अगर आप देहरादून से बड़कोट (Barkot) टैक्सी बुक करने की योजना बना रहे हैं, तो यह गाइड आपके लिए पूरी जानकारी लेकर आया है — किराया, दूरी, समय, रूट और बुकिंग टिप्स सहित।
बड़कोट, Barkot, उत्तरकाशी जिले का एक प्रमुख शहर है और यह यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों के लिए मुख्य पड़ाव माना जाता है। देहरादून से बड़कोट सड़क मार्ग बेहद सुंदर और पहाड़ी दृश्यों से भरपूर है।
देहरादून से बड़कोट दूरी | Distance from Dehradun to Barkot
दूरी: लगभग 125–135 किमी
समय: 4.5 से 5.5 घंटे (ट्रैफिक और मौसम पर निर्भर)
रूट: देहरादून → मसूरी → नैनबाग → नौगांव → बड़कोट
देहरादून से बड़कोट प्राइवेट टैक्सी किराया 2026 | Dehradun to Barkot Private Taxi Fare
गाड़ी का प्रकारअनुमानित किराया (वन-वे)
Alto / WagonR ₹3,000 – ₹4,000
Swift Dzire ₹4,000 – ₹4,500
Ertiga ₹6,000 – ₹7,000
Innova ₹7,500 – ₹9,500
Tempo Traveller ₹11,000 – ₹15,000
नोट: सीजन (मई-जून, चारधाम यात्रा), फ्यूल दर और रिटर्न बुकिंग के अनुसार किराया बदल सकता है।
शेयर टैक्सी किराया | Dehradun to Barkot Share Taxi Fare
अगर आप बजट में यात्रा करना चाहते हैं, तो शेयर टैक्सी (Shared Cab) अच्छा विकल्प है। शेयर टैक्सी की अनुमानित दरें: ₹350 – प्रति व्यक्ति (सीजन के अनुसार)
आमतौर पर Bolero / Sumo में 8-9 यात्री बैठते हैं
ये शेयर टैक्सी प्रिंस चौक, नालापानी चौक सहस्त्रधारा और तहसील चौक से मिल सकती है। डायरेक्ट फोन कॉल पर बुकिंग उपलब्ध होती हैं।
सुबह जल्दी गाड़ियां ज्यादा उपलब्ध होती हैं।
ध्यान देने योग्य बातें: कुछ केस में फुल सीट भरने के बाद ही गाड़ी चलती है। अधिक सामान के लिए अतिरिक्त चार्ज हो सकता हैसीजन में एडवांस बुकिंग बेहतर रहती है
अधिक जानकारी के लिए हमारे पहाड़ीGlimpse व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े।
यात्रा का सही समय | Best Time to Visit
अप्रैल–जून: चारधाम सीजन (ज्यादा भीड़)
सितंबर–अक्टूबर: सबसे अच्छा मौसम
जुलाई–अगस्त: बारिश में यात्रा से बचें
बुकिंग टिप्स | Taxi Booking Tips
✅ सीजन में पहले से बुकिंग करें
✅ हिल ड्राइविंग एक्सपीरियंस वाला ड्राइवर चुनें
✅ पूरी पेमेंट एडवांस में न करें
✅ गाड़ी के परमिट और RC चेक करें
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1. देहरादून से बड़कोट जाने में कितना समय लगता है?
लगभग 5 घंटे।
2. शेयर टैक्सी कहां से मिलती है?
देहरादून से बड़कोट के लिए देहरादून प्रिंस चौक, नालापानी चौक सहस्त्रधारा और तहसील चौक से शेयर टैक्सी मिल जाती है। देहरादून हिल ISBT से रोडवेज या प्राइवेट बस मिल जाती है।
3. क्या रात में यात्रा सुरक्षित है?
पहाड़ी मार्ग होने के कारण दिन में यात्रा करना बेहतर है।






