Homeपहाड़ी पर्यटक स्थानदेहरादून से केदारकांठा ट्रेक की दूरी | How to reach Kedarkantha Trek...

देहरादून से केदारकांठा ट्रेक की दूरी | How to reach Kedarkantha Trek Distance from Dehradun | Best way in Hindi |

 देहरादून से केदारकांठा ट्रेक की दूरी और सबसे अच्छा रास्ता | Dehradun to Kedarkantha Trek Distance and Best way to reach |

केदारकांठा ट्रेक उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के गोविन्द पशु विहार नेशनल पार्क क्षेत्र में है। देहरादून से केदारकांठा ट्रेक पीक की दूरी लगभग 205 किलोमीटर है जिसमे 18 किलोमीटर का पैदल ट्रेक भी शामिल है। लगभग 12500 फिट से भी ज्यादा ऊंचाई पर पड़ने वाला केदारकांठा ट्रेक उत्तराखंड का सबसे चर्चित विंटर ट्रेक है। हर साल हजारों ट्रेकर्स यहाँ पहुँचते हैं। केदारकांठा की सबसे पसंदीदा बात यहाँ पहुँचने वाला रास्ता और शिखर से दिखने वाला नजारा है।केदारकांठा शिखर पर चारों तरफ बर्फ से लदे पहाड़ों का नजारा और पहुँचने वाले खूबसूरत रास्ते पर्यटकों को  केदारकांठा आने के लिए आकर्षित करते हैं। केदारकांठा ट्रेक एक मध्यम वर्ग का ट्रेक है लेकिन यह नए ट्रेकर्स के लिए भी सामान्य माना जाता है। 

kedarkantha distance from dehradun backpack buy at amazon

केदारकांठा पीक से सूर्य उदय और सूरज छिपने के नज़ारे को देखने के लिए पर्यटकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिलता है। केदारकांठा शिखर से हिमालय की 13 चोटियों को आसानी से देखा जा सकता है, जिसमें यमुनोत्री, गंगोत्री,  स्वर्गरोहिणी की चारों चोटियां, हिमालय की बन्दरपूँछ श्रेणी, ब्लैक पीक, हर की दून, हिमाचल आदि की चोटियां हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम बताएँगे की कैसे उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से केदारकांठाका सफर आसानी से किया जा सकता है। 

केदारकांठा ट्रेक गाइड और बुकिंग  Kedarkantha trek Guide and Package Booking |

केदारकांठा ट्रेक को आसानी से पूरा करने के लिए ट्रेकर्स किसी अच्छी कंपनी से बुकिंग्स करवा सकते हैं। केदारकांठा ट्रेक के लिए गाइड, बुकिंग और सबसे अच्छे पैकेज के बारे में जानने के लिए पहाड़ीGlimpse से संपर्क करें। 

 केदारकांठा ट्रेक से जुडी अन्य जानकारियों के लिए पहाड़ीGlimpse के WhatsApp Group से जुड़ें।

केदारकांठा ट्रेक दूरी चार्ट | Kedarkantha Trek Distance Chart |

दिल्ली से केदारकांठा की दूरी | Delhi to Kedarkantha trek distance : 505 किलोमीटर

देहरादून से केदारकांठा की दूरी | Dehradun to Kedarkantha trek distance : 205 किलोमीटर

सांकरी से केदारकांठा की दूरी | Sankri to Kedarkantha trek distance : 18 किलोमीटर पैदल ट्रेक

ALSO READ देहरादून से हर की दून ट्रेक | Har Ki Dun Trek Distance From Dehradun | Hindi Travel Guide |

मुंबई से केदारकांठा की दूरी | Mumbai to Kedarkantha trek distance : 1430 किलोमीटर

केदारनाथ से केदारकांठा की दूरी | Kedarnath to Kedarkantha trek distance : 404 किलोमीटर

यमुनोत्री से केदारकांठा की दूरी | Yamunotri to Kedarkantha trek distance : 151 किलोमीटर

महासू मंदिर हनोल से केदारकांठा की दूरी | Mahasu Temple Hanol to Kedarkantha trek distance : 55 किलोमीटर

दिल्ली से केदारकांठा | Delhi to Kedarkantha Trek distance and How to reach |

दिल्ली से केदारकांठा पहुँचने के लिए ट्रेकर्स को सबसे पहले देहरादून पहुंचना होता है । दिल्ली से देहरादून की दूरी को सड़क मार्ग, रेलवे मार्ग और हवाई मार्ग आदि द्वारा आसानी से तय किया जा सकता है। सड़क मार्ग से देहरादून ISBT, हवाई मार्ग से देहरादून जॉलीग्रांट हवाई अड्डा और रेल मार्ग से देहरादून प्रिंस चौक रेलवे स्टेशन पहुंचा जाता है।

dehradun to kedarkantha distance and how to reach fro trekking

देहरादून से केदारकांठा मार्ग | Dehradun to Kedarkantha Trek best way to reach |

देहरादून से केदारकांठा पहुँचने के लिए सबसे पहले केदारकांठा ट्रेक के बेस कैंप सांकरी गाँव पहुंचना होता है। देहरादून से सांकरी गाँव तक मोटर सड़क मार्ग है। सांकरी गाँव से केदारकांठा का 18 किलोमीटर पैदल ट्रेक शुरू होता है। सांकरी गाँव उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र में पड़ता है। देहरादून से सांकरी की मोटर मार्ग दूरी लगभग 187 किलोमीटर है।

देहरादून से केदारकांठा के बीच पड़ने वाले प्रमुख स्थान | Famous places between Dehradun to Kedarkantha Trek |

देहरादून ➜ मसूरी ➜ केम्पटी फॉल ➜ यमुना पुल➜ नैनबाग ➜ डामटा ➜ बर्नीगाढ़ ➜ नौगॉव ➜ पुरोला ➜ मोरी ➜ नैटवाड़ ➜ सांकरी ➜पैदल ट्रेक केदारकांठा

देहरादून से केदारकांठा कैसे पहुंचे | How to reach Kedarkantha from Dehradun |

देहरादून से केदारकांठा पहुँचने के लिए सड़क मार्ग द्वारा सांकरी गाँव पहुंचा जाता है। सांकरी गाँव पहुंचने के लिए देहरादून से टैक्सी बुक कर पहुंचा जा सकता है। इसके साथ ही शेयर टैक्सी द्वारा देहरादून से पुरोला पहुंचा जा सकता है। देहरादून से पुरोला के लिए लोकल शेयर टैक्सी प्रिंस चौक से मिल जाती है। पुरोला से लोकल शेयर टैक्सी द्वारा सांकरी पहुंचा जाता है। पुरोला से सांकरी की सड़क मार्ग दूरी लगभग 55 किलोमीटर है जिसे तय करने में लगभग 90 मिनट लग जाते हैं।

पुरोला से मोरी होते हुए सांकरी पहुँचने का मार्ग बहुत ही लुभावने प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर है। लुभावनी घाटियों से होते हुए ये मार्ग मोरी स्थान के बाद टोंस नदी के किनारे होते हुए सांकरी पहुँचता है। सांकरी में सभी वाहनों की पार्किंग होती है और केदारकांठा ट्रेक के लिए पंजीकरण होता है।

देहरादून से केदारकांठा ट्रेक कर वापस देहरादून पहुंचने में 5 दिन का समय लगता है।

सांकरी से केदारकांठा कैसे पहुंचे | Sankri to Kedarkantha Trek distance and complete information |

केदारकांठा ट्रेक के लिए मोटर वाहन का अंतिम पड़ाव सांकरी गाँव है। सांकरी को केदारकांठा ट्रेक का बेस कैंप गाँव कहा जाता है।

dehradun to sankri kedarkantha trek distance map in hindi
देहरादून से केदारकांठा ट्रेक मैप

पहले दिन सांकरी से जुडा का तालाब का ट्रेक किया जाता है, जो कि लगभग 4 किलोमीटर का ट्रेक है। सामान्यता जुडा के ताल से सांकरी ट्रेक पर कम बर्फ मिलती है इसलिए 4 किलोमीटर का यह ट्रेक काफी आसानी से पूरा किया जा सकता है।

kedarkantha trek distance from dehradun in hindi
जुडा का तालाब

दूसरे दिन जुडा के तालाब से बेस कैम्प का ट्रेक किया जाता है। यह 2 किलोमीटर का बर्फीला ट्रेक है, जिसे तय करने में लगभग 2 घंटे लग जाते हैं।

kedarkantha trek distance from dehradun in hindi

तीसरे दिन बेस कैम्प से शिखर के लिए ट्रेक किया जाता है जो लगभग 3-4 किलोमीटर है। यह ट्रेक काफी ज्यादा बर्फीला होता है। इस ही दिन ट्रेक पूरा कर के वापस बेस कैम्प आ सकते हैं।

चौथे दिन बेस कैंप से वापस सांकरी गाँव पहुंचा जा सकता है।

केदारकांठा पहुँचने का सबसे अच्छा समय | Kedarkantha trek best time to visit |

केदारकांठा किसी भी मौसम में पहुंचा जा सकता है। बरसात के मौसम में पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन, पत्थर और पेड़ गिरना आदि होता रहता है इसलिए बरसात के मौसम में यहाँ पहुंचना काफी खतरनाक हो सकता है इसके साथ ही चोटियों पर बिजली गिरने जैसी समस्या आम है। केदारकांठा ट्रेक सर्दियों के लिए ही ट्रेकर्स के बीच प्रसिद्ध है। इसे उत्तराखंड का सबसे अधिक पसंदीदा विंटर ट्रेक भी कहा जाता है। इसलिए केदारकांठा ट्रेक करने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच है।

केदारकांठा का तापमान | Kedarkantha Temperature |

 SANKRI WEATHER

केदारकांठा ट्रेक के बारे में पूछे जाने वाले सवाल | Frequently asked questions about Kedarkantha Trek |

1: केदारकांठा ट्रेक कितना लम्बा है ?
Ans: केदारकांठा ट्रेक,  बेस कैंप सांकरी से केदारकांठा ट्रेक पीक तक लगभग 18 किलोमीटर लम्बा है।
2: केदारकांठा ट्रेक कहाँ है?
Ans: केदारकांठा ट्रेक उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र में है।
3: केदारकांठा ट्रेक कितना मुश्किल है?
Ans: केदारकांठा ट्रेक सामान्य से मध्यम वर्ग का ट्रेक है जिसे 10 से 60 वर्ष के इंसान कर सकते हैं।
4: केदारकांठा ट्रेक करने का सबसे अच्छा समय कौन सा है ?
Ans: केदारकांठा ट्रेक करने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच है।
5: देहरादून से केदारकांठा ट्रेक की दूरी को कितने दिन में किया जा सकता है।?
Ans: देहरादून से केदारकांठा ट्रेक की दूरी को 5 दिनों में किया जा सकता है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
 
पहाड़ीGlimpse के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular