ऋषिकेश यात्रा | विश्व की योगनगरी | Rishikesh Distance and How to reach Travel Guide In Hindi |

0
801
rishikesh yatra

 योगनगरी ऋषिकेश का वर्णन | Rishikesh: Distance From And Places to Visit |

rishikesh distance and places to visit in rishikesh in hindi

 ऋषिकेश को देवनगरी और योगनगरी नाम से जाना जाता है। यह दिव्य शहर आश्रमों, ऋषियों के निवास, योग और साहसिक खेलों का केंद्र है। ऋषिकेश हिंदुओं के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। राज्य की राजधानी देहरादून से मात्र 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ऋषिकेश पवित्र गंगा नदी के किनारे बसा एक धार्मिक शहर है।

agra to rishikesh distance rishikesh distance and places to visit in rishikesh in hindi

ऋषिकेश शब्द का शाब्दिक अर्थ है ‘ऋषि के बाल’।  यह शहर ‘गढ़वाल हिमालय का प्रवेश द्वार’ और ‘विश्व की योग राजधानी’ के रूप में प्रसिद्ध है। आध्यात्मिकता और शांति की तलाश में कई स्थानीय लोगों के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी इस स्थान पर आते हैं। ऋषिकेश एक व्यापारिक केंद्र होने के साथ-साथ एक संचार केंद्र भी है जो मुनि की रेती या ‘ऋषियों की रेत’ क्षेत्र तक भव्य रूप से फैला हुआ है।

हजारों तीर्थयात्री हर साल उत्तराखंड की चार धाम यात्रा की शुरुआत ऋषिकेश से ही करते हैं।

MUST READ Rishikesh to Char Dham Yatra Distance Guide in Hindi

ऋषिकेश का इतिहास | Rishikesh History in Hindi |

ऋषिकेश पौराणिक “केदारखंड” का हिस्सा रहा है। माना जाता है कि भगवान राम ने लंका के असुर राजा रावण को मारने के लिए यहां तपस्या की थी। भगवान राम के छोटे भाई, लक्ष्मण ने दो जूट रस्सियों का उपयोग करके यहाँ गंगा नदी को पार किया था। आज इस स्थान को ‘लक्ष्मण झूला’ पुल नाम से जाना जाता है। स्कंद पुराण के ‘केदारखंड’ में भी इसी बिंदु पर इंद्रकुंड के अस्तित्व का उल्लेख है।  1889 में जूट-रस्सी पुल को 248 फुट लंबे लोहे की रस्सी पुल में बदल दिया गया था। 1924 की बाढ़ में बह जाने के बाद, इसे 1927 में संयुक्त प्रांत लोक निर्माण विभाग द्वारा फिर से बनाया गया। तब से आज तक यहाँ मजबूत पुल खड़ा है। यह पुल दो जिलों तपोवन, टिहरी और जोंक, पौड़ी गढ़वाल को जोड़ता है।

हिंदुओं के लिए सबसे पवित्र नदियों में से एक गंगा नदी ऋषिकेश से होकर बहती है।

Rishikesh distance from delhi rishikesh distance and places to visit in rishikesh in hindi

ऐतिहासिक अभिलेखों में उल्लेख है कि कुछ तीर्थयात्री तीर्थ यात्रा के लिए ऊँचे पहाड़ों पर जाने से पहले एक विश्राम स्थल के रूप में ऋषिकेश में रुकते थे, जबकि बड़ी संख्या में मूल गंतव्य के रूप में ऋषिकेश का दौरा करते थे और लौटने से पहले ऋषिकेश और लक्ष्मण झूला के बीच विभिन्न स्थलों का दौरा करते थे। हालाँकि कुछ दशकों से ऋषिकेश एक तीर्थयात्री से एक पर्यटक शहर में बदल गया है।

ऋषिकेश के पास स्थित नीलकंठ स्थान का महत्व समुद्र मंथन के दौरान निकले विष से है। भगवान शिव ने विष को इस ही स्थान पर पिया था। जिसको पीने के बाद भगवान शिव का गला नीला पड़ गया था।

ऋषिकेश में क्या करें? Things to do in Rishikesh?

ऋषिकेश में पवित्र मां गंगा नदी के दर्शन से लेकर सैकड़ों प्राचीन और नए मंदिरों के दर्शन किये जाते हैं। हर दिन होने वाली गंगा आरती में शामिल होने काफी लोग यहाँ पहुँचते रहते हैं।

dehradun to rishikesh distance in hindi rishikesh distance and places to visit in rishikesh in hindi

इसके अतिरिक्त ऋषिकेश के आसपास काफी सारे पर्यटक स्थान जैसे झरने, पार्क, बीच आदि हैं। ऋषिकेश में बाहरी पर्यटक योग के प्रति आकर्षित होकर पहुँचते हैं। यहाँ बहुत सारे आश्रम और योग सेंटर योग सिखाते हैं। बहुत सारे विदेशी पर्यटक ऋषिकेश से योग सीखकर आज विदेशों में भी योग सीखा रहे हैं।

rishikesh distance and places to visit in rishikesh in hindi
Picture credit astral_godness

इसके अलावा ऋषिकेश साहसिक खेलों जैसे राफ्टिंग, बंजी जंपिंग आदि के लिए प्रसिद्ध है। गंगा नदी में राफ्टिंग करने हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक देश भर से ऋषिकेश पहुंचते हैं। राफ्टिंग की शुरुआत सितंबर आधे माह के बाद से होती है जो कि अप्रैल तक चलती है।

rishikesh distance and places to visit in rishikesh in hindi

ALSO READ  ऋषिकेश से केदारनाथ यात्रा | Rishikesh to Kedarnath Distance Travel Guide In Hindi

ऋषिकेश कैसे पहुंचे? How to Reach Rishikesh in Hindi?

सड़क मार्ग द्वारा ऋषिकेश | How to reach Rishikesh by road |

ऋषिकेश शहर हर तरह से देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। यहां सड़क, रेल और हवाई मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।  

MUST READ Rishikesh to Badrinath Dham Yatra Distance Guide in Hindi

ऋषिकेश दूरी चार्ट | Rishikesh Distance Chart |

  • हरिद्वार से ऋषिकेश | Rishikesh distance from Haridwar by road : 20 किलोमीटर
  • आगरा से ऋषिकेश | Rishikesh distance from Agra by road : 427 किलोमीटर
rishikesh distance from agra in hindi

 आगरा से ऋषिकेश के लिए डायरेक्ट बस सुविधा उपलब्ध नहीं है। हालाँकि बस बदलकर आगरा से दिल्ली या अलीगढ या फरीदाबाद पहुँचने के बाद ऋषिकेश के लिए बस मिल जाती है।

Book online bus tickets from Delhi to Rishikesh. CLICK HERE

  • लखनऊ से ऋषिकेश | Rishikesh distance from Lucknow by road : 542 किलोमीटर
  • दिल्ली से ऋषिकेश | Rishikesh distance from Delhi by road : 234 किलोमीटर

दिल्ली से ऋषिकेश के लिए डायरेक्ट बस सुविधा उपलब्ध है।  यह रास्ता रूड़की से हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश पहुँचता है।  

Book online bus tickets from Delhi to Rishikesh. CLICK HERE

  • कानपुर से ऋषिकेश | Rishikesh distance from Kanpur by road : 563 किलोमीटर
  • गाजियाबाद से ऋषिकेश | Rishikesh distance from Ghaziabad by road : 214 किलोमीटर
  • मेरठ से ऋषिकेश | Rishikesh distance from Meerut by road : 168 किलोमीटर
  • शिमला से ऋषिकेश | Rishikesh distance from Shimla by road : 268 किलोमीटर
  • चंडीगड़ से ऋषिकेश | Rishikesh distance from Chandigarh by road : 207 किलोमीटर
  • इलाहाबाद से ऋषिकेश | Rishikesh distance from Allahabad by road : 761 किलोमीटर
  • जयपुर से ऋषिकेश | Rishikesh distance from Jaipur by road : 508 किलोमीटर
  • इंदौर से ऋषिकेश | Rishikesh distance from Indore by road : 1052 किलोमीटर
  • नागपुर से ऋषिकेश | Rishikesh distance from Nagpur by road : 1253 किलोमीटर
  • मुम्बई से ऋषिकेश | Rishikesh distance from Mumbai by road : 1646 किलोमीटर
  • पटना से ऋषिकेश | Rishikesh distance from Patna by road : 1242 किलोमीटर
  • कोलकाता से ऋषिकेश | Rishikesh distance from Kolkata by road : 1748 किलोमीटर

रेल मार्ग द्वारा ऋषिकेश | How to reach Rishikesh by Train |

rishikesh distnace from major cities in india in hindi

ऋषिकेश रेलवे स्टेशन देश भर के प्रमुख शहरों के रेलवे स्टेशन से जुड़ा है। यात्री बड़ी ही आसानी से रेल मार्ग द्वारा ऋषिकेश पहुंच सकते हैं।

हवाई मार्ग द्वारा ऋषिकेश | How to reach Rishikesh by flight |

हवाई मार्ग द्वारा ऋषिकेश पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा देहरादून का जॉलीग्रांट हवाई अड्डा है। जॉलीग्रांट से ऋषिकेश की सड़क मार्ग दूरी मात्र 20 किलोमीटर है। जॉलीग्रांट, ऋषिकेश से डायरेक्ट नेशनल हाइवे द्वारा जुड़ा है।

ऋषिकेश में घूमने के स्थान | Rishikesh Places to Visit |

ऋषिकेश शहर में घूमने के काफी स्थान हैं जिनमें से कुछ प्रमुख स्थान काफी ज्यादा सुंदर और आकर्षक हैं। यहां एक से बढ़कर एक आश्रम हैं जहां भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। लक्ष्मण झूला ऋषिकेश मुख्य बाजार से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर है। ऋषिकेश आने वाले सभी पर्यटक लक्ष्मण झूला पुल जरूर जाते हैं। यहां पवित्र गंगा नदी की शांत धारा के ऊपर बने ब्रिज से खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। आइये ऋषिकेश के आसपास कुछ अच्छे स्थानो के बारे में जानते हैं।

1: त्रिवेणी घाट और गंगा आरती | Rishikesh Places To Visit

ऋषिकेश मुख्य बाजार के पास गंगा नदी का त्रिवेणी घाट है। यहाँ हर दिन गंगा आरती होती है जिसमें हजारों लोग हर दिन शामिल होते हैं।

rishikesh places to visit in hindi

2: लक्ष्मण झूला पुल, मंदिर और राम झूला पुल | Rishikesh Places To Visit

ऋषिकेश से लक्ष्मण झूला पुल लगभग 5 किलोमीटर की दूरी स्थित है।

Rishikesh Places To Visit in hindi
लक्ष्मण झूला पुल

ऋषिकेश से राम झूला पुल लगभग 2.5 किलोमीटर की दूरी स्थित है।

Rishikesh Places To Visit in hindi
राम झूला पुल

3: बैराज | Rishikesh Places To Visit

ऋषिकेश बैराज के किनारे सरकार द्वारा घूमने के लिए पक्का पैदल मार्ग बनवाया गया है। सुबह और शाम को गंगा नदी नहर के किनारे इस रास्ते पर टहलना बहुत शांति देता है।

4: गोवा बीच | Rishikesh Places To Visit

ऋषिकेश स्थित गोवा बीच अपनी खूबसूरती की वजह से गोवा में होने का एहसास करवाता है।  इस वजह से यहाँ का नाम ऋषिकेश गोवा बीच पड़ा है। गोवा बीच की ऋषिकेश से दूरी लगभग 16 किलोमीटर है।

Rishikesh Places To Visit in hindi
Rishikesh Places To Visit in hindi

5: नीर फॉल | Rishikesh Places To Visit

नीर वाटर फॉल की ऋषिकेश से दूरी लगभग 16 किलोमीटर है।

6: पटना फॉल | Rishikesh Places To Visit

पटना वाटर फॉल की ऋषिकेश से दूरी लगभग 11 किलोमीटर है।
7: ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग और बंजी जम्पिंग | Rishikesh Places To Visit

Rishikesh Places To Visit hindi
Rishikesh Places To Visit in hindi

 8: शिवपुरी | Rishikesh Places To Visit

शिवपुरी की ऋषिकेश से दूरी लगभग 18 किलोमीटर है।
9: नीलकंठ मंदिर | Rishikesh Places To Visit

गोवा बीच की ऋषिकेश से दूरी लगभग 26 किलोमीटर है।

10: परमार्थ निकेतन और गीता भवन | Rishikesh Places To Visit

परमार्थ निकेतन की ऋषिकेश से दूरी लगभग 3 किलोमीटर है। गीता भवन की ऋषिकेश से दूरी लगभग 2.8  किलोमीटर है।

11:  व्यासी गांव और कौडियाला गांव | Rishikesh Places To Visit

व्यासी गांव की ऋषिकेश से दूरी लगभग 32 किलोमीटर है। कौडियाला गांव की ऋषिकेश से दूरी लगभग 37 किलोमीटर है।

12: मुनि की रेती | Rishikesh Places To Visit

गोवा बीच की ऋषिकेश से दूरी लगभग 1.3 किलोमीटर है।

13: ऋषिकुंड | Rishikesh Places To Visit

गोवा बीच की ऋषिकेश से दूरी लगभग 1.6 किलोमीटर है।

14: वाशिष्ठ गुफा | Rishikesh Places To Visit

गोवा बीच की ऋषिकेश से दूरी लगभग 16 किलोमीटर है।

15: बीटल्स आश्रम या चौरासी कुटिया | Rishikesh Places To Visit

बीटल्स आश्रम की ऋषिकेश से दूरी लगभग 13 किलोमीटर है।

Rishikesh Places To Visit in hindi

इसके अलावा भी काफी सारे पर्यटक स्थानों से ऋषिकेश नगरी भरी हुई है। यहां कई सारे आश्रम हैं जहां पर्यटक योग के बारे में जान सकते हैं।

how to reach rishikesh Rishikesh Places To Visitin hindi

ऋषिकेश का मौसम | Rishikesh Weather |

rishikesh weather and Rishikesh Places To Visit in hindi

ऋषिकेश शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। मैदानी क्षेत्र होने की वजह से आमतौर पर ऋषिकेश गर्म क्षेत्र है। गर्मियों के दौरान नदी की वजह से गरम उमस महसूस होती है। वहीं सर्दियों मौसम काफी ठंडा भी रहता है। सर्दियों में तापमान लगभग 5 डिग्री से 25 डिग्री के बीच रहता है। वहीं गर्मियों के दौरान तापमान 35-40 डिग्री तक पहुंच जाता है।

ऋषिकेश का तापमान | Rishikesh Temperature Today |

RISHIKESH WEATHER

ऋषिकेश पहुंचने का अच्छा समय | Rishikesh Best Time To Reach |

Rishikesh best time and Places To Visit in hindi
Picture credit astral_godness

यात्री साल के किसी भी समय ऋषिकेश पहुंच सकते हैं। हालांकि गर्मियों के दौरान यहां काफी गर्मी और उमस का एहसास होता है। ऋषिकेश में सितंबर से अप्रैल माह के बीच राफ्टिंग चलती है।

MUST READ Rishikesh to Harsil valley Distance Guide in Hindi

पहाड़ की और भी झलकियां और जानकारियां देखें।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।