देहरादून नगर निगम हाउस टैक्स कैसे जमा करें | How to pay House Tax Dehradun Nagar Nigam | Online/offline payment in Hindi |

0
1519

देहरादून नगर निगम हाउस टैक्स जमा करने का तरीका | Pay House Tax Nagar Nigam Dehradun Uttarakhand online in Hindi |

how to check and pay house tax nagar nigam dehradun

अगर देहरादून में आपका घर या प्रॉपर्टी है और आपका घर/प्रॉपर्टी, नगर निगम देहरादून क्षेत्र के अंतर्गत आता है तो आपको हर साल एक छोटी राशि हाउस या प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में जमा करवाना अनिवार्य है। देहरादून, पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की राजधानी है। देहरादून एक शहर और नगर निगम है। हाउस और प्रॉपर्टी टैक्स का इस्तेमाल नगर निगम, स्थानीय लोगों को जरूरी सुविधाएँ देने के रूप में करती है। यह सुविधाएँ कॉलोनी की सड़क, सीवेज, लाइट्स, पार्क और अन्य बुनियादी सुविधाएँ होती है। टैक्स देना हर नागरिक का कर्तव्य है और न देने की स्थिति में नगर निगम आवश्यक कार्यवाही भी कर सकती है। नगर निगम देहरादून ऑफिस में हाउस टैक्स कैसे जमा करना है, आवश्यक दस्तावेज सम्बंधित हर तरह की जानकारी नीचे बताई गयी है।

how to check and pay house tax nagar nigam dehradun

किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें। CLICK HERE 

देहरादून हाउस टैक्स के प्रकार | House Tax Nagar nigam Dehradun types |

हाउस टैक्स या प्रॉपर्टी टैक्स घरेलु भवन और व्यावसायिक भवनों के लिए अलग अलग होता है। जहाँ व्यावसायिक प्रॉपर्टी का टैक्स ज्यादा होता है वहीँ सामान्य घरों का हाउस टैक्स कम होता है। हाउस टैक्स की गणना घर के क्षेत्रफल के अनुसार की जाती है।

देहरादून हाउस टैक्स की गणना | How to calculate house tax Nagar Nigam Dehradun |

अगर आप देहरादून नगर निगम के अंतर्गत हाउस टैक्स जमा करवा रहे हैं तो हाउस टैक्स की गणना करने की फ़िक्र न करें। यह काम नगर निगम के कर्मचारी आपके लिए कर देंगे। बस आपको जरूरी दस्तावेज और फॉर्म भरकर नगर निगम ऑफिस पहुंचना होगा |

देहरादून हाउस टैक्स कैसे जमा करें | How to pay house tax Dehradun Nagar Nigam in Hindi |

नगर निगम देहरादून में पहली बार हाउस टैक्स जमा करने के लिए आपको ऑफिस से पिंक फॉर्म लाकर भरना होगा। यह फॉर्म मात्र 15/- रुपये का होता है। इस फॉर्म को भरकर, जरूरी दस्तावेज लेकर आपको नगर निगम ऑफिस पहुंचना होगा।

how to check and pay house property tax nagar nigam dehradun

नगर निगम देहरादून हाउस टैक्स के लिए जरूरी दस्तावेज | Documents required to pay house tax Nagar Nigam Dehradun |

हाउस टैक्स पिंक फॉर्म भरने के साथ साथ आपको नीचे दिए दस्तावेज लेकर नगर निगम ऑफिस पहुंचना होगा।

1: हाउस या प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के कागजों की फोटोकॉपी

2: MDDA द्वारा पास नक़्शे की फोटोकॉपी

यह काजग लेकर आपको नगर निगम ऑफिस पहुंचना होता है, जहाँ आपके क्षेत्र से सम्बंधित कर्मचारी आपकी प्रॉपर्टी या हाउस के टैक्स की गणना करेंगे। जिसके बाद आपको फॉर्म पर जरूरी अधिकारीयों के हस्ताक्षर करवा कर, कैश काउंटर पर टैक्स राशि जमा करवानी होगी।

टैक्स जमा करवाने के बाद आपको प्रॉपर्टी यूनिक आई.डी मिल जाएगी। प्रॉपर्टी यूनिक आई.डी का इस्तेमाल कर आप भविष्य में घर बैठे ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करवा पाएंगे।

****कृपया ध्यान दें, एक बार ऑफलाइन टैक्स जमा करवाने के बाद भविष्य में सभी हाउस टैक्स पेमेंट ऑनलाइन की जा सकती हैं। ****

देहरादून हाउस टैक्स ऑनलाइन कैसे जमा करें | How to pay Online house tax Dehradun Nagar Nigam in Hindi |

अगर आपके पास प्रॉपर्टी यूनिक आई.डी है तो आप घर बैठे नगर निगम देहरादून का हाउसटैक्स जमा करवा सकते हैं। इसके लिए आप को नगर निगम हाउस टैक्स की वेबसाइट ई-नगरसेवा पर जाना होगा।

how to check and pay house property tax nagar nigam dehradun

अन्य प्रकार की किसी भी जानकारी के लिए नगर निगम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ। नगर निगम द्वारा काफी जगह शिविर भी लगाए जाते हैं जहाँ हाउस टैक्स जमा किया जाता है।

कृपया टैक्स देकर एक जिम्मेदार नागरिक बने।