Homeपहाड़ी पर्यटक स्थानदयारा बुग्याल ट्रेक | Dayara Bugyal Trek Distance Uttarkashi from Dehradun |...

दयारा बुग्याल ट्रेक | Dayara Bugyal Trek Distance Uttarkashi from Dehradun | How to reach in Hindi |

दयारा बुग्याल | Dayara Bugyal Trek Distance Guide from Dehradun in Hindi |

dayara bugyal trek distance from dehradun in hindi

दयारा बुग्याल ट्रेक समुद्र तल से 3048 मीटर की ऊंचाई पर उत्तरकाशी जिले में स्थित एक शानदार घास का मैदान है। उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत बुग्यालों में दयारा बुग्याल का नाम शामिल है। दयारा बुग्याल ट्रेक एक आसान ट्रेक माना जाता है इस वजह से नए ट्रेकर्स के लिए यह एक आदर्श ट्रेक है। लगभग 9 किलोमीटर का ट्रैक करने के बाद ट्रेकर्स 28 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले दयारा बुग्याल में पहुंच जाते हैं। दयारा बुग्याल के बारे में खास बात ये है कि यहां किसी भी मौसम में पहुंचना एक अलग रोमांच देता है। चाहे सर्दी या गर्मी या फिर बरसात, हर मौसम में यहां पहुंचना एक सुखद एहसास देता है। हालांकि दयारा बुग्याल एक विंटर ट्रेक के रूप में प्रसिद्ध है। सर्दियों में बर्फवारी के बाद इतने बड़े बर्फ के मैदान को देखना एक ट्रेकर के लिए किसी खूबसूरत सपने से कम नहीं।

dayara bugyal trek distance in hindi

 ALSO SEE धारीदेवी मंदिर श्रीनगर गढ़वाल के रहस्यमय तथ्य | Dhari Devi Temple Mystery in Hindi |

दयारा बुग्याल ट्रेक लगभग 9 किलोमीटर का है। देहरादून से आने वाले ट्रेकर्स 5-6 दिन में दयारा बुग्याल ट्रेक को आसानी से पूरा कर सकते हैं। उत्तरकाशी के रैथल गांव से शुरू होने वाला यह ट्रेक जिले के सबसे ऊंचे घास के मैदान की ओर ले जाता है।

dayara bugyal trek distance from raithal in hindi

देवदार के पेड़ों से घिरे दयारा बुग्याल को कैंपिंग के लिए भी एक अच्छी जगह माना जाता है। बुग्याल के शिखर पर पहुंचने के बाद ट्रेकर्स को 360 डिग्री का नजारा मिलता है। इस शिखर को बकरिया कहा जाता है। बकरिया शिखर से गंगोत्री, यमुनोत्री, गुलाबी कांठा, बंदरपूंछ, स्वर्गारोहिणी, श्रीखंड महादेव, गढ़वाल हिमालय और भिलंगना रेंज की हिमालयी चोंटीयो का अद्भुत नजारा दिखता है। दयारा बुग्याल में स्कीईंग का मजा भी लिया जा सकता है।

dehradun to dayara bugyal trek distance in hindi
रैथल गाँव

दयारा बुग्याल का ट्रैक बरसु गांव से भी शुरू होता है। हालांकि रैथल गांव से ही अधिकतर ट्रेकर्स यह ट्रेक करना पसंद करते है।

MUST READ गंगोत्री से यमुनोत्री की दूरी और जाने का सही रास्ता | Best Way To Reach Yamunotri From Gangotri

दयारा बुग्याल कैसे पहुंचे | How to reach Dayara Bugyal Trek distance in Hindi |

दयारा बुग्याल पहुंचने के लिए सबसे पहले उत्तरकाशी शहर पहुंचना होता है। बाहरी ट्रेकर्स को सबसे पहले राज्य की राजधानी देहरादून पहुंचना होगा। देहरादून से उत्तरकाशी शहर की सड़क मार्ग दूरी लगभग 140किलोमीटर है।

How to reach Dayara Bugyal Trek from Dehradun in hindi

देहरादून से दयारा बुग्याल कैसे पहुंचे | How to reach Dayara Bugyal Trek Distance from Dehradun |

देहरादून से उत्तरकाशी की दूरी लगभग 140 किलोमीटर है जिसे तय करने में लगभग 6-7 घन्टे लग जाते हैं। मार्ग मसूरी से सुवाखोली होते हुए सुंदर पहाड़ों से होते हुए निकलता है। बीच में चिन्यालीसौड़ के आसपास टिहरी झील का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिलता है। उत्तरकाशी से 42 किलोमीटर की दूरी पर रैथल गांव है। रैथल के लिए उत्तरकाशी टैक्सी स्टैंड से लोकल टैक्सी लेनी होती है।

How to reach Dayara Bugyal Trek distance from raithal in hindi
Picture by eUttaranchal

MUST READ फूलों की घाटी चमोली ट्रेक | Valley Of Flowers Trek Chamoli distance from Dehradun |

रैथल से दयारा बुग्याल ट्रेक | How to reach Dayara Bugyal trek Distance from Raithal Village |

रैथल गांव जो कि लगभग 1800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, से दयारा बुग्याल का ट्रैक शुरू होता है। रैथल गांव उत्तरकाशी शहर से मोटर मार्ग द्वारा जुड़ा है जहां के लिए खुद के वाहन या लोकल टैक्सी के माध्यम से पहुंचा जा सकता है।

1: दयारा बुग्याल ट्रेक के लिए पहला दिन | First day of reaching Dayara Bugyal trek distance from Dehradun |

पहले दिन ट्रेकर्स को देहरादून से गाड़ी का लगभग 184किलोमीटर का सफर कर रैथल गांव पहुंचना होगा। मसूरी होते हुए सुवाखोली मार्ग से देवदार के पेड़ों के बीच जाती सड़क चिन्यालीसौड़ पहुंचती है। रास्ते में टिहरी झील भी दिखती है। चिन्यालीसौड़ के बाद भागीरथी नदी के किनारे चले हुए उत्तरकाशी पहुंचते हैं। उत्तरकाशी के बाद भटवाड़ी स्थान से रैथल के लिए अलग रोड निकलती है। भटवाड़ी से लगभग 12 किलोमीटर का सफर ट्रेकर्स को रैथल गांव पहुंचा देगा।

MUST READ उत्तरकाशी में घूमने के स्थान | Uttarkashi Uttarakhand Complete Travel Guide In HIndi

2: दयारा बुग्याल ट्रेक के लिए दूसरा दिन | Second day of reaching Dayara Bugyal trek distance |

दूसरे दिन रैथल से गुई लेक के लिए पैदल ट्रेक करना होगा। गुई लेक 9500 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है। 7400 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित रैथल गांव से गुई तक का ट्रेक सामान्य स्तर का है। यह सफर 6 घंटे तक का समय ले सकता है। ध्यान रखें इस दौरान रास्ते में पानी नहीं मिलता। इसलिए अपने साथ पीने का पानी रख लें।

dayara bugyal trek distance from raithal in hindi

3: दयारा बुग्याल ट्रेक के लिए तीसरा दिन | Third day of reaching Dayara Bugyal trek distance |

तीसरे दिन गुई लेक से बरनाला का ट्रैक करना होता है। बरनाला पहुंचने तक लगभग 11,100 फ़ीट की ऊंचाई तक पहुंच जाते हैं। घने जंगल से होते हुए यह ट्रेक नाग देवता के मंदिर तक पहुंचता है। रास्ते में ट्रेकर्स को वन विभाग के निर्माण भी दिखेंगे।

4: दयारा बुग्याल ट्रेक के लिए चौथा दिन | Fourth day of reaching Dayara Bugyal trek distance |

चौथा दिन बरनाला से दयारा बुग्याल शिखर तक का होगा। शिखर को बकरिया कहा जाता है। बकरिया से इस ही दिन ट्रेकर्स को वापस गुई लेक पहुँचना होगा। रास्ते में पानी मिल सकता है।

uttarkashi to dayara bugyal trek distance in hindi

5: दयारा बुग्याल ट्रेक के लिए पांचवा दिन | Fifth day of reaching Dayara Bugyal trek distance |

पांचवे दिन गुई लेक से रैथल गांव पहुँच सकते हैं।

6: दयारा बुग्याल ट्रेक के लिए पांचवा दिन | Sixth day of reaching Dayara Bugyal trek distance |

छठें दिन रैथल से वापस देहरादून पहुंच सकते हैं।

अगर ट्रेकर्स थोड़ा अनुभवी हों तो देहरादून से दयारा बुग्याल ट्रेक मात्र 4 दिन में खत्म किया जा सकता है। जिसमे एक दिन में रैथल से दयारा बुग्याल और अगले दिन दयारा से रैथल पहुंचा जाता है।

MUST READ About How to reach Harsil Valley on the way to Gangotri

दयारा बुग्याल पहुंचने का सबसे अच्छा समय | Best time to reach Dayara Bugyal trek in Hindi |

dayara bugyal trek distance in hindi

दयारा बुग्याल ट्रेक करने का सबसे अच्छा समय गर्मियों और बरसात का है। लेकिन असल में दयारा बुग्याल एक विंटर ट्रेक के नाम से प्रसिद्ध है। सर्दियों में यहां भारी बर्फवारी होती है। इस दौरान बर्फ से ढके बड़े मैदानों को देखना ट्रेकर्स के लिए काफी रोमांचक हो जाता है। सर्दियों के दौरान फरवरी अंतिम सप्ताह और मार्च में यह ट्रेक करना अच्छा रहता है।

बटर फेस्टिवल दयारा बुग्याल | Reaching Dayara Bugyal during Butter Festival |

butter festival dayara bugyal trek distance in hindi

बटर फेस्टिवल को अंदुरी महोत्सव भी कहा जाता है। हर साल अगस्त के महीने में दयारा बुग्याल में स्थानीय लोगों द्वारा बटर फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। बटर फेस्टिवल के पीछे की मान्यता के अनुसार इस दिन स्थानीय लोग प्राकृतिक दैविक शक्तियों के धन्यवाद देते हैं। इसके साथ ही इस महोत्सव के माध्यम से पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाता है। हर साल बटर फेस्टिवल के दौरान बाहरी लोग भी दयारा बुग्याल पहुंचते हैं। इस दिन स्थानीय लोगों द्वारा मक्ख़न और मक्खन के दूध की होली खेली जाती है। स्थानीय लोगों द्वारा गाने गाए जाते हैं, नृत्य किये जाते है।

butter festival dayara bugyal trek distance in hindi
बटर फेस्टिवल

रैथल दयारा बुग्याल तापमान | Raithal Dayara Bugyal Temperature Today |

RAITHAL WEATHER

पहाड़ की और भी झलकियां और जानकारियां देखें।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

पहाड़ीGlimpse के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular