हरिद्वार से गंगोत्री मंदिर की दूरी और जाने का सही रास्ता | Haridwar to Gangotri Distance and How to reach in Hindi |

1
1998

हरिद्वार से गंगोत्री मंदिर यात्रा दूरी | Haridwar to Gangotri Temple Distance in Hindi |

haridwar to gangotri distance, bus, taxi, route map in hindi

गंगोत्री उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित हिंदु पवित्र मंदिरों में से एक है। गंगोत्री समुद्र तल से 3038 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। गंगोत्री-गौमुख, पवित्र गंगा नदी का उद्गम स्थान है। गंगा नदी 4023 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गंगोत्री गोमुख ग्लेशियर से निकलती है। हरिद्वार से गंगोत्री कैसे जाते हैं इससे सम्बंधित हर तरह की जरूरी जानकारियां इस आर्टिकल में मिल जाएगी। यहां आपको सड़क, हवाई और ट्रेन मार्ग द्वारा हरिद्वार से गंगोत्री की दूरी और यात्रा के दौरान आवश्यक सभी जानकारी मिल जाएगी।

गंगोत्री चारों तरफ से ऊँचे पहाड़ों से घिरा हुआ है और भारत-चीन सीमा के करीब स्थित है। यहाँ पहुँचने के लिए यात्रियों को किसी भी प्रकार का पैदल ट्रेक नहीं करना होता है। सड़क मार्ग गंगोत्री तक पहुँचता है।

गंगोत्री नाम, देवी गंगा को समर्पित है। यह स्थान न केवल प्रमुख मंदिर के कारण बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण भी प्रसिद्ध है।
haridwar to gangotri distance how to reach

हरिद्वार से गंगोत्री की दूरी | Haridwar to Gangotri Distance in Hindi |

हरिद्वार शहर उत्तराखंड राज्य में गंगा नदी के किनारे बसा एक प्रसिद्ध शहर है। हरिद्वार पहुंचकर यात्री हर की पैड़ी घाट पर गंगा नदी में स्नान करने के बाद यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं।

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की यात्रा शुरू करने के लिए हरिद्वार एक महत्वपूर्ण और प्रचलित स्थान है। ऋषिकेश हरिद्वार  से उत्तराखंड के सभी चार धामों की यात्रा की शुरुआत की जाती है।

आमतौर पर श्रद्धालु, गंगोत्री यात्रा की शुरुआत ऋषिकेश या हरिद्वार से ही करते हैं। हरिद्वार से गंगोत्री की न्यूनतम सड़क मार्ग दूरी 286 किलोमीटर है। यह पूरी तरह से एक पहाड़ी सड़क मार्ग है जिसे तय करने में 7-8 घंटे का समय लग जाता है।

गंगोत्री दूरी चार्ट | Gangotri Distance from Major Cities |

देहरादून से गंगोत्री की दूरी | Gangotri Distance from Dehradun : 240 Kms
हरिद्वार से गंगोत्री की दूरी | Gangotri Distance from Haridwar : 291 Kms
ऋषिकेश से गंगोत्री की दूरी | Gangotri Distance from Rishikesh : 270 Kms
केदारनाथ से गंगोत्री की दूरी | Gangotri Distance from Kedarnath : 360 Kms
जानकीचट्टी से गंगोत्री की दूरी | Gangotri Distance from Jankichatti : 225 Kms
जोशीमठ से गंगोत्री की दूरी | Gangotri Distance from Joshimath : 381 Kms
दिल्ली से गंगोत्री की दूरी | Gangotri Distance from Delhi : 533 Kms
मेरठ से गंगोत्री की दूरी | Gangotri Distance from Meerut : 431 Kms
आगरा से गंगोत्री की दूरी | Gangotri Distance from Agra : 690 Kms
अहमदाबाद से गंगोत्री की दूरी | Gangotri Distance from Ahmedabad : 1442 Kms

कानपुर से गंगोत्री की दूरी | Gangotri Distance from Kanpur : 971 Kms

GANGOTRI WEATHER

हरिद्वार से गंगोत्री कैसे जाएं | How to reach Gangotri distance from Haridwar |

हरिद्वार से गंगोत्री कैसे जाएं, इसके लिए यात्री को सबसे पहले यह तय करना होगा कि वो किस माध्यम से गंगोत्री पहुंचना चाहता है। हरिद्वार से गंगोत्री जाने के लिए सड़क मार्ग सबसे अच्छा विकल्प है। हालाँकि देहरादून हेलिपैड से हेलीकाप्टर द्वारा भी गंगोत्री के निकटतम हेलिपैड हरसिल हेलिपैड पहुंचा जा सकता है।

गंगोत्री पहुँचने के लिए यात्रियों को हरिद्वार से बस, टैक्सी, शेयर कैब आदि आसानी से मिल जाती है। हालाँकि टैक्सी द्वारा गंगोत्री पहुंचना सबसे अच्छा विकल्प माना जा सकता है।

haridwar to gangotri distance

सड़क मार्ग द्वारा हरिद्वार से गंगोत्री कैसे जाएँ | How to reach Gangotri distance from Haridwar by road |

हरिद्वार से गंगोत्री की दूरी को अगर आप सड़क मार्ग द्वारा पूरा करना चाहते हैं तो हरिद्वार से गंगोत्री मार्ग पर कई विकल्प उपलब्ध हैं। गंगोत्री, हरिद्वार से केवल 286 किमी दूर है। गंगोत्री मंदिर, उत्तरकाशी जिले की भटवाड़ी तहसील में स्थित है।

गंगोत्री मार्ग पर गंगोत्री से लगभग 100 किलोमीटर पहले उत्तरकाशी स्थान आखिरी बड़ा शहर है। हरिद्वार और ऋषिकेश से, गंगोत्री पहुंचने के लिए कोई डायरेक्ट सार्वजनिक परिवहन मिलना काफी मुश्किल है। लेकिन आप देहरादून से उत्तरकाशी तक कोई भी सार्वजनिक परिवहन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उत्तरकाशी से शेष दूरी लगभग 100 किमी है जिसे लोकल टैक्सी, रोड वेज़ बस या अन्य निजी बसों द्वारा पूरा किया जा सकता है ।

हरिद्वार से गंगोत्री सड़क मार्ग  | Haridwar to Gangotri by road route |

ऋषिकेश-नरेंद्रनगर-गंगोत्री मार्ग: हरिद्वार से नरेंद्रनगर होते हुए गंगोत्री पहुंचने के लिए 286 किलोमीटर का सड़क मार्ग है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण इस सफर को पूरा करने में 7-8 घंटे का समय लगता है।

हरिद्वार➜ ऋषिकेश ➜ नरेंद्र नगर ➜ सरस्वद ➜ आगराखाल  ➜ चंबा ➜ दादूर➜ कांदीखाल➜ बिरकोट ➜ डोमन चिन्यालीसौड ➜ धरासू➜ मातली➜ ज्ञानसू ➜ उत्तरकाशी ➜ मनेरी ➜ भटवाड़ी ➜ झाला ➜ हरसिल ➜ गंगोत्री

हरिद्वार से गंगोत्री की बस | Bus from Haridwar to Gangotri |

हरिद्वार से डायरेक्ट गंगोत्री के लिए सार्वजानिक बस मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन देहरादून से उत्तरकाशी के लिए दैनिक सार्वजानिक सरकारी बसें, निजी बसें, शेयर टैक्सी आदि उपलब्ध हैं। उत्तरकाशी से लोकल टैक्सी, बस द्वारा गंगोत्री पहुंचा जा सकता है।

हरिद्वार से गंगोत्री की टैक्सी | Taxi from Haridwar to Gangotri |

हरिद्वार से गंगोत्री के लिए टैक्सी बुक कर पहुंचना सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। हरिद्वार से गंगोत्री टैक्सी बुकिंग 5000 रुपये से 12000 रुपये तक हो जाती है। इसके अलावा देहरादून पहुंचकर भी देहरादून से गंगोत्री के लिए टैक्सी बुक करवाई जा सकती है। 

 
************यात्रा सीजन में वाहनों का भाड़ा अलग भी हो सकता है। ************
 

रेलवे मार्ग द्वारा हरिद्वार से गंगोत्री कैसे जाएँ | How to reach Gangotri distance from Haridwar by train |

हरिद्वार से गंगोत्री के बीच अभी किसी भी प्रकार की रेलवे सुविधा उपलब्ध नहीं है। हालाँकि हरिद्वार से देहरादून तक रेलवे सुविधा उपलब्ध है।

हवाई मार्ग द्वारा हरिद्वार से गंगोत्री कैसे जाएँ | How to reach Gangotri distance from Haridwar by air |

हरिद्वार से गंगोत्री के बीच अभी किसी भी प्रकार की हवाई सुविधा उपलब्ध नहीं है। हालाँकि देहरादून हेलिपैड से हेलीकाप्टर द्वारा आसानी से गंगोत्री के निकटतम हेलिपैड तक पहुंचा जा सकता है। हरिद्वार से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलिपैड की दूरी 75 किलोमीटर है।

हेलीकाप्टर द्वारा हरिद्वार से गंगोत्री कैसे जाएँ | How to reach Gangotri from Haridwar by Helicopter |

हरिद्वार से गंगोत्री के लिए डायरेक्ट हेलीकाप्टर सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है। लेकिन हरिद्वार से 75 किलोमीटर की दूरी पर देहरादून का सहस्त्रधारा हेलिपैड है जहाँ से गंगोत्री के निकटतम हेलिपैड हरसिल या चिन्यालीसौड़ के लिए हेलीकाप्टर सुविधा मिल जाती है। हेलीकाप्टर बुकिंग आसानी से ऑनलाइन की जा सकती है।

******यात्री कृपया ध्यान दें कि किसी भी तरह की ऑनलाइन बुकिंग्स सरकारी पोर्टल पर ही करें। अन्य किसी के झांसे में न आएं।******

For Online Bookings Of Helicopter Service, CLICK HERE

***यात्री कृपया ध्यान दें कि ऊपर बताए गए सभी स्थान पहाड़ी हैं और ऐसे स्थान आमतौर पर ठंडे रहते हैं तो कृपया पूरी तैयारी के साथ ही ऐसे स्थानों पर पहुंचे। इसके साथ ही कोशिश करें कि बरसात में पहाड़ी पर्यटक स्थानों पर घूमने न जाएं क्योंकि बरसात के मौसम में पहाड़ी सड़कें आमतौर पर खतरनाक हो जाया करती है। साथ ही सुंदरता का पूरा लुफ्त उठाएं लेकिन कृपया गंदगी न करें और स्थानीय लोगों की निजता का ध्यान रखें।***
 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

1 COMMENT