Homeपहाड़ी पर्यटक स्थानदेहरादून से हर की दून ट्रेक उत्तराखंड | Har ki Dun Trek...

देहरादून से हर की दून ट्रेक उत्तराखंड | Har ki Dun Trek Distance From Dehradun in Hindi |

हर की दून ट्रेक उत्तरकाशी | Har Ki Dun Trek From Dehradun Distance and Travel Guide in Hindi |

har ki dun trek distance from dehradun in hindi

हर की दून ट्रेक उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत ट्रेक में से एक है। समुद्र तल से लगभग 11700 फ़ीट की ऊंचाई पर पड़ने वाला हर की दून ट्रेक उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में पड़ता है। हर की दून ट्रेक गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आता है जो कि अपनी विशाल खुली हरी-भरी घाटियों के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। बर्फ से ढकी चोटियों और अल्पाइन वनस्पतियों से घिरा, हर-की-दून ट्रेक, सबसे खूबसूरत ट्रेकिंग पॉइंट्स में से एक है, जो उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता को प्रदर्शित करता है। हर की दून को गर्मियों का ट्रेक माना जाता है।  

देहरादून से हर की दून ट्रेक की शुरुआत करने के लगभग 8 दिन बाद ट्रेकर्स वापस देहरादून पहुंचते हैं। यह एक लंबा ट्रेक है जिसमें ट्रेकर्स उत्तरकाशी क्षेत्र की पांच खूबसूरत जगहों सांकरी, तालुका, ओस्ला, हर की दून और जंदहार की खूबसूरती को निहार पाते हैं। ट्रेक एक आसान से मध्यम वर्ग का है।
 

 

har ki dun trek distance from dehradun in hindi
Picture Credit: eUttaranchal.com

हर की दून ट्रेक हमेशा से बाहरी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। हर साल हजारों की संख्या में ट्रेकर्स यहां पहुंचते हैं। देवदार के जंगलों से घिरा यह ट्रेक प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। आज हम जानेंगे कि कैसे बाहरी पर्यटक देहरादून से हर की दून आसानी से पहुंच सकते हैं।

हर की दून का इतिहास | Har Ki Dun History in Hindi |

हर की दून, स्वर्गरोहिणी चोंटीयो की घाटी में पड़ता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार महाभारत के बाद युधिष्ठिर, कुत्ते के साथ यहीं से स्वर्ग के लिए गए थे। इस क्षेत्र के लोग आज भी महाभारत के देवी देवताओं को पूजते हैं।

MUST READ चार धाम यात्रा उत्तराखंड 2022 | चार धाम यात्रा सम्पूर्ण ट्रेवल गाइड | Char Dham Yatra 2022 Complete Travel Guide In Hindi |

देहरादून से हर की दून ट्रेक दूरी चार्ट | Har Ki Dun Trek Distance Chart From Dehradun |

देहरादून से सांकरी की दूरी | Dehradun to Sankri Distance by Road : 198 किलोमीटर

नौगांव से सांकरी की दूरी | Naugaon to Sankri Distance by Road : 72 किलोमीटर

पुरोला से सांकरी की दूरी | Purola to Sankri Distance By Road : 55 किलोमीटर

सांकरी से हर की दून ट्रेक की दूरी | Sankri to Har ki Dun Trek Distance : 26-28 किलोमीटर

देहरादून से हर की दून ट्रेक की दूरी | Dehradun to Har Ki Dun Trek Distance : 198 किलोमीटर सड़क मार्ग + 28 किलोमीटर ट्रेक

har ki dun trek distance from dehradun in hindi

हर की दून ट्रेक कैसे पहुंचे | How To Reach Har Ki Dun Trek |

ट्रेकर्स कृपया ध्यान दें, हर की दून पहुँचने के लिए किसी भी प्रकार की डायरेक्ट हवाई और रेलवे सुविधा उपलब्ध नहीं है। यहाँ मात्र सड़क और पैदल मार्ग द्वारा ही पहुंचा जा सकता है।

हवाई मार्ग द्वारा हर की दून ट्रेक कैसे पहुंचे | How To Reach Har Ki Dun Trek Distance By Flight |

हवाई मार्ग से हर की दून ट्रेक पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा देहरादून का जॉलीग्रांट हवाई अड्डा है। जॉलीग्रांट से सांकरी की सड़क मार्ग दूरी लगभग 220 किलोमीटर है।

jollygrant dehradun to har ki dun trek distance

रेल मार्ग द्वारा हर की दून ट्रेक कैसे पहुंचे | How To Reach Har Ki Dun Trek Distance By Train |

रेल मार्ग से हर की दून ट्रेक पहुंचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन देहरादून रेलवे स्टेशन है। यहां से सांकरी की सड़क मार्ग दूरी लगभग 200 किलोमीटर है।

सड़क मार्ग द्वारा हर की दून ट्रेक कैसे पहुंचे | How To Reach Har Ki Dun Trek Distance From Dehradun By road |

हर की दून ट्रेक के लिए ट्रेकर्स को सबसे पहले देहरादून पहुंचना होता है। देहरादून, राज्य की राजधानी है और अच्छी तरह से सड़क, हवाई और रेल मार्ग द्वारा देश के अन्य सभी शहरों से जुड़ा है। हर की दून ट्रेक की शुरुआत सांकरी गांव से होती है। देहरादून से सांकरी की सड़क मार्ग दूरी लगभग 198 किलोमीटर है। इसके बाद लगभग 26-28 किलोमीटर का ट्रेक होता है।

देहरादून प्रिंसचौक से सांकरी के लिए लोकल टैक्सी और बस की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही सरकारी रोडवेज़ की बस भी देहरादून से पुरोला या सांकरी तक उपलब्ध है।

MUST READ महासू देवता मंदिर हनोल | Mahasu Devta Temple Hanol Complete Travel Guide In Hindi |

देहरादून से सांकरी सड़क मार्ग के बीच मुख्य स्थान | Major Destinations Between Dehradun to Sankri, Har Ki Dun Trek |

देहरादून– सेलाकुई – विकासनगर- लखवाड़ डैम- जुद्दो- यमुना पुल– नैनबाग- डामटा- बर्निगाढ- नौगांव– पुरोला- मोरी- नैटवाड़- सांकरी

सभी तरह के ट्रेकर्स को ध्यान में रखते हुए हर की दून ट्रेक को देहरादून से 8 दिन में पूरा किया जा सकता है। हालाँकि पुराने ट्रेकर्स इस ट्रेक को कम समय में भी आसानी से कर सकते हैं। तो आइये अब देखते हैं कि देहरादून  पहुँचने के बाद हर की दून ट्रेक को कैसे किया जाता है।

हर की दून ट्रेक का पहला दिन | Day-1 of Har Ki Dun Trek from Dehradun |

पहले दिन देहरादून से सांकरी पहुँचना होता है। देहरादून से सांकरी पहुंचने में लगभग 6-7 घंटे का समय लगता है। ट्रेकर्स निजी वाहन, टैक्सी या सार्वजनिक वाहन से आसानी से सांकरी पहुंच सकते हैं।

हर की दून ट्रेक का दूसरा दिन | Day-2 of Har Ki Dun Trek from Dehradun |

हर की दून ट्रेक के दूसरे दिन सुबह ब्रेकफास्ट के बाद सांकरी से ट्रेक की शुरुआत होती है। सांकरी के बाद लगभग 14 किलोमीटर की ट्रेकिंग कर तालुका गांव पहुंचा जाता है। ट्रेक ज्यादा मुश्किल नहीं है। सुबह 7 बजे निकलने पर दोपहर तक तालुका गांव पहुंच जाते हैं। हालांकि यह दूरी टैक्सी से भी पूरी की जा सकती है। लेकिन 12 किलोमीटर का यह सड़क मार्ग कच्चा है।

day 1 of har ki dun trek distance from dehradun in hindi

ALSO READ सांकरी से केदारकांठा ट्रेक | उत्तराखंड का सबसे प्रसिद्ध विंटर ट्रेक | Sankri To Kedarkantha Trek |

हर की दून ट्रेक का तीसरा दिन | Day-3 of Har Ki Dun Trek from Dehradun |

तीसरे दिन तालुका गांव से ओस्ला के लिए ट्रेकिंग की शुरुआत होती है। लगभग 14 किलोमीटर की यह ट्रेकिंग आसान है लेकिन इस दौरान जंगलों के बीच से निकलते हैं तो सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।

day 3 of har ki dun trek from dehradun in hindi

हर की दून ट्रेक का चौथा दिन | Day-4 of Har Ki Dun Trek from Dehradun |

ट्रेक के चौथे दिन हर की दून के शिखर के लिए होगी। यह ट्रेक ओस्ला से 11 किलोमीटर का है। 11 किलोमीटर के इस ट्रेक के दौरान ट्रेकर्स को विशाल पहाड़ों, सुंदर मैदान, घाटियों और स्वर्गरोहिणी-जौनधार ग्लेशियर के नजारे देखने को मिलते हैं।

हर की दून ट्रेक का पांचवा दिन | Day-5 of Har Ki Dun Trek from Dehradun |

पांचवे दिन का ट्रैक जौनधार ग्लेशियर की ओर होता है। यहां बर्फ से ढकी चोंटीयों और विशाल ग्लेशियर का दृश्य देखने को मिलता है। इस ही दिन वापस हर की दून कैम्प लौट आते हैं।

हर की दून ट्रेक का छठा दिन | Day-6 of Har Ki Dun Trek from Dehradun |

छठे दिन हर की दून समिट से वापस ओस्ला के लिए उतरना होता है। जो कि 11 किलोमीटर का ट्रैक है।

हर की दून ट्रेक का सातवां दिन | Day-7 of Har Ki Dun Trek from Dehradun |

सातवें दिन का ट्रैक ओस्ला गांव से सांकरी तक का होता है।

हर की दून ट्रेक का आठवां दिन | Day-8 of Har Ki Dun Trek from Dehradun |

आठवें दिन ट्रेकर्स सांकरी से वापस देहरादून पहुंच सकते हैं।

हर की दून ट्रेक करने का सबसे अच्छा समय | Har Ki Dun Trek Best Time To Reach in Hindi|

हर की दून ट्रेक गोविंद बल्लभ पंत उद्यान के तहत आता है। बरसात के दौरान हर की दून ट्रेक लगभग 3 महीने के लिए बंद रहता है। इसके बाद सितंबर से जनवरी तक हर की दून ट्रेक किया जाता है। भारी बर्फवारी के दौरान जनवरी-फरवरी में भी ट्रेक करना मुश्किल है। सर्दियों के बाद मार्च से जून तक यह ट्रेक किया जाता है।

dehradun to har ki dun trek best time in hindi
मौसम के लिहाज से हर की दून ट्रेक करने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून और सितंबर से दिसंबर तक का माना जाता है।

हर की दून का मौसम | Har Ki Dun Weather |

हर की दून का मौसम साल के हर समय अच्छा और सुरक्षित है। हालांकि मौसम अच्छा ना होने की स्थिति में यह ट्रेक बंद रहता है। सर्दियों के दौरान बर्फवारी देखने को मिलती है।

हर की दून का तापमान | Har Ki Dun Temperature Today |

हर की दून काफी ऊंचाई पर है इसलिए यहां का मौसम आमतौर पर ठंडा ही बना रहता है। ट्रेकर्स को ठंड के हिसाब से यहां पूरी तैयारी से पहुंचना होगा।

SANKRI WEATHER

 
***कृपया पर्यटक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं। साथ ही स्थानीय लोगों की निजता का ध्यान रखें। 

MUST READ सरूताल ट्रेक उत्तराखंड | उत्तरकाशी जिले में 38 किलोमीटर का पैदल ट्रेक | Sarutal Trek Uttarakhand Complete Guide In Hindi |

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular