हेमकुंड साहिब यात्रा उत्तराखंड | Rishikesh to Hemkund Sahib Distance and How to reach guide in Hindi |

0
1676

 ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब यात्रा उत्तराखंड | Rishikesh to Hemkund Sahib Distance and How to reach |

rishikesh to hemkund distance, bus, taxi, road map hotels

 श्री हेमकुंड साहिब, सिख तीर्थयात्रा का एक प्रमुख तीर्थस्थल है जो उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। हर साल हजारों की संख्या में सिख भाई-बहनें और पर्यटक हेमकुंड साहिब पहुँचते हैं। लगभग 15000 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब में अक्टूबर से अप्रैल माह तक खूब बर्फ पड़ती है। अति दुर्गम क्षेत्र में स्थित हेमकुंड को सिखों के दशवें गुरु गोविन्द सिंह की तपस्थली कहा जाता है। हेमकुंड साहिब को सिखों की सबसे कठिन तीर्थयात्रा माना  जाता है। यहाँ हेमकुंड यानि, बर्फ के पानी का कुंड है और माना जाता है कि इस कुंड के पास गुरु गोविन्द सिंह ने सालों तक महाकाल की आराधना की थी।

ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब के लिए सड़क मार्ग का अंतिम पड़ाव गोविंदघाट शहर के पास पुलना गाँव है। हेमकुंड के लिए घांघरिया से ट्रेक करने के बाद वापस घांघरिया पहुंचना जरूरी है। घांघरिया को गोविंदधाम नाम से भी जाना जाता है। हेमकुंड में रात्रि विश्राम की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब कैसे पहुंचे इसकी हर तरह की जानकारी नीचे इस आर्टिकल में दी जाएगी।

rishikesh dehradun to hemkund distancehttps://amzn.to/3Rx5Isq

हेमकुंड साहिब 2022 यात्रा कपाट खुलने की तिथि | Hemkund Sahib Yatra 2022 portal openning date |

22 मई 2022

हेमकुंड साहिब 2022 यात्रा कपाट बंद होने की तिथि | Hemkund Sahib Yatra 2022 portal openning date |

10 अक्टूबर 2022

ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब की दूरी | Rishikesh to Hemkund Sahib distance |

rishikesh to hemkund sahib distance
Picture from euttaranchal.com

 ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब की दूरी लगभग 290 किलोमीटर है जिसमे पुलना गाँव के बाद लगभग 15 किलोमीटर का पैदल ट्रेक भी शामिल है। ऋषिकेश से जोशीमठ की दूरी लगभग 251 किलोमीटर है। जोशीमठ से गोविंदघाट की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है। गोविंदघाट से पुलना गाँव 4 किलोमीटर दूर है। जोशीमठ से पुलना गाँव का सफर शेयर टैक्सी द्वारा तय किया जा सकता है। पुलना गाँव से पैदल ट्रेक शुरू होता है। लगभग 10 किलोमीटर का सामान्य पैदल ट्रेक कर घांघरिया पहुंचा जाता है। घांघरिया से 5-6 किलोमीटर का माध्यम कठिन ट्रेक हेमकुंड साहिब पहुंचता है।

rishikesh to hemkund sahib distance and travel guide in hindi
लोकपाल लक्ष्मण मंदिर झील हेमकुंड

हेमकुंड साहिब दूरी चार्ट | Hemkund Sahib distance chart |

ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब की दूरी | Rishikesh to Hemkund Sahib distance : 290 किलोमीटर

हरिद्वार से हेमकुंड साहिब की दूरी | Haridwar to Hemkund Sahib distance : 315 किलोमीटर

देहरादून से हेमकुंड साहिब की दूरी | Dehradun to Hemkund Sahib distance : 325 किलोमीटर

जोशीमठ से हेमकुंड साहिब की दूरी | Joshimath to Hemkund Sahib distance : 40 किलोमीटर

बद्रीनाथ से हेमकुंड साहिब की दूरी | Badrinath to Hemkund Sahib distance : 85 किलोमीटर

केदारनाथ से हेमकुंड साहिब की दूरी | Kedarnath to Hemkund Sahib distance : 248 किलोमीटर

पुलना से हेमकुंड साहिब की दूरी | Pulna to Hemkund Sahib distance : 15-16 किलोमीटर पैदल

घांघरिया से हेमकुंड साहिब की दूरी | Ghangaria to Hemkund Sahib distance : 6 किलोमीटर

गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब की दूरी | Govindghat to Hemkund Sahib distance : 20 किलोमीटर

दिल्ली से हेमकुंड साहिब की दूरी | Delhi to Hemkund Sahib distance : 550 किलोमीटर

चंडीगढ़ से हेमकुंड साहिब की दूरी | Chandigarh to Hemkund Sahib distance : 495 किलोमीटर

लुधियाना से हेमकुंड साहिब की दूरी | Ludhiana to Hemkund Sahib distance : 635 किलोमीटर

जालंधर से हेमकुंड साहिब की दूरी | Jalandhar to Hemkund Sahib distance : 650 किलोमीटर

rishikesh to ghangharia and hemund trek distance
घांघरिया

READ दिल्ली से केदारनाथ पहुंचने का सही तरीका | Best way to reach Kedarnath from Delhi

हेमकुंड साहिब पंजीकरण | Hemkund Sahib yatra registration |

हेमकुंड साहिब यात्रा का रजिस्ट्रेशन ऋषिकेश गुरुद्वारा में करवाया जा सकता है।  यहाँ पंजीकरण मुफ्त में किया जाता है। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य है। इसके अलावा पुलना गांव में भी पंजीकरण बूथ बना है। हेमकुंड यात्रा के लिए जत्था ऋषिकेश गुरुद्वारा से ही रवाना होता है।

हेमकुंड साहिब कैसे पहुंचे | How to reach Hemkund Sahib |

हेमकुंड साहिब पहुँचने के लिए यात्रियों को सबसे पहले ये तय करना होगा कि वे किस माध्यम से यहाँ पहुंचना चाहते हैं। हवाई और रेलवे मार्ग द्वारा मात्र ऋषिकेश तक पहुंचा जा सकता है इसके बाद सड़क मार्ग द्वारा पुलना गाँव पहुंचना होता है। पुलना गांव के बाद पैदल ट्रेक द्वारा घांघरिया और हेमकुंड पहुंचा जाता है। इसके साथ ही हेलीकाप्टर द्वारा देहरादून से डायरेक्ट घांघरिया हेलीपैड पहुंचा जा सकता है।

how to reach hemkund sahib travel guide from rishikesh

रेलवे मार्ग द्वारा हेमकुंड साहिब कैसे पहुंचे | How to reach Hemkund Sahib by train |

रेलवे मार्ग द्वारा हेमकुंड साहिब पहुँचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश है। ऋषिकेश से हेमकुंड की दूरी लगभग 290 किलोमीटर है। 

हवाई मार्ग द्वारा हेमकुंड साहिब कैसे पहुंचे | How to reach Hemkund Sahib by flight |

हवाई मार्ग द्वारा हेमकुंड साहिब पहुँचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा देहरादून का जॉलीग्रांट हवाई अड्डा है। जॉलीग्रांट से से हेमकुंड की दूरी लगभग 310 किलोमीटर है।

सड़क मार्ग द्वारा हेमकुंड साहिब कैसे पहुंचे | How to reach Hemkund Sahib by road |

हेमकुंड साहिब के लिए सड़क मार्ग का अंतिम पड़ाव गोविंदघाट का पुलना गाँव है। पुलना के बाद 25 किलोमीटर पैदल ट्रेक कर हेमकुंड पहुंचा जाता है।

हेलीकाप्टर द्वारा हेमकुंड साहिब कैसे पहुंचे | How to reach Hemkund Sahib by Helicopter |

rishikesh to hemkund distance by helicopter
गोविंदघाट हेलिपैड
हेलीकाप्टर द्वारा हेमकुंड पहुँचने के लिए निकटतम हेलिपैड घांघरिया में है। घांघरिया के बाद 15 किलोमीटर का पैदल ट्रेक कर हेमकुंड साहिब पहुंचा जा सकता है। देहरादून के सहस्त्रधारा हेलिपैड से घांघरिया हेलिपैड के लिए हेलीकाप्टर सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही केदारनाथ के सिरसु हैलीपैड, गुप्तकाशी हेलिपैड और फाटा हेलीपैड से भी गोविंदघाट और घांघरिया हेलिपैड के लिए हेलीकाप्टर सुविधा उपलब्ध है। साथ ही बद्रीनाथ से भी गोविंदघाट और घांघरिया(गोविंदधाम) हेलिपैड के लिए हेलीकाप्टर सुविधा उपलब्ध है। हेलीकाप्टर बुकिंग आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा सकती है।

ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब कैसे पहुंचे | How to reach Hemkund Sahib from Rishikesh |

ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब पहुँचने के लिए बस, टैक्सी बुकिंग, शेयर टैक्सी और हेलीकाप्टर द्वारा पहुंचा जा सकता है। ऋषिकेश सब स्टैंड और नटराज चौक से बस और टैक्सी सुविधा मिल जाती है।

बस द्वारा हेमकुंड कैसे पहुंचे | Rishikesh to Hemkund by bus |

ऋषिकेश से हेमकुंड पहुँचने के लिए बस सुविधा जोशीमठ तक उपलब्ध है। ऋषिकेश से जोशीमठ के लिए हर दिन सरकारी रोडवेज़ बसें और कुछ निजी बसें भी उपलब्ध होती हैं। अधिकतर बसें सुबह के समय ही उपलब्ध हैं। जोशीमठ के बाद लोकल शेयर टैक्सी द्वारा गोविंदघाट और पुलना गांव पहुंचा जाता है। पुलना गाँव के बाद पैदल ट्रेक शुरू होता है।

बस द्वारा ऋषिकेश से जोशीमठ का किराया | Bus seat price from Rishikesh to Joshimath :

लगभग 500-700 रूपए

टैक्सी द्वारा हेमकुंड कैसे पहुंचे | Rishikesh to Hemkund by taxi |

ऋषिकेश से हेमकुंड पहुंचने के लिए यात्री टैक्सी बुक करवा कर जोशीमठ पहुँच सकते हैं। ऋषिकेश बस स्टैंड या नटराज चौक के पास से जोशीमठ के लिए शेयर टैक्सी भी मिल जाती है।

टैक्सी बुकिंग द्वारा ऋषिकेश से जोशीमठ का किराया | Taxi booking price from Rishikesh to Joshimath :

लगभग 6000-10000 रूपए

शेयर टैक्सी द्वारा ऋषिकेश से जोशीमठ का किराया | Share taxi seat price from Rishikesh to Joshimath :

500-700 रूपए

हेमकुंड में कहाँ रुकें | Hotels to stay in Hemkund |

हेमकुंड जाने वाले यात्री कृपया ध्यान दें कि हेमकुंड में रुकने की व्यवस्था नहीं है इसलिए घांघरिया से 6  किलोमीटर का ट्रेक करने के बाद हेमकुंड दर्शन कर वापस घांघरिया पहुंचना होगा। घांघरिया(गोविन्द धाम ) में रुकने के लिए गुरुद्वारा, होटल, होमस्टे, गेस्ट हाउस आदि की सुविधा उपलब्ध है।

rishikesh to hemkund distance, bus, taxi, road map hotels

घांघरिया का तापमान | Ghanghariya Hemkund temperature today |

GHANGARIA WEATHER

हेमकुंड साहिब पहुँचने का सबसे अच्छा समय | Best time to visit Hemkund Sahib |

हेमकुंड साहिब यात्रा जाने का सबसे अच्छा समय मई-जून से अक्टूबर तक का समय है। हालाँकि बरसात के दौरान यात्रियों को सड़कों से सम्बंधित मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर के बाद यहाँ भारी बर्फवारी होती है।

बद्रीनाथ से हेमकुंड साहिब यात्रा | Badrinath to Hemkund Sahib Yatra |

बद्रीनाथ से हेमकुंड की दूरी लगभग 85 किलोमीटर है। बद्रीनाथ से जोशीमठ लगभग 46 किलोमीटर दूर है जहाँ से टैक्सी द्वारा पुलना-घांघरिया पहुंचा जाता है।

हेलीकाप्टर द्वारा बद्रीनाथ से हेमकुंड पहुँचने के लिए डायरेक्ट बद्रीनाथ हेलिपैड से घांघरिया हेलिपैड पहुंचा जा सकता है।

केदारनाथ से हेमकुंड साहिब यात्रा | Kedarnath to Hemkund Sahib Yatra |

केदारनाथ से हेमकुंड की दूरी लगभग 248 किलोमीटर है। केदारनाथ के सोनप्रयाग से जोशीमठ लगभग 210  किलोमीटर दूर है जहाँ से टैक्सी द्वारा पुलना-घांघरिया पहुंचा जाता है।

हेलीकाप्टर द्वारा केदारनाथ से हेमकुंड पहुँचने के लिए केदारनाथ के निकटतम हेलिपैड फाटा, सिरसु या गुप्तकाशी हेलिपैड से डायरेक्ट घांघरिया हेलिपैड पहुंचा जा सकता है।

____________________________________________________

पहाड़ की और भी झलकियां और जानकारियां देखें।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

पहाड़ीGlimpse के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।