केदारनाथ से यमुनोत्री की दूरी और जाने का सही रास्ता | Kedarnath to Yamunotri Distance | How to Reach in Hindi |

0
2216

 केदारनाथ से यमुनोत्री की दूरी गाइड | Best Way To Reach Yamunotri from Kedarnath in Hindi |

kedarnath to yamunotri distance in hindi

केदारनाथ और यमुनोत्री, उत्तराखंड के चार धाम में से दो प्रमुख मंदिर हैं। जहां केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मंदाकिनी नदी के किनारे स्थित है, वहीं यमुनोत्री मंदिर उत्तरकाशी जिले में यमुना नदी के किनारे स्थित है। दोनों ही मंदिर हिमालयी क्षेत्र में काफी ऊंचाई पर स्थित हैं। यहां ध्यान देने वाले बात यह है कि दोनों ही मंदिर तक का कुछ सफर पैदल ट्रेक द्वारा ही होता है। जहां केदारनाथ मंदिर के लिए 18 किलोमीटर का पैदल ट्रेक है वहीं यमुनोत्री मंदिर के लिए 5 किलोमीटर का पैदल ट्रेक है। केदारनाथ मंदिर तक हेलीकॉप्टर सुविधा उपलब्ध है जिससे यात्री बिना पैदल ट्रेक के डायरेक्ट केदारनाथ मंदिर तक पहुंच सकते हैं। जबकि यमुनोत्री मंदिर के लिए पैदल ट्रेक करना जरूरी है।

आज हम जानेंगे कि केदारनाथ से यमुनोत्री की दूरी को आसानी से कैसे तय किया जा सकता है।

केदारनाथ से यमुनोत्री की दूरी | Kedarnath to Yamunotri Distance Guide |

केदारनाथ से यमुनोत्री की न्यूनतम दूरी लगभग 355 किलोमीटर है जिसमे गौरीकुंड से केदारनाथ का 18 किलोमीटर का पैदल ट्रेक और जानकीचट्टी से यमुनोत्री का 5 किलोमीटर का पैदल ट्रेक भी शामिल है। 355 किलोमीटर का यह सड़क मार्ग टिहरी जिले से होते हुए जाता है। हालांकि यात्री केदारनाथ से देहरादून पहुंच सकते हैं और फिर देहरादून से यमुनोत्री पहुंच सकते हैं। देहरादून होते हुए केदारनाथ से यमुनोत्री की दूरी लगभग 450 किलोमीटर की है। यह रास्ता ज्यादा अच्छा, लेकिन लंबा है।
kedarnath to yamunotri distance in hindi

केदारनाथ से यमुनोत्री दूरी चार्ट | Kedarnath to Yamunotri Distance Chart |

केदारनाथ से यमुनोत्री की दूरी (टिहरी मार्ग द्वारा ) Kedarnath to Yamunotri distance through Tehri :

355 किलोमीटर

केदारनाथ से यमुनोत्री की दूरी (देहरादून मार्ग द्वारा ) Kedarnath to Yamunotri distance through Dehradun :

450 किलोमीटर

केदारनाथ से गौरीकुंड की दूरी | Kedarnath to Gaurikund distance :

18 किलोमीटर पैदल ट्रेक

यमुनोत्री से जानकीचट्टी की दूरी | Yamunotri to Jankichatti distance :

5 किलोमीटर पैदल ट्रेक

देहरादून से केदारनाथ की दूरी | Dehradun to Kedarnath distance :

250 किलोमीटर + 18 किलोमीटर पैदल ट्रेक

देहरादून से यमुनोत्री की दूरी | Dehradun to Yamunotri distance :

180 किलोमीटर + 5 किलोमीटर पैदल ट्रेक

distance between kedarnath to yamunotri in hindi
जानकीचट्टी पार्किंग
distance between kedarnath to yamunotri in hindi
सोनप्रयाग पार्किंग

केदारनाथ से यमुनोत्री कैसे पहुंचे | How to Reach Yamunotri from Kedarnath |

केदारनाथ से यमुनोत्री पहुंचने के लिए यात्री को सबसे पहले ये जानना होगा कि वह किस माध्यम से यह दूरी तय करना चाहता है। केदारनाथ से यमुनोत्री की दूरी तय करने का सबसे अच्छा तरीका टैक्सी से सड़क मार्ग द्वारा है। हालाँकि अगर आप केदारनाथ का पैदल ट्रेक नहीं कर सकते तो आप हेलीकाप्टर की मदद से केदारनाथ पहुँच सकते हैं। लेकिन यात्रियों को हर हाल में यमुनोत्री का 5 किलोमीटर पैदल ट्रेक करना ही होगा।

हवाई मार्ग द्वारा केदारनाथ से यमुनोत्री की दूरी | Kedarnath to Yamunotri Distance by Flight |

केदारनाथ से यमुनोत्री के बीच हवाई सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। केदारनाथ और यमुनोत्री का निकटतम हवाई अड्डा देहरादून का जॉलीग्रांट हवाई अड्डा है।

रेल मार्ग द्वारा केदारनाथ से यमुनोत्री की दूरी | Kedarnath to Yamunotri Distance by Train |

केदारनाथ से यमुनोत्री के बीच रेल सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। केदारनाथ और यमुनोत्री का निकटतम रेलवे स्टेशन देहरादून और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन है।

हेलीकॉप्टर द्वारा केदारनाथ से यमुनोत्री की दूरी | Kedarnath to Yamunotri Distance by Helicopter |

केदारनाथ और यमुनोत्री के लिए देहरादून से हेलीकॉप्टर सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही केदारनाथ के निकटतम हेलिपैड फाटा, गुप्तकाशी, सरसी हेलिपैड हैं। जहां से केदारनाथ के लिए डायरेक्ट हेलीकॉप्टर बुक किया जा सकता है। यमुनोत्री का निकटतम हेलिपैड बड़कोट और खरसाली हेलिपैड है।

For Char Dham Yatra Helicopter Booking CLICK HERE

kedarnath to yamunotri distance in hindi

सड़क मार्ग द्वारा केदारनाथ से यमुनोत्री की दूरी | Kedarnath to Yamunotri Distance by Road |

केदारनाथ से यमुनोत्री की दूरी तय करने के लिए अधिकतर लोग सड़क और पैदल मार्ग द्वारा ही पहुँचते हैं। हर साल चार धाम यात्रा के दौरान लाखों यात्री सड़क मार्ग द्वारा मंदिर पहुँचते हैं।

केदारनाथ से यात्री 18 किलोमीटर का पैदल ट्रेक कर गौरीकुंड पहुँचते हैं। गौरीकुंड से सार्वजनिक वाहनों द्वारा 5 किलोमीटर की दूरी तय कर सोनप्रयाग पहुँचते हैं। सोनप्रयाग में सभी निजी और टैक्सी वाहनों की पार्किंग है। यहां से सड़क मार्ग द्वारा यमुनोत्री क्षेत्र के जानकीचट्टी पहुंचा जाता है। सोनप्रयाग से जानकीचट्टी का सफर तय करने में 12-15 घंटे लग जाते हैं। जिसके बाद जानकीचट्टी से 5 किलोमीटर का पैदल ट्रेक कर यमुनोत्री मंदिर पहुँच सकते हैं। इस सड़क मार्ग पर जगह जगह यात्रियों के रुकने की सुविधा भी उपलब्ध है।

यमुनोत्री मार्ग पर कॉटेज बुकिंग के लिए संपर्क करें

MUST READ ABOUT यमुनोत्री मंदिर यात्रा | Yamunotri Yatra distance and travel guide in Hindi

टिहरी मार्ग द्वारा केदारनाथ से यमुनोत्री के बीच मुख्य स्थान | Major destinations between Kedarnath to Yanunotri distance by road through Tehri |

केदारनाथ 18 किलोमीटर पैदल ट्रेक ➜गौरीकुंड ➜ सोनप्रयाग ➜ फाटा ➜ गुप्तकाशी➜ कुंद ➜ रुद्रप्रयाग➜ श्रीनगर➜ मलेथा➜ रजाखेत ➜ प्रतापनगर ➜ चिन्यालीसौड़➜ धरासू ➜ ब्रह्मखाल ➜ राड़ी ➜ दोबाटा बड़कोट ➜ छटांगा ➜ गंगनानी ➜ खरादी ➜ कुथनोर➜ स्यानाचट्टी➜ हनुमानचट्टी➜ जानकीचट्टी5 किलोमीटर पैदल ट्रेक यमुनोत्री

देहरादून मार्ग द्वारा केदारनाथ से यमुनोत्री के बीच मुख्य स्थान | Major destinations between Kedarnath to Yanunotri distance by road through Dehradun |

kedarnath to yamunotri distance by road in hindi
केदारनाथ से देहरादून
kedarnath to yamunotri distance by road in hindi
देहरादून से यमुनोत्री

केदारनाथ 18 किलोमीटर पैदल ट्रेक ➜ गौरीकुंड➜ सोनप्रयाग➜ फाटा ➜ गुप्तकाशी ➜ कुंद ➜ रुद्रप्रयाग➜ श्रीनगर➜ मलेथा➜ देवप्रयाग ➜ ऋषिकेश➜ देहरादून➜ मसूरी( या विकासनगर द्वारा )➜ यमुनापुल➜ नैनबाग ➜ डामटा➜ बर्निगाढ़➜ नौगांव ➜ बड़कोट ➜ छटांगा ➜ गंगनानी ➜ खरादी ➜ कुथनोर ➜ स्यानाचट्टी➜ हनुमानचट्टी ➜ जानकीचट्टी ➜ 5 किलोमीटर पैदल ट्रेक➜ यमुनोत्री

केदारनाथ से यमुनोत्री पहुंचने का सही तरीका | Best way to reach Yamunotri from Kedarnath |

kedarnath se yamunotri ki doori kedarnath to yamunotri distance in hindi
केदारनाथ से यमुनोत्री की दूरी को कम से कम समय में करने के लिए यात्री हेलीकॉप्टर सुविधा ले सकते हैं। हालांकि केदारनाथ से यमुनोत्री के बीच डायरेक्ट हेलीकॉप्टर सुविधा उपलब्ध नहीं है। हेलीकॉप्टर और टैक्सी द्वारा यह सफर काम समय में पूरा किया जा सकता है।


For Char Dham Yatra Helicopter Booking CLICK HERE

केदारनाथ का तापमान | Kedarnath Temperature Today

KEDARNATH WEATHER

यमुनोत्री का तापमान | Yamunotri Temperature Today

ALSO KNOW ABOUT  ऋषिकेश से केदारनाथ मार्ग | Rishikesh to Kedarnath Distance and Guide | 

***यात्री कृपया ध्यान दें कि ऊपर बताए गए सभी स्थान पहाड़ी हैं और ऐसे स्थान आमतौर पर ठंडे रहते हैं तो कृपया पूरी तैयारी के साथ ही ऐसे स्थानों पर पहुंचे। इसके साथ ही कोशिश करें कि बरसात में पहाड़ी पर्यटक स्थानों पर घूमने न जाएं क्योंकि बरसात के मौसम में पहाड़ी सड़कें आमतौर पर खतरनाक हो जाया करती है। साथ ही सुंदरता का पूरा लुफ्त उठाएं लेकिन कृपया गंदगी न करें और स्थानीय लोगों की निजता का ध्यान रखें।***

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।