Homeपहाड़ी पर्यटक स्थानगंगोत्री मंदिर यात्रा | How to Reach Gangotri Temple from Dehradun |...

गंगोत्री मंदिर यात्रा | How to Reach Gangotri Temple from Dehradun | Gangotri Temple Yatra in Hindi |

गंगोत्री मंदिर यात्रा | Dehradun to Gangotri Distance and Travel Guide in Hindi |

how to reach gangotri from dehradun in hindi

गंगोत्री मंदिर, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित हिंदुओं के प्रसिद्ध चार धाम मंदिरों में से एक है। समुद्र तल से 3,038 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गंगोत्री मंदिर के आगे गोमुख स्थान है। गोमुख के लिए गंगोत्री से 19 किलोमीटर का पैदल ट्रेक है। गोमुख पवित्र गंगा नदी का उद्गम स्थान है। गंगोत्री का नाम देवी गंगा को समर्पित है।  गोमुख से निकलने पर नदी को भागीरथी कहा जाता है। भागीरथी नदी देवप्रयाग स्थान पर अलकनंदा नदी से मिलने के बाद गंगा कहलाती है। चारों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ गंगोत्री मंदिर भारत-चीन सीमा के निकट स्थित है। खूबसूरत वादियों के बीच आसमान चूमते पर्वतों की तलहटी में भागीरथी नदी के किनारे बसा गंगोत्री मंदिर पर्यटकों को एक अद्भुत शांति प्रदान करता है। चार धाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री मंदिर के दर्शन के बाद श्रद्धालु गंगोत्री पहुंचते हैं।

MUST READ चार धाम यात्रा के बारे में पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

dehradun to gangotri temple distance in hindi
भागीरथी नदी गंगोत्री

गंगोत्री मंदिर कपाट खुलने की तिथि 2022 | Kapat Openning dates of Gangotri Chardham Yatra for 2022 |

3rd May 2022 सुबह 11:15 मिनट

गंगोत्री मंदिर कपाट बंद होने की तिथि 2022 | Kapat Closing dates of Gangotri Chardham Yatra for 2022 |

दीवाली के अगले दिन

गंगोत्री मंदिर का इतिहास | History of Gangotri Temple in Hindi |

गंगोत्री मंदिर का इतिहास गंगा नदी के भागीरथी रूप में उद्गम होने से है। गंगा नदी को भारत की सबसे पवित्र नदी माना जाता है। देश विदेश से हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा नदी में डुबकी लगाने पहुंचते हैं.

पौराणिक कथाओं के अनुसार राजा भगीरथ ने अपने पूर्वजों के पाप मिटाने के लिए भगवान शिव की कड़ी तपस्या की। जिसके फलस्वरूप भगवान शिव ने अपनी जटा के कुछ बाल खोलकर भागीरथी नदी को धरती पर उतारा। जिस जगह पर भगीरथ ने तपस्या की थी उस जगह पर रखे शिलाखंड को पूजा जाता है। 18वीं सदी के दौरान गोरखा कमांडर अमर सिंह थापा द्वारा करवाया गया। वर्तमान गंगोत्री मंदिर का पुननिर्माण जयपुर के राजघराने द्वारा किया गया था।
how to reach gangotri from dehradun in hindi
गोमुख

गंगोत्री की प्रमुख शहरों से दूरी चार्ट | Gangotri Distance Chart from Major Cities |

  • देहरादून से गंगोत्री | Dehradun to Gangotri distance by road : 240 किलोमीटर
  • ऋषिकेश से गंगोत्री | Rishikesh to Gangotri distance by road : 267 किलोमीटर
  • हरिद्वार से गंगोत्री | Haridwar to Gangotri distance by road : 286 किलोमीटर

MUST READ हरिद्वार से गंगोत्री मंदिर की दूरी और जाने का सही रास्ता | Haridwar to Gangotri Distance and Best way to reach in Hindi |

  • यमुनोत्री से गंगोत्री | Yamunotri to Gangotri distance by riad : 230 किलोमीटर 
gangotri to yamunotri distance in hindi

Must Read यमुनोत्री से गंगोत्री कैसे जाएं। CLICK HERE

  • लखनऊ से गंगोत्री | Lucknow to Gangotri distance by road : 1004 किलोमीटर
  • दिल्ली से गंगोत्री | Delhi to Gangotri distance by road : 527 किलोमीटर
  • कानपुर से गंगोत्री | Kanpur to Gangotri distance by road : 946 किलोमीटर
  • गाजियाबाद से गंगोत्री | Gaziyabad to Gangotri distance by road : 475 किलोमीटर
  • मेरठ से गंगोत्री | Meerut to Gangotri distance by road : 425 किलोमीटर
  • शिमला से गंगोत्री | Shimla to Gangotri distance by road : 395 किलोमीटर
  • चंडीगड़ से गंगोत्री | Chandigarh to Gangotri distance by road : 405 किलोमीटर
  • इलाहाबाद से गंगोत्री | Allahabad to Gangotri distance by road : 1192 किलोमीटर
  • जयपुर से गंगोत्री | Jaipur to Gangotri distance by road : 770 किलोमीटर
  • इंदौर से गंगोत्री | Indore to Gangotri distance by road : 1316 किलोमीटर
  • नागपुर से गंगोत्री | Nagpur to Gangotri distance by road : 1530 किलोमीटर
  • मुम्बई से गंगोत्री | Mumbai to Gangotri distance by road : 1899 किलोमीटर
  • पटना से गंगोत्री | Patna to Gangotri distance by road : 1502 किलोमीटर
  • कोलकाता से गंगोत्री | Kolkata to Gangotri distance by road : 2008 किलोमीटर

गंगोत्री मंदिर कैसे पहुंचे | How to reach Gangotri Temple from Dehradun |

how to reach gangotri from dehradun rishikesh in hindi

गंगोत्री मंदिर उत्तरकाशी जिले में स्थित है। उत्तरकाशी से गंगोत्री की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है जिसे तय करने में लगभग 3 से 4 घंटे लग जाते हैं। सड़क पहाड़ी रास्तों से होते हुए जाता है।

बाहरी शहरों से गंगोत्री पहुंचने के लिए देहरादून से या ऋषिकेश से आया जा सकता है। देहरादून से गंगोत्री आने के लिए मसूरी-सुवाखोली मार्ग द्वारा पहुंचा जाता है। जबकि ऋषिकेश से गंगोत्री पहुंचने के लिए नरेंद्रनगर-चम्बा मार्ग द्वारा पहुंचा जाता है। दोनों ही मार्ग चिन्यालीसौड़ स्थान पर मिल जाते हैं। चिन्यालीसौड़ से गंगोत्री की दूरी 132 किलोमीटर है।

रेल द्वारा गंगोत्री मंदिर कैसे पहुंचे | How to reach Gangotri Temple by train |

गंगोत्री पहुंचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन देहरादून रेलवे स्टेशन है। इसके अतिरिक्त ऋषिकेश रेलवे स्टेशन भी है। दोनों ही रेलवे स्टेशन देश के अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशन से अच्छी तरह जुड़ें हैं। देहरादून या ऋषिकेश पहुंचने के बाद सड़क मार्ग द्वारा ही गंगोत्री पहुंचा जा सकता है।

हवाई मार्ग द्वारा गंगोत्री मंदिर कैसे पहुंचे | How to reach Gangotri Temple by air |

गंगोत्री पहुंचने के लिए निकटतम एयरपोर्ट देहरादून का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट है। जॉलीग्रांट देहरादून पहुंचने के बाद सड़क मार्ग द्वारा ही गंगोत्री पहुंचा जा सकता है। हालांकि सहत्रधारा हेलिपैड से चिन्यालीसौड़ तक हेलीकॉप्टर सुविधा भी मिल सकती है।

how to reach gangotri from jollygrant dehradun in hindi

MUST READ गंगोत्री से यमुनोत्री की दूरी और जाने का सही रास्ता | Best Way To Reach Yamunotri From Gangotri

सड़क मार्ग द्वारा गंगोत्री मंदिर कैसे पहुंचे | Rishikesh, Dehradun to Gangotri by road |

गंगोत्री की यात्रा देहरादून और ऋषिकेश दोनों जगह से शुरू होती है।

देहरादून से गंगोत्री कैसे पहुंचे | How to reach Gangotri Temple from Dehradun |

dehradun to gangotri distance in hindi

देहरादून से गंगोत्री की दूरी लगभग 240 किलोमीटर है। इस दूरी को लगभग 8-9 घन्टे में पूरा किया जा सकता है। देहरादून से उत्तरकाशी की दूरी 140 किलोमीटर है। यह मार्ग अधिकतर जगह सिंगल लेन है। उत्तरकाशी से गंगोत्री 100 किलोमीटर दूर है। देहरादून और उत्तरकाशी से गंगोत्री के लिए पर्याप्त गाड़ियां, बस, टैक्सी मिल जाती है।

देहरादून से गंगोत्री मार्ग पर प्रमुख स्थान | Major destinations on Dehradun to Gangotri distance route |

देहरादून ➜मसूरी(से पहले) ➜सुवाखोली(बांया मार्ग )➜रौतु की वेली➜ चिन्यालीसौड़ ➜धरासू➜ मातली ➜ज्ञानसू ➜उत्तरकाशी ➜गंगोरी ➜मनेरी➜ भटवाड़ी ➜गंगनानी ➜सुखी टॉप➜झाल➜हरसिल ➜लंका पुल ➜भैरों घाटी ➜गंगोत्री

ऋषिकेश से गंगोत्री मंदिर कैसे पहुंचे | How to reach Gangotri temple from Rishikesh |

ऋषिकेश से गंगोत्री की दूरी लगभग 267 किलोमीटर है। इस दूरी को लगभग 9 घन्टे में पूरा किया जा सकता है। ऋषिकेश से उत्तरकाशी की दूरी 167 किलोमीटर है। यह मार्ग काफी अच्छा लेकिन लंबा है। ऋषिकेश और उत्तरकाशी से गंगोत्री के लिए पर्याप्त गाड़ियां, टैक्सी, बस मिल जाती है।

MUST READ ऋषिकेश से गंगोत्री मंदिर की दूरी और जाने का सही रास्ता | Rishikesh to Gangotri Distance and Best way to reach in Hindi |

ऋषिकेश से गंगोत्री मार्ग पर प्रमुख स्थान | Major destinations on Rishikesh to Gangotri distance route |

ऋषिकेश ➜नरेंद्र नगर ➜आगरा खाल ➜चंबा➜ कंडी खाल ➜चिन्यालीसौड़➜ धरासू ➜मातली ➜ज्ञानसू ➜उत्तरकाशी ➜गंगोरी ➜मनेरी ➜भटवाड़ी ➜गंगनानी ➜सुखी टॉप➜झाल➜हरसिल ➜लंका पुल ➜भैरों घाटी ➜गंगोत्री

गंगोत्री पहुंचने का सबसे अच्छा समय | Best time to reach Gangotri temple from Dehradun |

dehradun to gangotri distance in hindi
हरसिल, गंगोत्री

गंगोत्री पहुंचने का सबसे अच्छा समय चार धाम यात्रा के दौरान अप्रैल-मई से अक्टूबर-नवंबर माह तक का है। इस बीच गंगोत्री मंदिर के कपाट खुले होते हैं और मंदिर के अंदर प्रवेश कर दर्शन किये जा सकते हैं। सर्दियों के दौरान भारी बर्फवारी की वजह से गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं। गंगा मैया की डोली को शीतकालीन प्रवास के दौरान मुखवा गांव के मंदिर में लाया जाता है। बरसात के मौसम में पहाड़ी सड़कों पर जाना खतरनाक हो सकता है क्योंकि भूस्खलन, खराब सड़कों जैसी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। सर्दियों में बर्फवारी के दौरान भारी बर्फ से सड़कों पर आवाजाही बंद हो जाती है।

गंगोत्री का मौसम | Gangotri weather |

how to reach gangotri from dehradun in hindi

गंगोत्री का मौसम सामान्यता ठंडा बना रहता है। सर्दियों में भारी बर्फवारी होती है जिससे तापमान काफी गिर जाता है। गंगोत्री पहुंचने वाले पर्यटकों को हर मौसम में उचित ठंड से बचने के कपड़े साथ रखने चाहिए।

गंगोत्री का तापमान | Gangotri temperature today |

GANGOTRI WEATHER

गंगोत्री के आसपास घूमने के स्थान | Places to visit near Gangotri |

  • हरसिल | Harsil on Dehradun to Gangotri Distance Route  |

MUST READ About How to reach Harsil. Read more…

  • गरतांग गली ब्रिज ट्रेक | Gartang gali Bridge Trek on Dehradun to Gangotri Distance Route |

MUST READ About How to reach Gartang Gali. Read more…

  • दयारा बुग्याल | Dayara Bugyal on Dehradun to Gangotri Distance Route |

MUST READ About How to reach Dayara Bugyal Trek

  • गोमुख | Gomukh Trek from Gangotri |

    गंगोत्री से आगे 19 किलोमीटर का पैदल ट्रेक कर गोमुख पहुंचा जा सकता है। यह ट्रेक काफी मुश्किल हो सकता है। यहाँ जाने के लिए गंगोत्री से परमिशन लेनी पड़ती है।  बर्फवारी के दौरान यह ट्रेक पर्यटकों के लिए बंद रहता है।

    how to reach gangotri from dehradun n hindi
    gomukh gangotri trek from dehradun in hindi
    dehradun to gangotri temple distance in hindi
    गोमुख
  • क्यारकोटी ट्रेक | Kyarkoti trek on the way Dehradun to Gangotri |

  • सात ताल ट्रेक  | Saat taal trek on the way Dehradun to Gangotri |

  • गंगा माता मंदिर मुखवा गांव | Mukhwa Village on the way Dehradun to Gangotri |

    dehradun to gangotri temple distance in hindi
    dehradun to gangotri temple distance by road in hindi

    गंगोत्री के कपाट बंद होने के बाद गंगा माता की डोली का शीतकालीन प्रवास मुखवा के मंदिर में होता है।

  • भैरों घाटी मंदिर | Bharon ghati temple on the way Dehradun to Gangotri |

  • नेलांग वैली | Nelong Valley on the way to Dehradun to Gangotri Distance Route |

dehradun to gangotri temple distance in hindi

MUST READ  About How to reach Nelong Valley. Read more…

****कृपया पर्यटक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं। साथ ही स्थानीय लोगों की निजता का ध्यान रखें।****

 

महासू देवता मंदिर हनोल | Mahasu Devta Temple Hanol Complete Travel Guide In Hindi |

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular