Homeउत्तराखंडउत्तराखंड की 5 सबसे अच्छी गढ़वाली-कुमाउँनी पहाड़ी फिल्मे | Top 5 Best...

उत्तराखंड की 5 सबसे अच्छी गढ़वाली-कुमाउँनी पहाड़ी फिल्मे | Top 5 Best Uttarakhand Garhwali-Kumaoni Pahadi Movies |

उत्तराखंड की 5 सबसे अच्छी गढ़वाली-कुमाउँनी पहाड़ी फिल्मे | Top 5 Best Uttarakhand Garhwali-Kumaoni Pahadi Movies |

उत्तराखंड की पहाड़ी संस्कृति अपने आप में एक अनोखी मिसाल है। उत्तराखंड की संस्कृति की झलक यहां की गढ़वाली और कुमाउँनी फिल्मों में भी बहुत अच्छे तरीके से देखने को मिलती है। अगर आपने कोई लोकल उत्तराखंड फ़िल्म नहीं देखी है तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल में हम बीते कुछ सालों की सबसे अच्छी उत्तराखंडी गढ़वाली-कुमाउँनी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।

cream paudara pahadi kumauni song lyrics shweta mahra

1: गोपी भिना | Gopi Bhina (2017) | Best Uttarakhand Pahadi Movies |

गोपी भिना एक कुमाउँनी फ़िल्म है जो साल 2017 में यूट्यूब पर रिलीज की गई थी। ललित मोहन जोशी जी का सुंदर अभिनय इस फ़िल्म को अद्भुत बनाता है। गोपी परिस्थितियों का शिकार है। शिक्षित होने के बावजूद पोस्टमैन के रूप में काम करने के लिए मजबूर, उसे अक्सर महिला पोस्ट मास्टर द्वारा डांटा जाता है। गोपी अपनी निजी जिंदगी में भी परेशान हैं। अपने ससुराल में घर जमाई के रूप में रहते हुए, वह अपनी पत्नी के कठोर शब्दों के अधीन है। इन सब के चलते गोपी की औरतों से झुंझलाहट बढ़ती ही जा रही है. फिल्म में एक मोड़ आता है जब गाँव के मंदिर में पूजा के दौरान; गोपी को आकाश से एक आवाज सुनाई देती है जो उससे उसकी इच्छा पूछ रही है।

2: दगडिया 2018 | Dagadiya 2018 | Best Uttarakhand Pahadi Movies |

दगडिया फ़िल्म 2018 में यूट्यूब पर रिलीज हुई थी जो कि एक गढ़वाली फ़िल्म है। यह फ़िल्म प्रेम, त्याग और बलिदान की एक मार्मिक कहानी है। दगडिया फ़िल्म को देखकर दर्शकों के आखों में आंसू आ जाते हैं। फ़िल्म में संजू सिलोदी, पूरब पंवार, और सीमा बिष्ट पंवार का बहुत सुंदर अभिनय देखने को मिलता है।

3: व्यो 2018 | Byo Movie 2018 | Best Uttarakhand Pahadi Movies |

व्यो फ़िल्म को साल 2018 में यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। व्यो एक गढ़वाली पहाड़ी फ़िल्म है। यह फ़िल्म देवभूमि की सच्चाई को अच्छी तरह से दिखाती है। गरीबी और बेसहारा बचपन की हकीकत से रूबरू करवाती इस फ़िल्म को दर्शकों ने बहुत सराहा। अगर आप भी अपने बचपन की गांव की यादें ताजा करना चाहते हैं तो आपको यह गढ़वाली फ़िल्म जरूर देखनी चाहिए।

4: कमली 2017 | Kamli Movie 2017 | Best Uttarakhand Pahadi Movies |

कमली 2017 में बनी एक गढ़वाली फ़िल्म है जो एक पहाड़ी बच्चे के संघर्ष की सच्ची कहानी है। ‘कमली’ उत्तराखंड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को हिमालयन फिल्म्स द्वारा बनाया था। फिल्म में अहम भूमिका प्राची पंवार ने निभाई थी।

5: गुल्लू 2016 | Gullu Movie 2016 | Best Uttarakhand Pahadi Movies |

गुल्लू फ़िल्म 2016 में आयी एक पहाड़ी शरारती बच्चे की कहानी है जिससे सभी गांव वाले डरते हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसे देखकर दर्शक हंसते हंसते लोट-पोट हो जाते हैं।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

पहाड़ीGlimpse के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular