बद्रीनाथ से केदारनाथ की दूरी और सही रास्ता | Badrinath to Kedarnath Distance | How to reach in Hindi |

0
2873
badrinath to kedarnath distance hindi

 बद्रीनाथ से केदारनाथ जाने का रास्ता | How to Reach Badrinath to Kedarnath Distance by best way in Hindi |

badrinath to kedarnath distance in hindi

 

बद्रीनाथ से केदारनाथ की दूरी तय करने के लिए आमतौर पर पर्यटकों द्वारा सड़क और पैदल मार्ग का इस्तेमाल किया जाता है। हालाँकि हेलीकाप्टर द्वारा भी बद्रीनाथ से केदारनाथ पहुंचा जा सकता है। बद्रीनाथ मंदिर चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे स्थित है। जबकि केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मन्दाकिनी नदी के किनारे स्थित है। चार धाम यात्रा के दौरान यात्री सबसे पहले उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री मंदिर पहुँचते हैं। यहाँ से माता यमुना के दर्शन के बाद यात्री गंगोत्री मंदिर पहुँचते हैं। गंगोत्री मंदिर भी उत्तरकाशी जिले में ही स्थित है। गंगोत्री के बाद से आम तौर पर यात्री केदारनाथ पहुँचते हैं। केदारनाथ से यात्री बद्रीनाथ के दर्शन कर अपनी चार धाम यात्रा समाप्त करते हैं। काफी सारे पर्यटक बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन कर केदारनाथ मंदिर पहुँचते हैं।

badrinath to kedarnath distance and how to reach
आज हम जानेंगे कि बद्रीनाथ से केदारनाथ की दूरी कैसे पूरी करें। इसके साथ ही जानेंगे कि बद्रीनाथ और केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग कैसे करें।
केदारनाथ मंदिर यात्रा की पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें। साथ ही बद्रीनाथ मंदिर यात्रा की पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

बद्रीनाथ से केदारनाथ की दूरी | Badrinath to Kedarnath Distance |

badrinath to kedarnath distance in hindi
बद्रीनाथ मंदिर
बद्रीनाथ से केदारनाथ की दूरी लगभग 245 किलोमीटर है। 245 किलोमीटर की दूरी में बद्रीनाथ से गौरीकुंड का सड़क मार्ग और गौरीकुंड से केदारनाथ का 18 किलोमीटर का पैदल ट्रेक शामिल है। गौरीकुंड से 5 किलोमीटर पहले सोनप्रयाग जगह है जहाँ सभी वाहनों की पार्किंग होती है। बद्रीनाथ से सोनप्रयाग की सड़क मार्ग दूरी तय करने में लगभग 7 से 8 घंटे का समय लग जाता है। बद्रीनाथ से केदारनाथ जाने के दो सड़क मार्ग हैं। बद्रीनाथ से हेलीकाप्टर द्वारा केदारनाथ के पास फाटा, गुप्तकाशी या सिरसी हेलिपैड पहुंचा जा सकता है। फाटा, गुप्तकाशी और सिरसी हेलिपैड से केदारनाथ के लिए हेलीकाप्टर बुकिंग की जा सकती है।
badrinath to kedarnath distance in hindi
केदारनाथ मंदिर


बद्रीनाथ से केदारनाथ दूरी चार्ट | Badrinath To Kedarnath Distance Chart |

गौरीकुंड से केदारनाथ की दूरी | Gaurikund To Kedarnath Distance

गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए लगभग 18 किलोमीटर का पैदल ट्रेक है।

सोनप्रयाग से गौरीकुंड की दूरी | Sonprayag to Gaurikund distance

5 किलोमीटर सड़क मार्ग।

बद्रीनाथ से सोनप्रयाग की दूरी (चोपता होते हुए) | Badrinath to Sonprayag Shortest Distance (via Chopta)

210 किलोमीटर सड़क मार्ग।

बद्रीनाथ से सोनप्रयाग की दूरी (रुद्रप्रयाग होते हुए) | Badrinath To Sonprayag Distance (via Rudraprayag)

223 किलोमीटर सड़क मार्ग।

 
 

बद्रीनाथ से केदारनाथ कैसे जाते हैं? How to Reach Kedarnath from Badrinath?

बद्रीनाथ से केदारनाथ कैसे जाते है इसके लिए यह यात्रियों को सबसे पहले ये तय करना होगा कि यात्री किस साधन से और किन मार्गों से यह यात्रा करेंगे। बद्रीनाथ से केदारनाथ जाने के लिए सड़क मार्ग ही सबसे पहला तरीका है। हालांकि बद्रीनाथ से केदारनाथ जाने के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा भी आसानी से पहुंचा जा सकता है।

how to reach badrinath to kedarnath by helicopter in hindi

सड़क मार्ग द्वारा बद्रीनाथ से केदारनाथ | Badrinath to Kedarnath Distance by Road |

बद्रीनाथ से बस, टैक्सी या निजी वाहन द्वारा सोनप्रयाग पहुंचा जाता है। केदारनाथ के लिए सोनप्रयाग ही सबसे निकटतम बस स्टेशन है। सभी प्रकार के वाहनों की सोनप्रयाग में ही पार्किंग होती है। यहाँ से सार्वजानिक वाहन द्वारा 5 किलोमीटर की सड़क दूरी तय कर गौरीकुंड पहुंचा जाता है। गौरीकुंड से 18 किलोमीटर का पैदल ट्रेक करने के बाद यात्री केदारनाथ मंदिर पहुंचते हैं।

badrinath to kedarnath distance by road
गौरीकुंड
badrinath to kedarnath distance in hindi
सोनप्रयाग पार्किंग

बद्रीनाथ से केदारनाथ जाने वाले सड़क मार्ग | Reaching Badrinath to Kedarnath Distance by road |

बद्रीनाथ से केदारनाथ जाने के लिए दो सड़क मार्ग है। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी रास्ते से केदारनाथ पहुंच सकते हैं। दोनों रास्तों में एक रास्ता कम दूरी का है जबकि दूसरा थोड़ा ज्यादा दूरी का रास्ता है।

बद्रीनाथ से केदारनाथ जाने का सबसे छोटा रास्ता | Badrinath to Kedarnath Best Short Distance Route 1 |

बद्रीनाथ से केदारनाथ जाने का सबसे छोटा रास्ता चोपता-ऊखीमठ होते हुए है। चोपता-ऊखीमठ होते हुए बद्रीनाथ से केदारनाथ की सड़क दूरी लगभग 210 किलोमीटर है। इस रास्ते से जाने के लिए यात्रियों को ऊखीमठ के बाद “कुंद” स्थान से गुप्तकाशी के लिए मुड़ना होता है। चोपता की घाटियों का आनंद लेते हुए गुप्तकाशी से होकर आसानी से केदारनाथ पहुंचा जा सकता है। यह मार्ग कम दूरी का है लेकिन सड़कें ज्यादा अच्छी न होने की वजह से इस पर थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। चोपता से प्रसिद्ध तुंगनाथ मंदिर के लिए पैदल ट्रेक जाता है। तुंगनाथ मदिर भगवान शिव का सबसे ऊंचाई पर स्थित मंदिर है।

badrinath to kedarnath distance via ukhimath chopta in hindi
चोपता, तुंगनाथ
badrinath to kedarnath distance via ukhimath chopta in hindi
चोपता से हिमालय चोटियों का नजारा

चोपता-ऊखीमठ होते हुए बद्रीनाथ से केदारनाथ के बीच प्रमुख स्थान | Major destinations between Badrinath to Kedarnath through Chopta-Ukhimath route |

बद्रीनाथ– गोविंदघाट -जोशीमठ – पीपलकोटी  – चमोली– गोपेश्वर  – चोपता – ऊखीमठ – चुन्नी- कुंद – गुप्तकाशी – फाटा- सोनप्रयाग– गौरीकुंड-केदारनाथ
 

बद्रीनाथ से केदारनाथ जाने का दूसरा रास्ता | Badrinath to Kedarnath Best Short Distance Route 2 |

बद्रीनाथ से केदारनाथ जाने के लिए दूसरा रास्ता रुद्रप्रयाग होते हुए है। इस रास्ते की सड़क दूरी लगभग 223 किलोमीटर है। इस रास्ते के लिए यात्रियों को स्थान ‘कुंद’ से सीधे गुप्तकाशी के लिए चलते रहना है। रुद्रप्रयाग से होते हुए पहाड़ी रास्ता चमोली पहुंचता है। यह सड़क मार्ग काफी अच्छा है।

badrinath to kedarnath distance via rudraprayag in hindi
रुद्रप्रयाग संगम

रुद्रप्रयाग होते हुए बद्रीनाथ से केदारनाथ के बीच प्रमुख स्थान | Major Destinations between Badrinath to Kedarnath through Rudraprayag route |

 

बद्रीनाथ➜ गोविंदघाट ➜जोशीमठ ➜  पीपलकोटी ➜ चमोली➜ कर्णप्रयाग ➜ गौचर ➜ रुद्रप्रयाग ➜तिलवाड़ा ➜ अगस्त्यमुनि ➜ चंद्रपुरीकुंद  ➜ गुप्तकाशी  फाटा  ➜ सोनप्रयाग ➜ गौरीकुंड ➜ केदारनाथ

CLICK HERE to book bus tickets for completing Badrinath to Kedarnath distance via road
 

टैक्सी द्वारा बद्रीनाथ से केदारनाथ | Badrinath to Kedarnath Taxi Bookig |

बद्रीनाथ से केदारनाथ के लिए टैक्सी बद्रीनाथ से सोनप्रयाग तक मिलेगी। बद्रीनाथ से सोनप्रयाग तक टैक्सी का किराया लगभग 4000* रुपये से 10000* रुपये तक हो सकता है। किराया यात्रा सीजन में अलग हो सकता है। सोनप्रयाग के बाद लोकल शेयर टैक्सी द्वारा गौरीकुंड पहुंचा जाता है जहाँ से केदारनाथ का पैदल ट्रेक शुरू होता है। 

बस द्वारा बद्रीनाथ से केदारनाथ | Badrinath to Kedarnath Bus Booking |

बद्रीनाथ से केदारनाथ के लिए बस सोनप्रयाग तक जाती है। बस द्वारा सोनप्रयाग(केदारनाथ) से बद्रीनाथ पहुँचने में 10-12 घंटे का समय लग जाता है। बद्रीनाथ से केदारनाथ का बस किराया लगभग 800* से 1000* रुपये तक है। 

 

हेलीकॉप्टर द्वारा बद्रीनाथ से केदारनाथ कैसे जाते हैं | Badrinath to Kedarnath distance by Helicopter |

बद्रीनाथ से केदारनाथ, डायरेक्ट हेलिकॉप्टर द्वारा नहीं पहुंचा जा सकता है। बद्रीनाथ से हेलीकाप्टर द्वारा केदारनाथ के फाटा या गुप्तकाशी या सिरसु हेलीपैड तक पहुंचा जाता है। यहाँ से हेलीकाप्टर द्वारा केदारनाथ पहुँचते हैं। फाटा हेलिपैड से सोनप्रयाग की सड़क दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। सोनप्रयाग से गुप्तकाशी हेलिपैड की दूरी 30 किलोमीटर है वहीँ सोनप्रयाग से सिरसी हेलिपैड की दूरी मात्र 10 किलोमीटर है। इन जगहों से यात्री केदारनाथ के लिए आसानी से हेलिकॉप्टर बुक कर सकते हैं।

badrinath to kedarnath distance phata helipad

अगर यात्री देहरादून से हेलीकॉप्टर सुविधा लेना चाहते हैं तो देहरादून सहस्रधारा हेलीपैड से सीट बुक कर सकते हैं। ध्यान दें कि किसी भी चार धाम के लिए सीधे डायरेक्ट हेलीकॉप्टर सुविधा उपलब्ध नहीं है। सभी तरह की हेलीकॉप्टर बुकिंग ऑनलाइन भी की जा सकती हैं।

फाटा से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग कैसे करें | How to book Helicopter from Badrinath to Kedarnath |

केदारनाथ-बद्रीनाथ ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग | Phata to Kedarnath Online Helicopter bookings:

केदारनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग की जा सकती है। इसके लिए हेलीकॉप्टर सुविधा उपलब्ध करवाने वाली कंपनी की वेबसाइट से बुकिंग की जा सकती है। इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार द्वारा हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए ऑनलाइन वेबसाइट बनाई गई है।

badrinath to kedarnath distance and helicopter bookings in hindi

 

Book online Helicopter service, CLICK HERE

केदारनाथ-बद्रीनाथ ऑफ लाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग | Phata to Kedarnath Offline Helicopter bookings:

ऑफ लाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए गुप्तकाशी, फाटा, केदारनाथ में बुकिंग बूथ बनाये गए हैं। जहां से आसानी से हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग की जा सकती है।

अभी बद्रीनाथ से केदारनाथ जाने के लिए अभी किसी भी प्रकार की रेलवे सुविधा उपलब्ध नहीं है।
 
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
 
पहाड़ीGlimpse के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।