दिल्ली से केदारनाथ की दूरी और सही रास्ता | Delhi to Kedarnath Distance and How to reach by best way in Hindi |

0
1732
delhi to kedarnath distance best way to reach

दिल्ली से केदारनाथ मंदिर यात्रा | Delhi to Kedarnath Distance and Travel Guide |

केदारनाथ मंदिर, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों में से एक है। केदारनाथ मंदिर, भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है। हर साल देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ मंदिर पहुँचते हैं। दिल्ली से केदारनाथ जाने यात्री सबसे पहले देहरादून या हरिद्वार या ऋषिकेश पहुँच सकते हैं। अधिकतर यात्री हरिद्वार और ऋषिकेश से ही केदारनाथ मंदिर यात्रा की शुरुआत करते हैं। दिल्ली से केदारनाथ की दूरी कैसे तय करते हैं, इस से जुडी हर तरह की जानकारी आपको आज यहाँ मिल जाएगी।

केदारनाथ मंदिर समुद्र तल से 3584 मीटर की ऊंचाई पर मन्दाकिनी नदी के किनारे स्थित है। केदारनाथ मंदिर तक सड़क मार्ग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। केदारनाथ मंदिर तक पहुँचने के लिए गौरीकुंड स्थान के बाद 18 किलोमीटर का पैदल ट्रेक करना होता है। केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंच केदार मंदिरों में से एक है। केदारनाथ मंदिर काफी ऊंचाई पर स्थित है जहां

ALSO READ केदारनाथ से बद्रीनाथ कैसे पहुंचे | Best Way to Reach Badrinath from Kedarnath

Delhi to kedarnath distance and how to reach

दिल्ली से केदारनाथ की दूरी | Delhi to Kedarnath Distance

दिल्ली से केदारनाथ की दूरी लगभग 466 किलोमीटर है। जिसमे गौरीकुंड के बाद 18 किलोमीटर का पैदल ट्रेक भी शामिल है। दिल्ली से गौरीकुंड की दूरी सड़क मार्ग द्वारा तय करने में लगभग 15-18 घंटे तक का समय लग जाता है। दिल्ली से आने वाले यात्री सबसे पहले हरिद्वार पहुँच सकते हैं। दिल्ली और हरिद्वार के बीच बस, रेल और हवाई मार्ग उपलब्ध हैं। हरिद्वार शहर पवित्र गंगा नदी के किनारे बसा हिन्दुओं का एक प्रमुख तीर्थस्थल है। हरिद्वार शहर, देश के अन्य प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग, रेलवे मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा है, इसलिए अधिकतर श्रद्धालु चार धाम यात्रा की शुरुआत हरिद्वार या ऋषिकेश से ही करते हैं।  

दिल्ली से केदारनाथ मंदिर जाने वाले यात्रियों के लिए, सड़क मार्ग, बस सेवा, टैक्सी सेवा बुकिंग और अन्य हर तरह की जानकारी यहाँ पर दी जाएगी।

delhi to kedarnath temple distance

केदारनाथ दूरी चार्ट | Kedarnath Distance chart from Major Cities |

दिल्ली से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Delhi : 466 Kms

देहरादून से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Dehradun : 268 Kms

हरिद्वार से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Haridwar : 247 Kms

ऋषिकेश से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Rishikesh : 232 Kms

बद्रीनाथ से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Kedarnath : 245 Kms

सोनप्रयाग से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Sonprayag : 23 Kms

मेरठ से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Meerut : 402 Kms

आगरा से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Agra : 656 Kms

अहमदाबाद से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Ahmedabad : 1406 Kms

कानपुर से केदारनाथ की दूरी | Kedarnath Distance from Kanpur : 936 Kms 

दिल्ली से केदारनाथ कैसे जाएं | How to reach Kedarnath from Delhi |

दिल्ली से केदारनाथ कैसे जाएं, इसके लिए यात्री को सबसे पहले यह तय करना होगा कि वो किस माध्यम से केदारनाथ पहुंचना चाहता है। दिल्ली से केदारनाथ जाने के लिए हवाई सेवा सबसे अच्छा विकल्प है। दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा जॉलीग्रांट हवाई अड्डा देहरादून पहुंचा जाता है इसके बाद सहस्त्रधारा देहरादून हेलिपैड से हेलीकाप्टर द्वारा फाटा हेलीपैड-केदारनाथ पहुंचा जा सकता है। 

केदारनाथ पहुँचने के लिए यात्रियों को दिल्ली से बस, टैक्सी, शेयर कैब आदि आसानी से मिल जाती है। हालाँकि टैक्सी बुक करवा कर केदारनाथ पहुंचना भी एक अच्छा विकल्प है। बस, टैक्सी आदि की जानकारी नीचे दी गयी है।

रेलवे मार्ग द्वारा दिल्ली से केदारनाथ कैसे जाएँ | How to reach Kedarnath distance from Delhi by train |

दिल्ली से केदारनाथ के बीच डायरेक्ट किसी भी प्रकार की रेलवे सुविधा उपलब्ध नहीं है। लेकिन दिल्ली से रेलवे मार्ग द्वारा केदारनाथ के निकटतम रेलवे स्टेशन देहरादून या हरिद्वार या ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचा जा सकता है। इसके बाद मात्र सड़क या हेलीकाप्टर द्वारा ही केदारनाथ पहुंचा जाता है।

kedarnath distance from delhi in hindi

हवाई मार्ग द्वारा दिल्ली से केदारनाथ कैसे जाएँ | How to reach Kedarnath from Delhi by air |

दिल्ली से केदारनाथ के बीच अभी किसी भी प्रकार की डायरेक्ट हवाई सुविधा उपलब्ध नहीं है। दिल्ली हवाई अड्डे से जॉलीग्रांट देहरादून हवाई अड्डे तक पहुंचा जा सकता है। सहस्त्रधारा देहरादून हेलिपैड से हेलीकाप्टर द्वारा आसानी से केदारनाथ के निकटतम हेलिपैड(फाटा, सिरसु, गुप्तकाशी) पहुंचा जा सकता है जहाँ से अन्य हेलीकाप्टर द्वारा केदारनाथ तक पहुंचा जाता है।

हेलीकाप्टर द्वारा दिल्ली से केदारनाथ कैसे जाएँ | How to reach Kedarnath from Delhi by Helicopter service booking |

देहरादून के सहस्त्रधारा हेलिपैड से केदारनाथ के लिए हेलीकाप्टर सुविधा मिल जाती है। हेलीकाप्टर बुकिंग आसानी से ऑनलाइन की जा सकती है। 

******यात्री कृपया ध्यान दें कि किसी भी तरह की ऑनलाइन बुकिंग्स सरकारी पोर्टल पर ही करें। अन्य किसी के झांसे में न आएं।******

For Online Bookings Of Helicopter Service, CLICK HERE

सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली से केदारनाथ कैसे जाएँ | How to reach Kedarnath distance from Delhi by road |

दिल्ली से केदारनाथ की दूरी 466 किलोमीटर है। दिल्ली से केदारनाथ की दूरी को अगर आप सड़क मार्ग द्वारा पूरा करना चाहते हैं तो दिल्ली से हर तरह के विकल्प जैसे बस, टैक्सी, शेयर कैब आदि उपलब्ध हैं। दिल्ली से केदारनाथ के बीच सड़क मार्ग दिल्ली से गौरीकुंड तक है। सड़क मार्ग अच्छा है हालांकि उत्तराखंड के सड़क मार्ग पहाड़ी हैं इसलिए यात्रियों को सावधानी पूर्वक चलना चाहिए।

केदारनाथ मंदिर, रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। केदारनाथ मार्ग पर सोनप्रयाग-गौरीकुंड तक सड़क मार्ग है। बाहरी वाहनों द्वारा सोनप्रयाग तक पहुंचा जाता है। सोनप्रयाग में राज्य की सबसे बड़ी पार्किंग है जहाँ सभी तरह के वाहन पार्क किये जाते हैं। इसके बाद लोकल टैक्सी की सहायता से 5-6 किलोमीटर आगे गौरीकुंड पहुंचा जाता है। गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए पैदल ट्रेक शुरू होता है। 

दिल्ली से केदारनाथ रोड मैप | Delhi to Kedarnath road distance map |

दिल्ली से केदारनाथ मंदिर पहुंचने के लिए सबसे पहले हरिद्वार पहुँचा जा सकता है। हरिद्वार से केदारनाथ मंदिर तक का मैप नीचे दिया गया है।

how to reach kedarnath distance from delhi in hindi

दिल्ली से हरिद्वार/ऋषिकेश तक का सड़क मार्ग मैदानी है। जबकि ऋषिकेश के बाद पहाड़ी सड़क मार्ग शुरू होता है जो गौरीकुंड पहुंचने के साथ ही थोड़ा मुश्किल होता जाता है।

हरिद्वार से केदारनाथ पहुंचने के लिए विस्तृत जानकारी यहाँ देखें।

ALSO MUST READ गरतांग गली उत्तरकाशी उत्तराखंड | Gartangali Bridge Uttarkashi Uttarakhand Travel Guide Hindi | 

 दिल्ली से केदारनाथ की बस | Delhi to Kedarnath distance and bus services booking |

दिल्ली से केदारनाथ के लिए डायरेक्ट बस सुविधा उपलब्ध नही है। लेकिन दिल्ली बस स्टेशन से हरिद्वार, देहरादून के लिए काफी सारी बसें हर दिन जाती हैं। दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से हर दिन पर्याप्त संख्या में रोड वेज़ बसें देहरादून, हरिद्वार के लिए उपलब्ध रहती हैं।

पहले देहरादून या ऋषिकेश या हरिद्वार तक पहुंचा जा सकता है। हरिद्वार बस स्टेशन से गौरीकुंड के लिए बसें उपलब्ध रहती है। हरिद्वार और ऋषिकेश से गौरीकुंड के लिए हिमगिरि और GMOU बस सुविधा उपलब्ध हैं। अधिकतर बसें सुबहः 4 से 5 बजे के आसपास उपलब्ध होती हैं। बस का किराया सामान्यता 500 रुपये से 800 रुपये तक होता है।

Click here to book bus tickets for Kedarnath from Haridwar 

दिल्ली से केदारनाथ की टैक्सी | Delhi to Kedarnath distance and taxi services booking |

दिल्ली से केदारनाथ के लिए टैक्सी से जाना एक अच्छा विकल्प है। दिल्ली से आसानी से टैक्सियां मिल जाती है। दिल्ली से टैक्सी बुकिंग कर सोनप्रयाग तक पहुंचा जाता है। सोनप्रयाग में सभी बाहरी वहां पार्क किये जाते हैं। यात्री दिल्ली से हरिद्वार तक सार्वजनिक बस द्वारा पहुंच सकते हैं। हरिद्वार से सोनप्रयाग टैक्सी की बुकिंग 3000 रुपये से 9000 रुपये तक मिल जाती है।

इसके अलावा शेयर टैक्सी द्वारा भी सोनप्रयाग पहुंचा जा सकता है। ***********यात्रा सीजन में वाहनों का किराया अलग भी हो सकता है।************

दिल्ली से केदारनाथ के बीच प्रमुख स्थान | Major destinations between Delhi to Kedarnath distance route |

दिल्ली ➜ गाजियाबाद मेरठ➜ रुड़की ➜ हरिद्वार ➜ ऋषिकेश तपोवन  शिवपुरी तीन धारा देवप्रयाग श्रीनगर ➜ धारीदेवी मंदिर अगस्त्यमुनि➜कुंड➜ गुप्तकाशी➜सोनप्रयाग➜ गौरीकुंड18 किलोमीटर ट्रेक के बाद केदारनाथ

***यात्री कृपया ध्यान दें कि ऊपर बताए गए सभी स्थान पहाड़ी हैं और ऐसे स्थान आमतौर पर ठंडे रहते हैं तो कृपया पूरी तैयारी के साथ ही ऐसे स्थानों पर पहुंचे। इसके साथ ही कोशिश करें कि बरसात में पहाड़ी पर्यटक स्थानों पर घूमने न जाएं क्योंकि बरसात के मौसम में पहाड़ी सड़कें आमतौर पर खतरनाक हो जाया करती है। साथ ही सुंदरता का पूरा लुफ्त उठाएं लेकिन कृपया गंदगी न करें और स्थानीय लोगों की निजता का ध्यान रखें।***

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

पहाड़ीGlimpse के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।