Homeपहाड़ी पर्यटक स्थानउत्तरकाशी उत्तराखंड में घूमने की सबसे अच्छी जगह | Best Places to...

उत्तरकाशी उत्तराखंड में घूमने की सबसे अच्छी जगह | Best Places to visit in Uttarkashi Uttarakhand | How to reach Hindi Travel Guide |

 उत्तरकाशी में घूमने के लिए 10 सबसे अच्छे पहाड़ी स्थान | Top 10 Best Pahadi Places to visit in Uttarkashi |

best places to visit in uttarkashi uttarakhand hindi

उत्तरकाशी, उत्तराखंड राज्य का एक पहाड़ी जिला है जो अपने अनोखे पर्वत चोंटीयों, पहाड़ी पर्यटक स्थानों, ट्रेकिंग पॉइंट्स, खूबसूरत बुग्याल, ताल, पवित्र नदियों और पौराणिक मंदिरों के लिए पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। भारत की प्रमुख पवित्र नदियां गंगा और यमुना के उद्गम स्थान भी उत्तरकाशी जिले में ही हैं। उत्तरकाशी जिले में घूमने के लिए अच्छे स्थानों की लिस्ट बहुत लम्बी है लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम उत्तरकाशी के 10 सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले पर्यटक स्थानों के बारे में जानेंगे।

1: यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिर | Yamunotri and Gangotri Temple | Uttarkashi Best Places To Visit |

best places to visit in uttarkashi district

यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिर उत्तरकाशी के 2 प्रमुख मंदिर हैं जो उत्तराखंड 4 धामों में से दो हैं। यमुनोत्री मंदिर यमुना नदी का उद्गम स्थान है जबकि गंगोत्री मंदिर गंगा नदी के उद्गम स्थान क्षेत्र में है। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिर लगभग 130 किलोमीटर और 100 किलोमीटर है। दोनों ही मंदिर हिन्दुओं के प्रमुख स्थल हैं जहाँ हर साल उत्तराखंड चार धाम यात्रा के दौरान लाखों लोग दर्शन के लिए पहुँचते हैं। देहरादून पहुँचने के बाद पर्यटक आसानी से निजी वाहन, टैक्सी या बस द्वारा आसानी से यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिर पहुँच सकते हैं। देहरादून से यमुनोत्री पहुँचने के बाद यमुनोत्री से डायरेक्ट गंगोत्री पहुंचा जाता है।

2: नेलांग वैली और जनक ताल ट्रेक | Nelong Valley and Janak Tal Trek | Uttarkashi Best Places To Visit |

नेलांग वैली और जनक ताल ट्रेक, गंगोत्री रोड पर भैरों घाटी से शुरू होते हैं। नेलांग वैली को मिनी लद्दाख नाम से जाना जाता है। भैरों घाटी चेक पोस्ट से गंगोत्री की दूरी मात्र 9 किलोमीटर है। नेलांग वैली और जनक ताल ट्रेक दोनों ही संवेदनशील सीमा क्षेत्र में आते हैं जिस वजह से यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए प्रतिबंधित रहता है। साल 2022 में जनक ताल ट्रेक को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। इन स्थानों पर आने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य है। पर्यटक ऑनलाइन परमिट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

3: हरसिल वैली और गरतांग गली ट्रेक| Harsil Valley Uttarakhand and Gartang Gali Trek| Uttarkashi Best Places to Visit |

top 10 best pahadi tourist places to visit in uttarkashi
हरसिल वैली, उत्तराखंड के सबसे प्रमुख हिल स्टेशन में से एक है। समुद्र तल से लगभग 9000 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित हरसिल स्थान गंगोत्री मार्ग पर पड़ता है। हरसिल भागीरथी नदी के किनारे बसा हुआ है। हरसिल के सेब, राजमा, आलू और बगीचे काफी प्रसिद्ध हैं। देहरादून से हरसिल की सड़क मार्ग दूरी लगभग 230 किलोमीटर है। हरसिल से आगे कुछ दूरी पर भैरों घाटी चेक पोस्ट है जहाँ से गरतांग गली ब्रिज का ट्रेक शुरू होता है। गरतांग गली ब्रिज एक लकड़ी का पहाड़ी रास्ता है जिसे खड़े पहाड़ पर बनाया गया है। सालों पहले यह रास्ता भारत और तिब्बत के बीच व्यापार का रास्ता था। साल 2021 में लगभग 60 साल बाद इस रास्ते का नव निर्माण करवाया गया और आज यह उत्तराखंड का एक प्रचलित पर्यटक स्थल है। भैरों घाटी से लगभग 3 किलोमीटर का ट्रेक कर गरतांग गली ब्रिज तक पहुंचा जाता है।

4: महासू देवता मंदिर हनोल | Mahasu Devta Temple Hanol| Uttarkashi Best Places to Visit |

uttarkashi top 10 best places to visit

महासू देवता मंदिर, उत्तरकाशी के जौनसार क्षेत्र में टौंस नदी के किनारे स्थित एक प्रमुख मंदिर है। समुद्र ताल से लगभग 1250 मीटर की ऊंचाई पर स्थित महासू देवता मंदिर, देहरादून से 175 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है।महासू देवता मंदिर का इतिहास पांडव युग से जुड़ा है। महासू देवता मंदिर प्रांगण में रखे 2 दिव्य पत्थर काफी अद्भुत हैं। सामान्य से दिखने वाले इन पत्थरों को उठाना हर कोई नहीं उठा पाता। माना जाता है कि सच्चे मन और सच्ची श्रद्धा से मंदिर आया हुआ इंसान ही यह पत्थर उठा पाता है।

5: डोडीताल ट्रेक | Dodital Trek | Uttarkashi Best Places to Visit |

uttarkashi top 10 best tourist places to visit

डोडीताल ट्रेक, उत्तराखंड के सबसे अच्छे ट्रेक में से एक है जो उत्तरकाशी जिले में लगभग 3310 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। डोडीताल एक ताजे पानी की झील है जो असिगंगा नदी का स्रोत है। डोडीताल ट्रेक की शुरुआत उत्तरकाशी मुख्यालय से लगभग 19 किलोमीटर की दूरी पर स्थित संगमचट्टी स्थान से होती है। संगम चट्टी से लगभग 24 किलोमीटर का ट्रेक कर डोडीताल पहुंचा जाता है। डोडीताल झील में ब्राउन ट्राऊज दुर्लभ प्रजाति की मछलियां पायी जाती है।

7: दयारा बुग्याल और ट्रेक | Dayara Bugyal Trek | Uttarkashi Best Places to Visit |

top 10 best places to visit in uttarkashi

दयारा बुग्याल एक बहुत बड़ा और खूबसूरत घास का मैदान है जो 3048 मीटर की ऊंचाई पर उत्तरकाशी जिले में स्थित स्थित है। दयारा बुग्याल, उत्तराखंड के सबसे अच्छे बुग्यालों में से एक है। लगभग 28 वर्ग किलोमीटर से भी ज्यादा क्षेत्र में फैले दयारा बुग्याल के लिए रैथल गाँव से 9 किलोमीटर का ट्रेक है। रैथल गाँव की उत्तरकाशी से सड़क दूरी लगभग 42 किलोमीटर है जहाँ तक ट्रेकर्स निजी वाहन या टैक्सी से पहुँच सकते हैं।देहरादून से रैथल की दूरी लगभग 185 किलोमीटर है।

8: केदारकांठा ट्रेक | Kedarkantha Trek | Uttarkashi Best Places to Visit |

केदारकांठा ट्रेक, उत्तराखंड का सबसे प्रसिद्ध विंटर ट्रेक है। केदारकांठा ट्रेक लगभग 12500 फ़ीट की ऊंचाई पर उत्तरकाशी के गोविन्द नेशनल पार्क क्षेत्र में पड़ता है। केदारकांठा का इतिहास काफी रोचक है। एक समय भगवन शिव यहाँ ध्यान लगाने पहुंचे थे लेकिन इस क्षेत्र में इंसानों की उपस्थिति थी और एक गाय के गले की घंटी से भगवन शिव का ध्यान भंग हो रहा था। जिसके बाद भगवान् शिव ध्यान लगाने केदारनाथ क्षेत्र में पहुंचे। माना जाता है कि अगर उस समय गाय की घंटी की आवाज से महादेव का ध्यान भंग न हुआ होता तो शायद आज केदारकांठा ही केदारनाथ होता। केदारकांठा ट्रेक की शुरुआत सांकरी गाँव से होती है। देहरादून से सांकरी की सड़क मार्ग दूरी लगभग 190 किलोमीटर है। सांकरी के बाद लगभग 18 किलोमीटर का ट्रेक कर केदारकांठा शिखर तक पहुंचा जाता है।

9: हर की दून ट्रेक | Har Ki Dun Trek | Uttarkashi Best Places to Visit |

top 10 best places to visit in uttarkashi
हर की दून ट्रेक उत्तराखंड के प्रमुख ट्रेक में से एक है। हर की दून ट्रेक भी गोविन्द नेशनल पार्क क्षेत्र में पड़ता है और इसकी शुरुआत भी सांकरी गाँव से ही होती है। लगभग 28 किलोमीटर का यह ट्रेक सामान्य से मध्यम स्तर का है। देहरादून से सांकरी की दूरी 190 किलोमीटर है जिसके बाद पैदल ट्रेक शुरू होता है।
इसके अतिरिक्त उत्तरकाशी के अन्य ट्रेक जैसे सरूताल ट्रेक, गुलाबी कांठा ट्रेक आदि भी बहुत सुन्दर ट्रेक हैं जिनके बारे में अभी काफी काम लोगों को पता है।

10: जखोल गाँव | Jakhol Village | Uttarkashi Best Places to Visit |

जखोल गाँव, उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के सीमान्त क्षेत्र में पड़ने वाला एक बहुत सुन्दर गाँव है जहाँ के सुन्दर और अद्भुत कलाकारी वाले लकड़ी के घर और मंदिर पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। जखोल गाँव का इतिहास पांडवों से जुड़ा है। जखोल गाँव के आसपास कैंपिंग , ट्रेकिंग आदि के बेहतरीन स्थान हैं। देहरादून से जखोल की सड़क मार्ग दूरी लगभग 130 किलोमीटर है।

उत्तरकाशी जिले के गुलाबी कांठा ट्रेक, सरूताल ट्रेक, केदारकांठा ट्रेक और अन्य ट्रेक करने के लिए और किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए पहाड़ीGlimpse से संपर्क करें।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

*** सुंदरता का पूरा लुफ्त उठाएं लेकिन कृपया गंदगी न करें और स्थानीय लोगों की निजता का ध्यान रखें।***

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular