Home उत्तराखंड देहरादून से नाग टिब्बा ट्रेक दूरी और सही रास्ता | Dehradun to...

देहरादून से नाग टिब्बा ट्रेक दूरी और सही रास्ता | Dehradun to Nag Tibba trek distance package, booking and How to reach |

0

 देहरादून से नाग टिब्बा ट्रेक की दूरी और रास्ता | Nag Tibba Trek distance from Dehradun and Best way |

नाग टिब्बा ट्रेक मसूरी के उत्तर पूर्व में, गढ़वाल हिमालय की तलहटी में लगभग 3,048 मीटर की ऊंचाई से शुरू होता है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस चोटी पर नाग देवता का निवास है। लोगों का मानना ​​है कि सर्प देवता उनके मवेशियों को सांप के काटने से बचाते हैं। यही कारण है कि नाग टिब्बा को “सर्प का पहाड़” नाम से भी जाना जाता है। देहरादून से नाग टिब्बा ट्रेक की दूरी लगभग 110 किलोमीटर है। ट्रेक एक आसान वर्ग का ट्रैक है जिसे कोई भी स्वस्थ व्यक्ति पूरा कर पाता है।dehradun to nag tibba distance and camping

आज के इस आर्टिकल में हम देहरादून से नाग टिब्बा ट्रेक, टिहरी पहुंचने से संबंधित जानकारियों के बारे में जानेंगे।

नाग टिब्बा ट्रेक कहाँ है | Where Nag Tibba trek is |

नाग टिब्बा ट्रेक उत्तराखंड के टिहरी जिले के अंतर्गत आता है। नाग टिब्बा ट्रेक लगभग 8 किलोमीटर का है जो पंतवारी गांव से शुरू होता है। देहरादून से नाग टिब्बा ट्रेक पूरा करने में लगभग 2-3 दिन का समय लगता है। इसलिए इस ट्रैक को वीकेंड ट्रेक भी कहा जाता है। सर्दियों के दौरान यहां बर्फ भी पड़ती है। ज्यादातर ट्रेकर्स यहां जनवरी से मार्च के दौरान पहुंचना पसंद करते हैं क्योंकि इस दौरान यहां बर्फ देखने को मिलती है।दिल्ली से आने वाले पर्यटकों के लिए नाग टिब्बा ट्रेक एक अच्छा वीकेंड ट्रेक है।

देहरादून से नाग टिब्बा ट्रेक की दूरी | Dehradun to Nag Tibba Trek Distance |

देहरादून से नाग टिब्बा ट्रेक की दूरी लगभग 110 किलोमीटर है जिसमें  बेस कैम्प पंतवारी गांव से नाग टिब्बा का 8 किलोमीटर ट्रेक भी शामिल है।

रेल और हवाई जहाज से नाग टिब्बा ट्रेक पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन, देहरादून का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट और देहरादून रेलवे स्टेशन है।

देहरादून से नाग टिब्बा ट्रेक कैसे पहुंचे | How to reach Nag Tibba Trek from Dehradun by road |

देहरादून से नाग टिब्बा ट्रेक पहुंचने के लिए सबसे पहले बेस कैम्प पंतवारी गांव पहुंचना होता है। देहरादून से मसूरी हिल स्टेशन होते हुए पंतवारी गांव पहुंचा जाता है। पंतवारी के आसपास काफी छोटे गाँव जैसे बन्दसारी, कोरी गांव हैं। यहाँ से ट्रेक देवलसारी और थत्यूर गाँवों की से होते हुए शिखर तक जाता है। पंतवारी से नाग टिब्बा के शिखर तक की दूरी लगभग 8 किलोमीटर है। ट्रेक के दौरान ट्रेकर्स वन्यजीवों से भरे देवदार और ओक के प्राचीन जंगलों से होकर गुजरते हैं।

नाग देवता मंदिर, नाग टिब्बा ट्रेक

देहरादून से पंतवारी गांव पहुंचने के लिए शेयर टैक्सी प्रिंस चौक देहरादून से मिल जाती हैं। डायरेक्ट पंतवारी के लिए टैक्सी न मिलने पर ट्रेकर्स देहरादून-यमुनोत्री मार्ग पर बस या टैक्सी द्वारा नैनबाग स्थान पहुंच सकते हैं। नैनबाग से पंतवारी के लिए टैक्सी मिल जाती है। देहरादून से नैनबाग की सड़क मार्ग दूरी लगभग 70 किलोमीटर है। नैनबाग से पंतवारी लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर है।

देहरादून से नाग टिब्बा के बीच प्रमुख स्थान | Major destinations in Dehradun to Nag Tibba trek road route |

देहरादून ➜ मसूरी ➜ कैम्पटी फॉल ➜ यमुना पुल ➜ नैनबाग ➜ कैंथ ➜ टिकरी ➜ नकोट ➜पंतवारी ➜ नाग टिब्बा ट्रेक

View of Himalaya from Nag tibba Peak

अगर आप केदारनाथ मंदिर की सम्पूर्ण जानकारी चाहते हैं तो यहां क्लिक करें। साथ ही तुंगनाथ मंदिर के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

दिल्ली से नाग टिब्बा ट्रेक कैसे पहुंचे | How to reach Nag Tibba Trek from Delhi |

दिल्ली से नाग टिब्बा ट्रेक पहुंचने के लिए पहले देहरादून पहुंचना होता है। दिल्ली से देहरादून के लिए हर दिन बस, रेलवे और हवाई सुविधा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

नाग टिब्बा ट्रेक करने का सबसे अच्छा समय | Nag Tibba Trek best time |

नाग टिब्बा ट्रेक करने का सबसे अच्छा समय गर्मियों के दौरान, अप्रैल से जून तक और सर्दियों के महीनों में अक्टूबर माह से दिसंबर तक माना जाता है। अगर आप बर्फ देखने के शौकीन हैं तो नाग टिब्बा ट्रेक की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय जनवरी से मार्च के दौरान होगा।

नाग टिब्बा का तापमान | Nag Tibba Temperature Today |

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
 
पहाड़ीGlimpse के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

NO COMMENTS

Exit mobile version