Homeपहाड़ी पर्यटक स्थानदेहरादून से औली की दूरी | कैसे पहुंचें | Dehradun to Auli...

देहरादून से औली की दूरी | कैसे पहुंचें | Dehradun to Auli Distance and How to reach Guide in Hindi |

देहरादून से औली की दूरी और सही रास्ता | How to reach Auli from Dehradun | Best way in Hindi |

औली, उत्तराखंड के प्रमुख पहाड़ी पर्यटक स्थानों में से एक है। हिमालयी पहाड़ों के बीच बसा औली, उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। देहरादून से औली की सड़क मार्ग दूरी मात्र 288 किलोमीटर है। देहरादून से औली पहुँचने के लिए सबसे पहले जोशीमठ पहुंचना होता है। औली को एक खूबसूरत बुग्याल के रूप में जाना जाता है। समुद्र तल से लगभग 2909 मीटर की ऊंचाई पर स्थित औली एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है जहां काफी सारे फूलों की प्रजातियां पाई जाती हैं। बर्फ से ढके औली के मैदानों को देखना अपने आप में एक दुर्लभ एहसास है। औली देशभर में आमतौर पर स्कीईंग के लिए प्रसिद्ध है।

dehradun to auli distance and camping

आज के इस आर्टिकल में हम देहरादून से औली पहुंचने के सबसे अच्छे रास्ते, माध्यम, बस, टैक्सी सुविधा होटल आदि के बारे में जानेंगे।

औली चमोली का प्रमुख स्थानों से दूरी चार्ट | Auli Chamoli distance chart from Major Cities in India |

देहरादून से औली की दूरी | Auli distance from Dehradun: 288kms

दिल्ली से औली की दूरी | Auli distance from Delhi: 491kms

ऋषिकेश से औली की दूरी | Auli distance from Rishikesh: 255kms

हरिद्वार से औली की दूरी | Auli distance from Haridwar: 273kms

चमोली से औली की दूरी | Auli distance from Chamoli: 115Kms 

जोशीमठ से औली की दूरी | Auli distance from Joshimath: 6kms

कानपुर से औली की दूरी | Auli distance from Kanpur: 674kms

आगरा से औली की दूरी | Auli distance from Agra: 676kms

जयपुर से औली की दूरी | Auli distance from Jaipur: 820kms

MUST READ ABOUT केदारकांठा ट्रेक | उत्तराखंड का सबसे प्रसिद्ध विंटर ट्रेक | Kedarkantha Trek Distance and Complete Travel Guide In Hindi |

Dehradun to auli distance guide in hindi
औली में स्कीइंग

देहरादून से औली की दूरी | Dehradun to Auli Distance |

देहरादून से औली की सड़क मार्ग दूरी लगभग 288 किलोमीटर है। औली का निकटतम शहर जोशीमठ है जहां तक सभी प्रकार भी बस सुविधाएं उपलब्ध हैं। जोशीमठ के बाद औली के लिए लोकल वाहन द्वारा ही पहुंचा जाता है। औली के निकटतम रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों के जानकारी नीचे दी गयी है।

औली कैसे जाएं | How to reach Auli |

हवाई मार्ग द्वारा औली कैसे पहुंचे | How to reach Auli by flight |

हवाई मार्ग द्वारा औली पहुंचने के लिए सबसे निकटतम हवाई अड्डा देहरादून का जॉलीग्रांट हवाई अड्डा है। देश के प्रमुख शहरों से हर दिन देहरादून हवाई अड्डे के लिए फ्लाइट्स आती रहती हैं। जॉलीग्रांट देहरादून से औली की सड़क मार्ग दूरी लगभग 260 किलोमीटर है।

रेलवे मार्ग द्वारा औली कैसे पहुंचे | How to reach Auli by train |

रेलवे मार्ग द्वारा औली पहुंचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश रेलवे स्टेशन है। ऋषिकेश का रेलवे स्टेशन देश के सभी महानगरों से जुड़ा हुआ है। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से औली की सड़क मार्ग दूरी लगभग 240 किलोमीटर है।

dehradun to auli distance and how to reach

सड़क मार्ग द्वारा औली कैसे पहुंचे | How to reach Auli by road |

सड़क मार्ग द्वारा औली पहुंचने के लिए यात्रियों को दिल्ली, देहरादून या ऋषिकेश या हरिद्वार से औली के लिए मोटर वाहन मिल जाते हैं। साथ ही टैक्सी या शेयर टैक्सी द्वारा भी यहां पहुंचा जा सकता है। NH94 और NH58 द्वारा औली पहुंचा जाता है। डायरेक्ट औली के लिए सुविधा न मिलने पर यात्री पहले जोशीमठ पहुंच सकते हैं। जोशीमठ से औली के लिए लोकल वाहन मिल जाते हैं।

देहरादून/ऋषिकेश/हरिद्वार से जोशीमठ के लिए प्राइवेट बसें, टैक्सी सुबह 4:30AM से 7AM तक उपलब्ध हैं।

देहरादून से औली कैसे जाएं | How to reach Auli from Dehradun |

How to reach auli from dehradun

देहरादून से औली जाने के लिए सबसे पहले जोशीमठ पहुंचना होता है। जोशीमठ से औली की दूरी मात्र 6-7 किलोमीटर है। देहरादून से जोशीमठ के लिए प्राइवेट बसें और शेयर टैक्सी मिल जाती है। बद्रीनाथ जाने वाली बसें भी जोशीमठ से होते हुए जाती हैं। जोशीमठ के बाद औली पहुँचने के लिए लोकल टैक्सी आसानी से मिल जाती है।

देहरादून से औली की दूरी को सड़क मार्ग द्वारा तय करने में लगभग 10-12 घंटे लग सकते हैं।

औली जाने का सबसे अच्छा समय | Auli best time to visit |

औली जाने का सबसे अच्छा समय नवम्बर से मार्च के दौरान होता है। हालांकि साल के हर महीने यहां पर्यटक पहुंचते रहते हैं। नवम्बर से मार्च के दौरान औली के बुग्याल बर्फ से ढक जाते हैं। औली पहुंचने का सबसे बड़ा आकर्षण यहां की बर्फ है जिसमें पर्यटक स्कीईंग का आनंद लेने यहां पहुंचते हैं।

औली का तापमान | Auli Temperature Today |

AULI LAGA JOSHIMATH WEATHER

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
 
पहाड़ीGlimpse के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular