पहले यह तय करना होगा कि वो किस माध्यम से केदारनाथ पहुंचना चाहता है। देहरादून से केदारनाथ जाने के लिए हेलीकाप्टर सेवा सबसे अच्छा विकल्प है। देहरादून हेलिपैड से हेलीकाप्टर द्वारा केदारनाथ पहुंचा जा सकता है। 

इसके अलावा केदारनाथ पहुँचने के लिए यात्रियों को देहरादून से बस, टैक्सी, शेयर कैब आदि आसानी से मिल जाती है। हालाँकि टैक्सी बुक करवा कर देहरादून से केदारनाथ पहुंचना भी एक अच्छा विकल्प है। बस, टैक्सी आदि की जानकारी नीचे दी गयी है।

पहाड़ीGlimpse के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

MUST READ चार धाम यात्रा उत्तराखंड 2022 | चार धाम यात्रा सम्पूर्ण ट्रेवल गाइड | Char Dham Yatra 2022 Complete Travel Guide In Hindi |

रेलवे मार्ग द्वारा देहरादून से केदारनाथ कैसे जाएँ | How to reach Kedarnath distance from Dehradun by train |

देहरादून से केदारनाथ के बीच अभी किसी भी प्रकार की रेलवे सुविधा उपलब्ध नहीं है। हालांकि देश के प्रमुख शहरों से देहरादून तक आसानी से रेल द्वारा पहुंचा जा सकता है।

हवाई मार्ग द्वारा देहरादून से केदारनाथ कैसे जाएँ | How to reach Kedarnath distance from Dehradun by air |

देहरादून से केदारनाथ के बीच अभी किसी भी प्रकार की हवाई सुविधा उपलब्ध नहीं है। हालाँकि देहरादून हेलिपैड से हेलीकाप्टर द्वारा आसानी से केदारनाथ के निकटतम हेलिपैड जैसे फाटा, गुप्तकाशी, सिरसु तक पहुंचा जा सकता है जहाँ से अन्य हेलीकाप्टर द्वारा केदारनाथ तक पहुंचा जाता है।

हेलीकाप्टर द्वारा देहरादून से केदारनाथ कैसे जाएँ | How to reach Kedarnath from Dehradun by Helicopter service booking |

देहरादून से केदारनाथ के लिए डायरेक्ट हेलीकाप्टर सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है। देहरादून के सहस्त्रधारा हेलिपैड से केदारनाथ के लिए हेलीकाप्टर सुविधा मिल जाती है। हेलीकॉप्टर द्वारा पहले केदारनाथ के पास फाटा या गुप्तकाशी या सिरसु हेलीपैड पहुंचा जाता है। यहां से अन्य हेलीकॉप्टर द्वारा केदारनाथ धाम पहुंचते हैं। हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून से केदारनाथ जाना सबसे अच्छा तरीका है। हेलीकाप्टर बुकिंग आसानी से ऑनलाइन भी की जा सकती है।

******यात्री कृपया ध्यान दें कि किसी भी तरह की ऑनलाइन बुकिंग्स सरकारी पोर्टल पर ही करें। अन्य किसी के झांसे में न आएं।******

For Online Bookings Of Helicopter Service, CLICK HERE

सड़क मार्ग द्वारा देहरादून से केदारनाथ कैसे जाएँ | How to reach Kedarnath distance from Dehradun by road |

देहरादून से केदारनाथ की दूरी 268 किलोमीटर है। देहरादून से केदारनाथ की दूरी को अगर आप सड़क मार्ग द्वारा पूरा करना चाहते हैं तो देहरादून से केदारनाथ मार्ग पर कई विकल्प जैसे बस, टैक्सी, शेयर कैब आदि उपलब्ध हैं। केदारनाथ धाम, रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। केदारनाथ मार्ग पर सोनप्रयाग-गौरीकुंड तक सड़क मार्ग है। बाहरी वाहनों द्वारा सोनप्रयाग तक पहुंचा जाता है। सोनप्रयाग में राज्य की सबसे बड़ी पार्किंग है जहाँ सभी तरह के वाहन पार्क किये जाते हैं। इसके बाद लोकल टैक्सी की सहायता से 5-6 किलोमीटर आगे गौरीकुंड पहुंचा जाता है। गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए पैदल ट्रेक शुरू होता है। 

देहरादून से केदारनाथ रोड मैप | Dehradun to Kedarnath road distance map |

dehradun to kedarnath distance road map

MUST READ गरतांग गली उत्तरकाशी उत्तराखंड | Gartangali Bridge Uttarkashi Uttarakhand Travel Guide Hindi | 

देहरादून से केदारनाथ की बस | Dehradun to Kedarnath bus services booking |

देहरादून बस स्टेशन से गौरीकुंड के लिए बसें उपलब्ध रहती है। देहरादून से गुप्तकाशी और उखीमठ के लिए भी बसें उपलब्ध हैं। उखीमठ या गुप्तकाशी से लोकल टैक्सी द्वारा सोनप्रयाग और गौरीकुंड पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा हरिद्वार से गौरीकुंड के लिए हिमगिरि और GMOU बस सुविधा उपलब्ध हैं। अधिकतर बसें सुबहः 4 से 5 बजे के आसपास उपलब्ध होती हैं। बस का किराया सामान्यता 500 रुपये से 800 रुपये तक होता है।

Click here to book bus tickets for Kedarnath from Haridwar 

देहरादून से केदारनाथ की टैक्सी | Dehradun to Kedarnath taxi services booking |

देहरादून से केदारनाथ के लिए टैक्सी से जाना एक अच्छा विकल्प है। देहरादून में रिस्पना पुल के पास टैक्सी स्टैंड है, जहाँ से आसानी से केदारनाथ के निकटतम स्थानों के लिए शेयर टैक्सी मिल जाती है। देहरादून से टैक्सी द्वारा सोनप्रयाग तक पहुंचा है। सोनप्रयाग में सभी बाहरी वहां पार्क किये जाते हैं। देहरादून से सोनप्रयाग टैक्सी की बुकिंग 3000 रुपये से 9000 रुपये तक मिल जाती है।

Kedarnath taxi from Dehradun rispana taxi stand

इसके अलावा शेयर टैक्सी द्वारा भी सोनप्रयाग पहुंचा जा सकता है। 

***********यात्रा सीजन में वाहनों का किराया अलग भी हो सकता है।************

देहरादून के केदारनाथ के बीच प्रमुख स्थान | Major destinations between Dehradun to Kedarnath distance route |

देहरादून ➜ जॉलीग्रांट- ऋषिकेश  तपोवन   शिवपुरी  तीन धारा  देवप्रयाग  श्रीनगर   धारीदेवी मंदिर  अगस्त्यमुनि  कुंड ➜ गुप्तकाशी  सोनप्रयाग  गौरीकुंड  18 किलोमीटर ट्रेक के बाद  केदारनाथ

***यात्री कृपया ध्यान दें कि ऊपर बताए गए सभी स्थान पहाड़ी हैं और ऐसे स्थान आमतौर पर ठंडे रहते हैं तो कृपया पूरी तैयारी के साथ ही ऐसे स्थानों पर पहुंचे। इसके साथ ही कोशिश करें कि बरसात में पहाड़ी पर्यटक स्थानों पर घूमने न जाएं क्योंकि बरसात के मौसम में पहाड़ी सड़कें आमतौर पर खतरनाक हो जाया करती है। साथ ही सुंदरता का पूरा लुफ्त उठाएं लेकिन कृपया गंदगी न करें और स्थानीय लोगों की निजता का ध्यान रखें।***

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

पहाड़ीGlimpse के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।