Homeपहाड़ी पर्यटक स्थानरांसी स्टेडियम पौड़ी गढ़वाल | एशिया का दूसरा सबसे ऊँचा स्टेडियम |...

रांसी स्टेडियम पौड़ी गढ़वाल | एशिया का दूसरा सबसे ऊँचा स्टेडियम | How to reach Ransi Stadium Pauri Garhwal In Hindi |

रांसी स्टेडियम का वर्णन | Ransi Stadium Asia’s highest in Hindi |

रांसी स्टेडियम उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित है और यह पौड़ी स्थान से लगभग 2.5 किलोमीटर की दूरी पर खूबसूरत घनी पहाड़ियों के बीच है। स्टेडियम को शहीद राइफलमैन जसवंत सिंह (महावीर चक्र) स्टेडियम नाम से जाना जाता है। स्टेडियम का स्थान पौड़ी के सबसे ऊँचे स्थानों में से एक है। रांसी स्टेडियम समुद्र तल से 7000 फिट की ऊंचाई पर स्थित है। यह स्टेडियम पौड़ी के प्रसिद्ध कण्डोलिया महाराज मंदिर से लगभग लगभग 1.2 किलोमीटर दूर है। यहाँ पर कई तरह की राज्य और जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओ का आयोजन होता रहता है। इसके साथ ही इस स्टेडियम में काफी सारे सुधार किये जा रहे हैं जिससे कि यह एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के मानकों को जल्द ही पूरा करे।
ransi stadium pauri uttarakhand in hindi
रांसी स्टेडियम मुख्य द्वार

रांसी स्टेडियम के आकर्षक तथ्य | Ransi Stadium Amazing Facts|

ransi stadium height pauri uttarakhand in hindi

समुद्र तल से 7000 फिट(लगभग 2130 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित रांसी का स्टेडियम एशिया का दूसरा सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित स्टेडियम है। रांसी का स्टेडियम पहाड़ तथा देवदार, ओक-पाइन पेड़ों के बीच स्थित है और यहाँ से सुन्दर हिमालयी चोटियों का दृश्य भी देखा जा सकता है। कई पर्यटक यहाँ ट्रैकिंग तथा जंगल सफारी का आनंद लेने भी पहुँचते रहते हैं।

ransi stadium pauri uttarakhand in hindi
रांसी स्टेडियम से हिमालय चोटियों का नजारा

रांसी स्टेडियम का इतिहास | Ransi Stadium History |

history of ransi stadium pauri uttarakhand in hindi

 रांसी स्टेडियम की नींव साल 1974 में उत्तरप्रदेश राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री एच एन बहुगुणा ने रखी थी। एच एन बहुगुणा उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री रह चुके विजय बहुगुणा के स्वर्गीय पिता हैं। उस समय स्टेडियम के निर्माण कार्य में 12 लाख रुपये की लागत आयी थी। स्टेडियम में कई तरह की  जिला, राज्य व राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओ का आयोजन होता रहा था लेकिन उत्तरप्रदेश राज्य सरकार द्वारा बाद में जमीनी स्तर पर सही से काम ना होने पर स्टेडियम को अपनी खाश पहचान नहीं मिल पायी। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद मुख्यमंत्री बी सी खंडूरी(जो कि एच एन बहुगुणा के भतीजे भी हैं) द्वारा रांसी स्टेडियम को काफी आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी। आज भी स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर लाने के लिए काम किये जा रहे हैं।

ransi stadium height history hindi

कैसे पहुंचे रांसी स्टेडियम? How To Reach Ransi Stadium Pauri Uttarakhand?

 रांसी स्टेडियम पहुँचने के लिए डायरेक्ट हवाई और रेलवे सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है। हालाँकि बाहरी राज्य से आने वाले पर्यटक फ्लाइट और रेल से निकटतम स्थानों तक पहुँच सकते हैं। जिसके बाद सड़क मार्ग द्वारा रांसी स्टेडियम पहुँच सकते हैं।  
 

सड़क मार्ग द्वारा रांसी स्टेडियम | How to reach Ransi Stadium Pauri by road |

रांसी स्टेडियम पहुँचने के लिए सबसे पहले पौड़ी स्थान पहुंचना होता है। राज्य की राजधानी देहरादून से स्थान पौड़ी की न्यूनतम दूरी लगभग 155 किलोमीटर है जिसको तय करने में लगभग 5 घंटे का समय लगता है। इसके बाद पौड़ी बस अड्डे से रांसी स्टेडियम की मोटरमार्ग दूरी 2.9 किलोमीटर है। जहाँ के लिए मोटर वाहन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। यह दूरी पैदल भी पूरी की जा सकती है । कण्डोलिया महाराज मंदिर तक भी इसी मार्ग से पहुंचा जाता है।
how to reach ransi stadium pauri uttarakhand in hindi

हवाई मार्ग द्वारा रांसी स्टेडियम | How to reach Ransi Stadium Pauri by flight |

हवाई मार्ग द्वारा रांसी का स्टेडियम पहुँचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा देहरादून का जॉलीग्रांट हवाई अड्डा है जहाँ से स्टेडियम की मोटरमार्ग दूरी लगभग 132 किलोमीटर है।

रेल मार्ग द्वारा रांसी स्टेडियम | How to reach Ransi Stadium Pauri by train |

रेल मार्ग द्वारा पहुँचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश रेलवे स्टेशन है जहाँ से रांसी का स्टेडियम लगभग 115 किलोमीटर है।
ऋषिकेश रेलवे स्टेशन सभी प्रमुख रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ है।

ALSO SEE धारीदेवी मंदिर श्रीनगर गढ़वाल के रहस्यमय तथ्य | Dhari Devi Temple Mystery in Hindi |

रांसी स्टेडियम स्थान का मौसम | Ransi Stadium Pauri Weather |

weather of ransi stadium pauri uttarakhand in hindi
जंगल के बीच रांसी स्टेडियम पौड़ी
अधिक ऊंचाई पर स्थित होने के कारण और चारों तरफ से चीड़-देवदार के जंगलों से घिरे होने के कारण रांसी स्टेडियम के आसपास का तापमान प्राय ठंडा रहता है। गर्मियों में जहाँ यह तापमान सुहावना लगता है, वहीँ सर्दियों में यहाँ कड़ाके की ठण्ड का अनुभव होता है। सर्दियों में यहाँ बर्फवारी भी होती है।
weather of ransi stadium pauri uttarakhand in hindi
रांसी में बर्फवारी

रांसी स्टेडियम स्थान का तापमान | Ransi Stadium Pauri Uttarakhand Temperature |

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें.
RELATED ARTICLES

3 COMMENTS

- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular