केदारनाथ से गंगोत्री की दूरी और सही रास्ता | Kedarnath to Gangotri distance and How to reach in Hindi |

0
1346

 केदारनाथ से गंगोत्री की दूरी कैसे जाएँ | How to reach Gangotri from Kedarnath in Hindi |

केदारनाथ से गंगोत्री जाने के सही रास्ते के बारे में आज हम इस आर्टिकल में पढ़ेंगे। केदारनाथ मंदिर और गंगोत्री मंदिर उत्तराखंड के चार धामों में से प्रसिद्ध दो धाम हैं। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड चार धाम दर्शन के लिए पहुँचते हैं। केदारनाथ मंदिर रुद्रप्रयाग जिले में मन्दाकिनी नदी के तट पर स्थित है जबकि गंगोत्री मंदिर उत्तरकाशी जिले में भागीरथी नदी के किनारे स्थित है। केदारनाथ मंदिर के लिए गौरीकुंड से 18 किलोमीटर का पैदल ट्रेक चलना होता है। गंगोत्री मंदिर के लिए किसी भी प्रकार का पैदल ट्रेक नहीं चलना होता। गंगोत्री मंदिर तक डायरेक्ट सड़क सुविधा उपलब्ध है।

kedarnath to gangotri distance, road route map bus taxi in hindi
 गौरीकुंड से गंगोत्री के बीच की न्यूनतम सड़क मार्ग दूरी लगभग 322 किलोमीटर की है जिसे तय करने में लगभग 10 घंटे का समय लग जाता है। इसके अलावा कुछ अन्य सड़क मार्ग भी हैं जिनसे यात्री अपनी सुविधा अनुसार केदारनाथ से गंगोत्री की दूरी तय कर सकता है।
This image has an empty alt attribute; its file name is 20230204_104510-1024x576.jpg

केदारनाथ से गंगोत्री की दूरी मार्ग चार्ट | Kedarnath to Gangotri Distance Chart By Road |

केदारनाथ से गंगोत्री की न्यूनतम सड़क मार्ग दूरी | Kedarnath to Gangotri shortest distance by road |

18 किलोमीटर पैदल ट्रेक + 322 किलोमीटर

केदारनाथ से उत्तरकाशी की न्यूनतम सड़क मार्ग दूरी | Kedarnath to Uttarkashi shortest distance by road |

18 किलोमीटर पैदल ट्रेक + 222 किलोमीटर

गौरीकुंड से केदारनाथ की दूरी | Gaurikund to Kedarnath distance by road |

18 किलोमीटर पैदल ट्रेक

ऋषिकेश से गंगोत्री की न्यूनतम सड़क मार्ग दूरी | Rishikesh to Gangotri shortest distance by road |

268 किलोमीटर

ऋषिकेश से केदारनाथ की न्यूनतम सड़क मार्ग दूरी | Rishikesh to Kedarnath shortest distance by road |

216 किलोमीटर + 18 किलोमीटर पैदल ट्रेक

ALSO READ केदारनाथ से यमुनोत्री जाने का सही रास्ता | How To Reach Kedarnath to Yamunotri Distance |

केदारनाथ से गंगोत्री जाने का सबसे अच्छा तरीका | Best way to reach Gangotri distance from Kedarnath |

केदारनाथ से गंगोत्री की यात्रा अधिकतर श्रद्धालु सड़क मार्ग द्वारा ही करते हैं। सड़क मार्ग द्वारा यात्रा करना सबसे कम खर्चीला होता है। हालाँकि सड़क+हेलीकाप्टर सेवा द्वारा भी यह यात्रा की जा सकती है। टैक्सी बुक कर केदारनाथ के गौरीकुंड से गंगोत्री का सफर करना सबसे अच्छा तरीका है।

केदारनाथ से गंगोत्री कैसे जाएं | How to reach Gangotri from Kedarnath |

केदारनाथ से गंगोत्री जाने वाले यात्रियों को सबसे पहले ये तय करना होगा कि वे किस माध्यम से यह दूरी तय करना चाहते हैं। यह यात्रा पैदल+सड़क मार्ग , हेलीकाप्टर+सड़क मार्ग और हेलीकाप्टर+पैदल+सड़क मार्ग आदि तरीकों से की जा सकती है।

रेल मार्ग द्वारा केदारनाथ से गंगोत्री | How to reach Gangotri from Kedarnath by Train |

रेल मार्ग द्वारा केदारनाथ से गंगोत्री के बीच अभी किसी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं है। गंगोत्री और केदारनाथ के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन देहरादून और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन है।

हवाई मार्ग द्वारा केदारनाथ से गंगोत्री | How to reach Gangotri from Kedarnath by Flight |

केदारनाथ से गंगोत्री के बीच किसी भी प्रकार की फ्लाइट सुविधा उपलब्ध नहीं है। गंगोत्री और केदारनाथ पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा देहरादून का जॉलीग्रांट हवाई अड्डा है। हालाँकि हेलीकाप्टर द्वारा गंगोत्री और केदारनाथ पहुंचा जा सकता है।

हेलीकॉप्टर द्वारा केदारनाथ से गंगोत्री | How to reach Gangotri from Kedarnath by Helicopter |

गंगोत्री और केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा उपलब्ध है। गंगोत्री का निकटतम हेलिपैड हरसिल है। केदारनाथ तक डायरेक्ट हेलीकॉप्टर से भी पहुंचा जाता है। हालांकि सड़क या हेलीकाप्टर द्वारा सबसे पहले फाटा, सिरसु और गुप्तकाशी हेलीपैड तक पहुंचा जाता है जहाँ से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सुविधा उपलब्ध है। सहत्रधारा हेलिपैड देहरादून से हेलीकॉप्टर की बुकिंग की जा सकती है। साथ ही हेलीकाप्टर की बुकिंग ऑनलाइन भी की जा सकती है।

Book online Helicopter service, CLICK HERE

how to go from kedarnath to gangotri by road taxi bus helicopter

सड़क मार्ग द्वारा केदारनाथ से गंगोत्री कैसे जाएँ | How to reach Gangotri from Kedarnath by Road |

केदारनाथ से गंगोत्री मंदिर जाने के लिए सड़क मार्ग एक अच्छा विकल्प है। केदारनाथ से गंगोत्री की दूरी को अधिकतर लोग सड़क मार्ग द्वारा ही तय करते हैं। केदारनाथ का अंतिम सड़क मार्ग स्टेशन गौरीकुंड है। केदारनाथ और गंगोत्री के बीच गौरीकुंड से गौरीकुंड तक सड़क मार्ग उपलब्ध है। गौरीकुंड से 18 किलोमीटर का पैदल ट्रेक कर केदारनाथ मंदिर पहुंचा जाता है। सभी मोटर वाहनों की पार्किंग सोनप्रयाग में होती है। सोनप्रयाग से गौरीकुंड की दूरी 6 किलोमीटर है जिसे मात्र सरकारी या लोकल वाहनों द्वारा ही तय किया जाता है।

MUST READ ऋषिकेश से केदारनाथ मंदिर यात्रा दूरी | Rishikesh  to Kedarnath Temple Distance in Hindi |

केदारनाथ से गंगोत्री के बीच पर्याप्त मात्रा में सार्वजनिक वाहन उपलब्ध रहते है। केदारनाथ से गंगोत्री के बीच कुछ मुख्य स्थानों जैसे गुप्तकाशी, श्रीनगर, ऋषिकेश, टिहरी, उत्तरकाशी आदि से भी सार्वजनिक वाहन आसानी से मिल जाते हैं। टैक्सी या निजी वाहन द्वारा केदारनाथ से गंगोत्री की यात्रा करना सबसे अच्छा विकल्प होगा।

Click Here to book bus tickets for Gangotri and Kedarnath 

केदारनाथ से गंगोत्री का न्यूनतम दूरी सड़क मार्ग-1 | Kedarnath to Gangotri Shortest Distance by road | Route 1 |

kedarnath to gangotri distance by road in hindi

केदारनाथ से गंगोत्री की दूरी तय करने के लिए सबसे छोटा मार्ग लंबगांव-तिलवाड़ा मार्ग है। यह सड़क मार्ग 322 किलोमीटर का है। सड़क मार्ग अधिकतर जगह सिंगल लेन है इसलिए इस मार्ग से जाने पर लगभग 10-11 घंटे लग जाते हैं। लंबगांव-तिलवाड़ा मार्ग द्वारा केदारनाथ से गंगोत्री के बीच पड़ने वाले मुख्य स्थान कुछ इस तरह हैं।

Major Destinations in Kedarnath to Gangotri Shortest Distance Route 1:

केदारनाथ 18kms पैदल ट्रेक➜ गौरीकुंड➜ सोनप्रयाग ➜ फाटा➜ गुप्तकाशी  ➜ कुंद➜ अगस्त्यमुनि ➜ तिलवाड़ा➜ मायली➜ घनसाली➜ चमियाला➜ दिखोली बैंड ➜ कुटेटी देवी मंदिर➜ उत्तरकाशी➜ भटवाड़ी➜ सुखी➜ झाला ➜ हरसिल ➜ धराली➜ भैरों घाटीी➜ गंगोत्री 

kedarnath se gangotri distance in hindi
घनसाली, टिहरी

MUST READ Rishikesh to Char Dham Yatra Distance Guide in Hindi

केदारनाथ से गंगोत्री का सड़क मार्ग-2 | Kedarnath to Gangotri Distance by road | Route 2 |

केदारनाथ से गंगोत्री की दूरी तय करने के लिए दूसरा सड़क मार्ग लंबगांव-मलेथा-श्रीनगर मार्ग है। यह सड़क मार्ग 342 किलोमीटर का है। यह सड़क मार्ग भी अधिकतर जगह सिंगल लेन है इसलिए इस मार्ग से जाने पर लगभग 11-12 घंटे लग जाते हैं। लंबगांव-मलेथा-श्रीनगर मार्ग द्वारा केदारनाथ से गंगोत्री के बीच पड़ने वाले मुख्य स्थान कुछ इस तरह हैं।

Major Destinations in Kedarnath to Gangotri Shortest Distance Route 2:

केदारनाथ18kms पैदल ट्रेक गौरीकुंड➜ सोनप्रयाग ➜ फाटा➜ गुप्तकाशी➜कुंद ➜अगस्त्यमुनि ➜ तिलवाड़ा➜ रुद्रप्रयाग➜ श्रीनगर➜ कीर्तिनगर ➜ मलेथा➜ रजाखेत➜ प्रतापनगर➜ चिन्यालीसौड़➜ धरासू➜ भटवाड़ी ➜ सुखी ➜ झाला➜ हरसिल➜ धराली➜ भैरों घाटी ➜ गंगोत्री

केदारनाथ से गंगोत्री का सड़क मार्ग-3 | Kedarnath to Gangotri Distance by road | Route 3 |

how to reach gangotri from kedarnath by road taxi bus helicopter

केदारनाथ से गंगोत्री की दूरी तय करने के लिए तीसरा मार्ग नई टिहरी-ऋषिकेश मार्ग है। यह सड़क मार्ग 468 किलोमीटर का है। यह सड़क मार्ग काफी अच्छा लेकिन सबसे लंबा है। इस मार्ग से जाने पर लगभग 13-14 घंटे का समय लग सकता हैं। लंबगांव-तिलवाड़ा मार्ग द्वारा केदारनाथ से गंगोत्री के बीच पड़ने वाले मुख्य स्थान कुछ इस तरह हैं।

Major Destinations in Kedarnath to Gangotri Shortest Distance Route 3:

केदारनाथ18kms पैदल ट्रेक➜ गौरीकुंड ➜ सोनप्रयाग ➜ फाटा ➜ गुप्तकाशी ➜ कुंद ➜ अगस्त्यमुनि ➜ तिलवाड़ा ➜ रुद्रप्रयाग ➜ श्रीनगर ➜ देवप्रयाग➜ ऋषिकेश नई टिहरी➜ रतवारी➜ स्यांसु ➜ चिन्यालीसौड़➜ धरासू➜ उत्तरकाशी ➜ भटवाड़ी ➜ सुखी➜ झाला ➜ हरसिल ➜ धराली ➜ भैरों घाटी ➜गंगोत्री 

केदारनाथ से गंगोत्री पैदल ट्रेक | Kedarnath to Gangotri Trek |

पुराने समय में गंगोत्री से केदारनाथ या केदारनाथ से गंगोत्री की दूरी को पैदल ही तय किया जाता था। यह ट्रेक त्रियुगीनारायण मंदिर (केदारनाथ) से पवाली(टिहरी)-बूढ़ाकेदार होते हुए भटवाड़ी (गंगोत्री) पहुँचता है। केदारनाथ से गंगोत्री ट्रेक लगभग 200 किलोमीटर का हो सकता है। भटवाड़ी से गंगोत्री की दूरी लगभग 69 किलोमीटर है। हालाँकि यह ट्रेक सामान्य यात्रियों के लिए बहुत मुश्किल है और अभी कोई भी इस ट्रेक से होकर यात्रा नहीं करता है। त्रियुगीनारायण मंदिर के पास इस ट्रेक का दूरी चार्ट लगा हुआ है।
 

हेलीकॉप्टर द्वारा केदारनाथ से गंगोत्री कैसे जाएं | How to book Helicopter from Kedarnath to Gangotri |

केदारनाथ से गंगोत्री, डायरेक्ट हेलिकॉप्टर द्वारा नहीं पहुंचा जा सकता है। केदारनाथ से फाटा, सिरसु या गुप्तकाशी हेलिपैड तक हेलीकाप्टर द्वारा पहुंचा जाता है।  इसके बाद यहाँ से गंगोत्री के निकटतम हेलीपैड हरसिल के लिए अन्य हेलीकाप्टर बुक करना होता है। फाटा हेलिपैड से सोनप्रयाग की सड़क दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। सोनप्रयाग से गुप्तकाशी हेलिपैड की दूरी 30 किलोमीटर है वहीँ सोनप्रयाग से सिरसी हेलिपैड की दूरी मात्र 10 किलोमीटर है। इन जगहों से यात्री केदारनाथ के लिए आसानी से हेलिकॉप्टर बुक कर सकते हैं। हरसिल हेलिपैड  से गंगोत्री की सड़क मार्ग दूरी मात्र 25 किलोमीटर है।

kedarnath to gangotri helicopter service online and offline
अगर यात्री देहरादून से हेलीकॉप्टर सुविधा लेना चाहते हैं तो देहरादून सहस्रधारा हेलीपैड से सीट बुक कर सकते हैं। ध्यान दें कि किसी भी चार धाम के लिए सीधे डायरेक्ट हेलीकॉप्टर सुविधा उपलब्ध नहीं है। सभी तरह की हेलीकॉप्टर बुकिंग ऑनलाइन भी की जा सकती हैं।

केदारनाथ से हेलीकॉप्टर बुकिंग कैसे करें | How to book Helicopter for Gangotri and Kedarnath |

गंगोत्री-केदारनाथ ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग | Kedarnath-Gangotri Online Helicopter bookings:

केदारनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग की जा सकती है। इसके लिए हेलीकॉप्टर सुविधा उपलब्ध करवाने वाली कंपनी की वेबसाइट से बुकिंग की जा सकती है। इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार द्वारा हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए ऑनलाइन वेबसाइट बनाई गई है।

 

Book online Helicopter service, CLICK HERE

केदारनाथ-गंगोत्री ऑफ लाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग | Kedarnath-Gangotri Offline Helicopter bookings:

ऑफ लाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए गुप्तकाशी, फाटा, केदारनाथ में बुकिंग बूथ बनाये गए हैं। जहां से आसानी से हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग की जा सकती है।

गंगोत्री का तापमान | Gangotri Temperature Today |

GANGOTRI WEATHER

केदारनाथ का तापमान | Kedarnath Temperature Today |

KEDARNATH WEATHER

पहाड़ की और भी झलकियां और जानकारियां देखें।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

पहाड़ीGlimpse के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।